रामनवमी : रामनगरी अयोध्या पहुंचे करीब 20 लाख श्रद्धालु, हर तरफ जय श्री राम की गूंज
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज रामनवमी की जबरदस्त धूम रही। नगर में लाखों की संख्या में श्रद्घालुओं भीड़ रही। करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के अयोध्यान आने का अनुमान लगाया जा रहा है। हर तरफ सिर्फ जय श्री राम की गूंज सुनाई दे रही है। पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण में पूरी ताकत लगा रखी है।
धूमधाम से मनाया जा रहा रामजन्मोत्सव
दरअसल, आज रामनवमी का पावन पर्व है। इसलिए देश-विदेश से रामभक्त बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचे हैं। सभी रामलला के दरबार में जन्मोत्सव मना रहे हैं। नगर में कनक भवन समेत बाकी मंदिरों में भी बड़ी ही धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : Lucknow : आज से प्रदेश में बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि-बिजली भी..
जन्मोत्सव पर रामलला रत्नजड़ित पीले वस्त्रों में भक्तों को दिखे। भगवान राम सहित चारों भाइयों को सोने का मुक...