Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

भाजपा स्थापना दिवस : आज से सामाजिक न्याय सप्ताह, PM Modi करेंगे संबोधित

UP civic elections : this master plan of BJP, distance from contractors and mining businessmen in ticket, but preference to them

समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से भारतीय जनता पार्टी सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी। डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह का आयोजन चलेगा। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह आज गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सीएम और डिप्टी सीएम रहेंगे आज मुख्यालय पर मौजूद

पार्टी नेता महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला का कहना है कि पार्टी पदाधिकारी और मंत्री, जनप्रतिनिधि, निगम, आयोग, बोर्डो के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर आयोजित होने वाले स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : BJP ने बदले निकायों के प्रभारी, दोनों डिप्टी-सीएम को 25-25 जिले

6 अप्रैल को सभी बूथों पर भाजपा ध्वज फहराएगी। फिर 9.45 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित सभी पदाधिकारी प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे।

ये भी पढ़ें : क्या यूपी में फिर टलेगा निकाय चुनाव ? हाई कोर्ट ने तलब की पिछड़ा वर्ग आयोग की पूरी रिपोर्ट

ये भी पढ़ें : यहां पढ़िए ! निकाय आरक्षण की पूरी लिस्ट- किन-किन सीटों पर हुआ बदलाव