Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

बड़े घर की नाबालिग लड़की को जिम ट्रेनर ने झांसे में लेकर किया रेप, फिर ब्लैकमेल कर शादी-लाखों वसूले, अब FIR..

बड़े घर की नाबालिग लड़की को जिम ट्रेनर ने झांसे में लेकर किया रेप, फिर ब्लैकमेल कर शादी-लाखों वसूले, अब FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में महिलाओं के प्रति अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी एक डाक्टर की बेटी से हैवानियत की घटना को लोग भूले भी नहीं थे कि इसी बीच फजलगंज में युवती ने जिम ट्रेनर पर नशे का इंजेक्शन देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। युवती का आरोप है जिम ट्रेनर ने दो साल तक उसको ब्लैकमेल कर शारीरिक रूप से शोषण किया। साथ ही लाखों रुपए वसूलता रहा। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट लिखते हुए आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिम में ट्रेनिंग के बहाने लिया झांसे में.. जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती का कहना है कि उसने फरवरी 2021 में फजलगंज स्थित एचएच जिम ज्वाइन किया था। वहां ट्रेनिंग के दौरान उसकी मंगला विहार, चकेरी के रहने वाले ट्रेनर अर्जुन सिंह से मुलाकात हुई। धीरे-धारे दोनों में दोस्ती हो गई। ट्रेन ने फिर युवती ...
UP : हड़ताली बिजली कर्मचारियों पर एक्शन शुरू, 22 पर लगा एस्मा, 1322 हुए बर्खास्त

UP : हड़ताली बिजली कर्मचारियों पर एक्शन शुरू, 22 पर लगा एस्मा, 1322 हुए बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने हड़ताली बिजली कर्मियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है। शनिवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक के बाद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने हड़ताली बिजली कर्मियों को शाम 6 बजे तक वापस काम पर लौटने की चेतावनी दी थी। 22 कर्मचारी नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एस्मा लगाया गया है। 1300 संविदाकर्मी बर्खास्त वहीं करीब 1300 संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। बताते चलें कि बिजली कर्मियों की हड़ताल के कारण राज्य के कई जिलों में बिजली संकट पैदा हो गया है। फैक्टरियों में उत्पादन ठप होने के साथ-साथ जलापूर्ति भी बाधित हो रही है। आज दोपहर उर्जा मंत्री ने मीडिया से बात की थी। ये भी पढ़ें : बांदा में कई साल से जमे आबकारी के कुछ अधिकारी, शराब बिक्री में नियम दरकिनार उर्जा मंत्री ने बताया था कि सीएम योगी को जानकारी दे दी गई है। विद्...
नवरात्र 2023 : अबकी बार नौका पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

नवरात्र 2023 : अबकी बार नौका पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Chaitra Navratri 2023 इस वर्ष चैत्र नवरात्र की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। 30 मार्च तक नवरात्र रहेंगे। फिर 30 मार्च को श्रीराम नवमी है। पावन नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। पूरे 9 दिन रहेंगे नवरात्र अबकी बार चैत्र नवरात्रि को बेहद ही खास माना जा रहा है, ये पूरे 9 दिन रहने वाली है। विद्वानों का कहना है कि इस बार मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आ रही हैं। नवरात्रि की समाप्ति पर मां हाथी पर सवार होकर वापस देवलोक जाएंगी। ये भी पढ़ें : CMYogi ने दी बधाई : बोले- नाटू नाटू को ऑस्कर मिलना अतुल्य उपलब्धि ये भी पढ़ें : Mahoba : केंद्रीय मंत्री गडकरी और CM योगी ने करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण   ...
Kanpur : पत्नी के प्यार में डाक्टर पति की हत्या, दोस्त बना हत्यारा-अवैध संबंध वजह

