Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

UP : आजमगढ़ में अमित शाह ने फूंका 2024 के चुनाव का बिगुल, तीसरी बार मोदी को पीएम बनाने का आह्वान

UP : Amit Shah sounds bugle for 2024 elections in Azamgarh, calls for making Modi PM for third time

समरनीति न्यूज, लखनऊ : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश दौरे पर रहे। वह कौशांबी पहुंचकर कौशांबी महोत्सव में शामिल हुए। इसेक बाद शाह ने आजमगढ़ के नामदारपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। साथ ही पूर्वांचल से 2024 के चुनावों का बिगुल फूंकते हुए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।

कहा- लोकतंत्र नहीं, परिवारवाद खतरे में..

अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2024 में नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। आजमगढ़ समेत उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलाना है। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

ये भी पढ़ें : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में गायक समर सिंह गिरफ्तार 

कहा लोकतंत्र खतरे में नहीं है, बल्कि परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति खतरे में है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : Lucknow : भाजपा स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने फहराया ध्वज, कहीं ये बातें.. 

ये भी पढ़ें : UP : इंस्टाग्राम पर लाइव सुसाइड, होटल में चादर से फंदा बनाकर युवक फांसी पर लटका