Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

UP Cabinet : यूपी कैबिनेट की 22 प्रस्तावों पर मुहर, खेल नीति और NCERT पाठ्यक्रम लागू करने को मंजूरी

UP Cabinet : 22 proposals approved in UP cabinet, sports policy approved

आशा सिंह, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने कुल 22 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा दी है। इसके साथ ही प्रदेश के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं। प्रदेश के लिए नई खेल नीति मंजूर हो गई है। साथ ही कक्षा एक और दो में एनसीईआरटी (NCERT) के पाठ्यक्रम को लागू करने का प्रस्ताव भी मंजूर हो गया है। कैबिनेट बैठक के बाद उच्च शिक्षा मंत्री जयवीर सिंह ने प्रेसकांफ्रेंस करते हुए प्रस्तावों की जानकारी दी। कैबिनेट के खास फैसलों को बिंदुवार इस तरह समझिए।

इन प्रस्तावों को मिली कैबिनेट में मंजूरी

  • यूपी में कक्षा-1 और कक्षा-2 में एनसीईआरटी (NCERT) का पाठ्यक्रम लागू होगा।
  • यूपी में खेल विकास प्राधिकरण की स्थापना की जाएगी। सभी जिलों में ग्रामीण इलाकों में स्टेडियम बनाए जाएंगे।
  • श्रीराम की अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को चार लेन बनाया जाएगा। इसके लिए 200 करोड़ रुपए का प्रस्ताव मंजूर हुआ है।
  • नई पर्यटन नीति के प्रस्ताव पर भी मुहर।
  • परिवहन विभाग में स्क्रैप पालिसी को लेकर 15 साल पुराने वाहनों को हटाया जाएगा।
  • रायबरेली डलमऊ फतेहपुर एनएच का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए 465 करोड़ का बजट मंजूर हुआ है।
  • प्रदेश में चार निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी। इनमें वरुण अर्जुन विवि शाहजहांपुर, टीएस मिश्रा विवि लखनऊ, फारुख हुसैन विवि आगरा और विवेक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बिजनौर शामिल है।
  • अब डीएम और कमिश्नर के साथ ही एडीएम और ज्वाइंट सीपी व एडीशनल सीपी को भी गुंडा एक्ट लगाने का अधिकार मिला।
  • आयुष्मान कार्ड डिजिटल मिशन को यूपी में लागू किया जाएगा।

UP : नगर विकास मंत्री एके शर्मा बोले, अप्रैल के आखिर में निकाय चुनाव संभव

ये भी पढ़ें : बांदा में ‘एक टेंडर’ बार-बार हो रहा कैंसल, जिला पंचायत पर उठ रहे सवाल

ये भी पढ़ें : UP : नगर विकास मंत्री एके शर्मा बोले, अप्रैल के आखिर में निकाय चुनाव संभव