Kanpur : पत्नी के प्यार में डाक्टर पति की हत्या, दोस्त बना हत्यारा-अवैध संबंध वजह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के डेंटल संर्जन डाक्टर गौरव प्रताप सिंह (42) की हत्या का मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्नाव के पूर्व मंत्री गंगा बख्श सिंह के नाती एवं डेंटल सर्जन डॉ. गौरव प्रताप सिंह (42) की हत्या उन्हीं की पत्नी से अवैध संबंधों के चलते उनके दोस्त ने ही की थी। डाक्टर के 12 साल पुराने दोस्त एयरफोर्स में सार्जेंट मुदित श्रीवास्तव ने बड़ी बेरहमी से डाक्टर की हत्या की। वजह डाक्टर की पत्नी और दोस्त के बीच अवैध संबंध थे, जिसको लेकर डाक्टर को शक हो चुका था। हत्यारोपी ने ये बातें पूछताछ में पुलिस को बताई हैं। पुलिस ने बताई हत्याकांड की यह वजह राज खुलने के डर से पत्नी और उनके दोस्त ने यह वारदात कर डाली। उधर, डाक्टर की पत्नी का कहना है कि आरोपी को उनके पति ने 50 लाख रुपए कर्ज में दिए थे। पैसे चुकाने न पड़े, इसलिए उसने हत्या कर दी। बताते चलें कि डॉ. गौरव के पिता क...
UP : ट्रेन में TTE ने महिला के सिर पर किया…, नौकरी से बर्खास्त

UP : ट्रेन में TTE ने महिला के सिर पर किया…, नौकरी से बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिहार से अमृतसर जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार रात एक महिला यात्री के सिर पर टीटीई ने पेशाब कर दिया। इससे ट्रेन में हड़कंप मच गया। महिला के पति और दूसरे यात्रियों ने टीटीई को पकड़ लिया। बाद में जब ट्रेन लखनऊ रेलवे स्टेशन पहुंची तो उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया। बताते हैं कि टीटीई मुन्नालाल नशे की हालत में था। रेलवे ने तत्काल किया नौकरी से बर्खास्त मामले की जानकारी मिलते ही रेल मंत्री ने टीटीई की बर्खास्तगी के आदेश दिए। साथ ही कहा कि ऐसे मामलों में सरकार जीरो टालरेंस पर कायम हैं। टीटीई को न्यायिक हिरासत में पेश किया गया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। ये भी पढ़ें : रेलवे यात्री से लूट, स्टेशन के पास लहूलुहान कर नगदी-कपड़े ले भागे आरोपी टीटीई सहारनपुर डिवीजन में तैनात है। उसका नाम मुन्ना लाल है। यात्र...
CMYogi ने दी बधाई : बोले- नाटू नाटू को ऑस्कर मिलना अतुल्य उपलब्धि

CMYogi ने दी बधाई : बोले- नाटू नाटू को ऑस्कर मिलना अतुल्य उपलब्धि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'दि एलिफेंट व्हिस्पर्स' और 'आरआरआर' फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है। सीएम योगी ने कहा कि नाटू-नाटू को आस्कर मिलना अतुल्य और अद्वितीय उपलब्धि है। सीएम योगी ने ट्वीट कर पूरी टीम को बधाई दी। ट्वीट में सीएम योगी ने आरआरआर के गीत 'नाटू नाटू' को प्रतिष्ठित ऑस्कर जीतकर भारतीय फिल्म उद्योग को गौरवान्वित करने की बात कही है। ट्वीट कर सीएम योगी ने लिखीं ये बातें सीएम योगी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि यह जीत वास्तव में भारतीय कला क्षेत्र में अमृत काल का ही प्रतीक है। बताते चलें कि लॉस एंजलिस स्थित डॉल्बी थिएटर में आयोजित 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में भारत ने बड़ी उपलब्धि हांसिल की है। भारतीय फिल्म आरआरआर के नाटू नाटू गीत को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग और दि एलिफेंट व्हिस्पर्स को बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवार्ड मिला है। https://samarneetinews.com/oscar-20...
Oscar 2023 : फिल्म RRR के सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ ने जीता ऑस्कर अवार्ड

Oscar 2023 : फिल्म RRR के सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ ने जीता ऑस्कर अवार्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
मनोरंजन डेस्क, लखनऊ : Natu Natu Oscar Award 2023 एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के सॉन्ग 'नाटू-नाटू' ने ऑस्कर इतिहास रच दिया है। इस गाने को 2023 में ऑस्कर अवार्ड दिया गया है। बताते चलें कि इस गाने को बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया था।   इस लिस्ट में कुल 15 गानों को पीछे छोड़ते हुए 'नाटू-नाटू' ने बाजी मार ली। 'नाटू-नाटू' के ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर पूरी टीम बेहद खुश है। जूनियर एनटीआर, रामचरण और राजामौली ने 'नाटू-नाटू' के लिए अवॉर्ड की अनाउंसमेंट के साथ ही एक-दूसरे को गले से लगा लिया। पूरी टीम के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। 'नाटू-नाटू' सॉन्ग चंद्रबोस ने लिखा और फिर एमएम कीरावणी ने कम्पोज किया। इस गाने को जूनियर एनटीआर और रामचरण पर फिल्माया गया। https://samarneetinews.com/bold-actress-nia-sharma-won-trophyin-khatron-ke-khiladi-hot-photoes/ ये भी प...
Shocking : ट्रेन की छत पर तेंदुआ, हाईटेंशन तार से मौत की आशंका

