Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

UP : नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाना चाहते हैं विधायक, डीएम से मांगी अनुमति

SP MLA Swami Omvesh wants to shower flowers on worshipers in Uttar Pradesh by helicopter, sought permission

समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की चांदपुर विधानसभा से विधायक स्वामी ओमवेश हेलीकाॅप्टर से नमाजियों पर फूल बरसाना चाहते हैं। ईद के मौके पर उन्होंने हेलीकाॅप्टर से फूल बरसाने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी है। इसे लेकर सपा विधायक ने जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा है।

पत्र में चांदपुर विधायक ओमवेश ने कहा है कि उनके क्षेत्र मुस्लिम समुदाय की संख्या काफी है और ईद उनका पवित्र त्यौहार है। इसलिए वह फूल बरसाकर उनका स्वागत करना चाहते हैं। पत्र के जरिए सपा विधायक ने कहा है कि हेलीकाॅप्टर फूल लेकर चांदुपर ईदगाह पर करीब आधे घंटे फूल बरसाएगा।

ये भी पढ़ें : यूपी की सीनियर IAS अपर्णा यू के पति नोएडा से गिरफ्तार, 3300 करोड़ के घोटाले का मामला

फिर वापस चला जाएगा। कहा कि हेलीकाॅप्टर यहां कहीं लैंडिंग नहीं कराई जाएगी। विधायक ने शनिवार को यह पत्र लिखकर जिलाधिकारी कार्यालय भेजा है। उधर, बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पत्र भेज दिया है, ताकि स्थिति का आंकलन किया जा सके।

ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने की नई टीम की घोषणा, 18 उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री और 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने की नई टीम की घोषणा, 18 उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री और 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष