Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

रामनवमी : रामनगरी अयोध्या पहुंचे करीब 20 लाख श्रद्धालु, हर तरफ जय श्री राम की गूंज

Ramnavami : Around 20 lakh devotees reach Ramnagari Ayodhya, echo of Jai Shri Ram everywhere

समरनीति न्यूज, लखनऊ : भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज रामनवमी की जबरदस्त धूम रही। नगर में लाखों की संख्या में श्रद्घालुओं भीड़ रही। करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के अयोध्यान आने का अनुमान लगाया जा रहा है। हर तरफ सिर्फ जय श्री राम की गूंज सुनाई दे रही है। पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण में पूरी ताकत लगा रखी है।

धूमधाम से मनाया जा रहा रामजन्मोत्सव

दरअसल, आज रामनवमी का पावन पर्व है। इसलिए देश-विदेश से रामभक्त बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचे हैं। सभी रामलला के दरबार में जन्मोत्सव मना रहे हैं। नगर में कनक भवन समेत बाकी मंदिरों में भी बड़ी ही धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Lucknow : आज से प्रदेश में बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि-बिजली भी.. 

जन्मोत्सव पर रामलला रत्नजड़ित पीले वस्त्रों में भक्तों को दिखे। भगवान राम सहित चारों भाइयों को सोने का मुकुट पहनाने की तैयारी है।इसके साथ ही रामलला को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगेगा। जन्मोत्सव की आरती में करीब 200 भक्तों के शामिल होने की व्यवस्था है।

अबकी बार 10 क्विंटल प्रसाद का वितरण

श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है कि हर बार डेढ़ क्विंटल पंजीरी का भोग प्रसाद लगाया जाता था, लेकिन अबकी बार ट्रस्ट ने 10 क्विंटल पंजीरी का भोग प्रसाद बनवाया है। रामजन्म की आरती के दर्शनार्थियों को प्रसाद का वितरण किया जाएगा। ट्रस्ट की ओर से एक लाख प्रसाद के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। इसमें कुट्टू, सिंघाड़ा, धनिया व रामदाना की पंजीरी का मिक्स प्रसाद रहेगा।

ये भी पढ़ें : UP Cabinet : यूपी कैबिनेट की 22 प्रस्तावों पर मुहर, खेल नीति और NCERT पाठ्यक्रम लागू करने को मंजूरी