Shocking : ट्रेन की छत पर तेंदुआ, हाईटेंशन तार से मौत की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : ट्रेन के इंजन पर मृत मिला तेंदुआ मिलने की खबर सबको हैरान कर रही है। फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ की मौत हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से हुई है। पूरे मामले की रेलवे जांच कर रहा है। जानकारी के अनुसार यह घटना महाराष्ट्र के चंद्रपुर की है। वहां घुग्गस शहर में रेलवे के कोयला स्थल पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। मालगाड़ी के इंजन पर मरा पड़ा था तेंदुआ तभी वहां मालगाड़ी के इंजन पर एक मरा हुआ तेंदुआ पड़ा दिखा। इस घटनाक्रम से आसपास के लोग भी हैरान हैं। इसकी वजह है कि यह रिहायशी इलाका है। सभी यही सोच रहे हैं कि आखिर तेंदुआ ट्रेन की छत पर पहुंचा कहां है। इस इलाके में आया कहां से है। लोग बस अंदाजा लगा रहे हैं कि जब मालगाड़ी जंगल से गुजर होगी तो तेंदुआ ट्रेन पर चढ़ चढ़ा होगा। इसी बीच उसके सिर से हाईटेंशन तार टच कर गए होंगे और इससे उसकी मौत हो गई होगी। सुबह...
बाथरूम में पति-पत्नी की गैस गीजर से मौत, वेंटिलेशन न होने से हादसा

बाथरूम में पति-पत्नी की गैस गीजर से मौत, वेंटिलेशन न होने से हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कभी-कभी छोटी अनदेखियां कभी न भूल पाने वाले दर्द दे जाती हैं। गाजियाबाद के मुरादनगर में भी कुछ ऐसा ही हुआ। मेन रोड स्थित अग्रसेन मार्केट में बाथरूम में नहाते वक्त पति पत्नी की गैस गीजर के कारण मौत हो गई। बाथरूम का दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि बाथरूम में क्रास वेंटिलेशन नहीं था और गैस गीजर के कारण आक्सीजन की कमी हो गई। माना जा रहा है कि इसी वजह से दोनों की मौत हुई है। दरवाजा तोड़कर निकाले गए बाहर जानकारी के अनुसार अग्रसेन मार्केट में दीपक गोयल अपनी पत्नी शिल्पी और दो बच्चों संग रहते थे। बताते हैं कि पति-पत्नी होली खेलने के बाद बुधवार शाम करीब चार बजे बाथरूम में नहाने गए। करीब 1 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी बाहर नहीं निकले तो बच्चों ने आवाज लगानी शुरू की। बच्...
अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का निधन, अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का निधन, अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
मनोरंजन डेस्क : Satish Kaushik Death बॉलीवुड से आज एक दुखद खबर आई है। बाॅलीवुड के जाने-माने अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का गुरुवार तड़के सुबह निधन हो गया। 67 साल की उम्र में सतीश कौशिक ने अंतिम सांसें लीं। अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए उनके निधन की जानकारी साझा की है। साथ ही सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि भी है। बताते चलें कि सतीश कौशिक महामारी के दौरान कोविड से संक्रमित हो चुके थे। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था जन्म सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। अपने करियर की शुरुआत सतीश कौशिक ने 1983 में फिल्म 'मासूम' के साथ की थी। वह अबतक लगभग 100 फिल्मों में काम कर चुके थे। दो बार मिल चुका था फिल्म फेयर अवार्ड 1990 में सुपरहिट फिल्म 'राम लखन' और 1997 में 'साजन चले ससुराल' के लिए उनको फिल्मफेयर अवार्ड (सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता) भी मिला था। थिएटर अभिन...