Friday, August 7सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

मां की डांट से नाराज किशोरी नदी में कूदी, फिर आगे हुआ यह..

मां की डांट से नाराज किशोरी नदी में कूदी, फिर आगे हुआ यह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मां की डांट से नाराज एक किशोरी ने आज दोपहर केन नदी के पुल से नीचे छलांग लगा दी। नदी के पानी में कुछ गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद नाविकों का ध्यान उस ओर गया। नाविकों ने किशोरी को डूबने से बचाते हुए बाहर निकाला। फिर उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों का कहना है कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार शहर के छाबी तालाब मोहल्ले की रहने वाली सोना (15) शनिवार दोपहर केन नदी पुल पर पहुंचीं। वहां रेलवे पुल पर पहुंचकर उसने नदी में छलांग लगा दी। बताते हैं कि बच्ची को उसकी मां ने डांट दिया था। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा में खनिज तहबाजारी के नाम पर खुलेआम रंगदारी वसूल रहे माफिया, एमपी-महोबा की.. https://samarneetinews.com/mafia-openly-collecting-extortion-in-name-of-mineral-trading-in-ban...
Breaking : बांदा में भीषण हादसा, एक की मौत, दूसरा घायल

Breaking : बांदा में भीषण हादसा, एक की मौत, दूसरा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा तेज रफ्तार दो बड़ ट्रकों की टक्कर हो गई। दो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मुश्किल के बाद घायलों को ट्रक से निकाला। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अंबेडकर नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। इचौली तिराहे के पास हुआ हादसा जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर के नाग जलालपुर गांव निवासी रविंद्र कनौजिया (28) साथी चालक चंद्रभान (42) के साथ सुबह ट्रेलर लेकर गिट्टी भरने कबरई जा रहे थे। इसी दौरान इचौली तिराहे के पास ट्राला से टक्कर हो गई। दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ें : बांदा में खनिज तहबाजारी के नाम पर खुलेआम रंगदारी वसूल रहे माफिया, एमपी-महोबा की.. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों चालक ट्रकों में ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत क...
बांदा में खनिज तहबाजारी के नाम पर खुलेआम रंगदारी वसूल रहे माफिया, एमपी-महोबा की..

बांदा में खनिज तहबाजारी के नाम पर खुलेआम रंगदारी वसूल रहे माफिया, एमपी-महोबा की..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिला पंचायत की खनिज तहबाजारी के ठेके पर सिंडीकेट की गहरी छाया है। लंबे विवादों के बाद तहबाजारी टेंडर 2023 में बड़ा खेल किया। माफियाओं-नेताओं के सिंडीकेट जिपं के इस 9 करोड़ वाले ठेके को सवा 2 करोड़ में कराकर यूपी सरकार को सीधे-सीधे लगभग 7 करोड़ के राजस्व का लगा दिया। दो साल पहले तक यही ठेका 9 करोड़ में होता था। अब उसमें नुकसान दिखाकर सवा 2 करोड़ में कर दिया गया। फिलहाल, बात करते हैं अवैध वसूली की। सूत्र बताते हैं कि अब नियम विरुद्ध खनिज तहबाजारी के नाम पर रंगदारी की वसूली हो रही है। बिना राजनीतिक संरक्षण के यह संभव नहीं है। तहबाजारी बरसात शुरू होते ही बंद, फिर भी अवैध वसूली जारी दरअसल, खनिज तहबाजारी का नियम है कि उद्गम स्थल पर निर्धारित शुल्क वसूला जाता है। वह भी बरसात शुरू होने से पहले। अब बरसात शुरू हो चुकी है। जिले की खदाने बंद हैं, लेकिन मध्यप्र...
बांदा में छात्र को ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर रौंदा, मौत से कोहराम

बांदा में छात्र को ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर रौंदा, मौत से कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दुकान से घर का सामान खरीदकर लौट रहे एक छात्र को ट्रैक्टर ने टक्कर मारने के बाद रौंद दिया। ट्रैक्टर के कल्वीवेटर में फंसकर छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। चालक की तलाश कर रही पुलिस जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के तेरा-ब गांव के रहने वाले सुनील गौतम का बेटा विपिन (12) जूनियर हाईस्कूल में कक्षा-6 का छात्र था। आज वह दुकान से घर का सामान लेकर साइकिल से लौट रहा था। बताते हैं कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मारने के बाद छात्र को रौंद दिया। छात्र ट्रैक्टर के कल्वीवेटर में फंसकर काफी दूर तक फंसा चला गया। बाद में छात्र की मौत हो गई। बालक का पिता बाहर रहकर काम करता है। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। ...
Banda : कपड़े की दुकान में आग से लाखों का सामान जलकर राख

Banda : कपड़े की दुकान में आग से लाखों का सामान जलकर राख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अतर्रा कस्बे में स्थित एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तबतक लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग बुझाने में घंटों की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू दमकल कर्मियों को काफी मेहनत करनी पड़ी। मौके पर फायर सर्विस स्टेशन के क्षेत्राधिकारी और सीओ अतर्रा मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद करीब सवा 3 बजे अतर्रा कस्बे में साड़ी संसार नाम की दुकान में आग लग गई। ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : आज से लगेगा टोलटैक्स, भूल जाइये फ्री के सफर का मजा.. दुकान मालिक अशोक अग्रवाल इससे पहले कि कुछ समझ पाते, आग बिकराल रूप ले चुकी थी। इसके बाद उसपर काबू नहीं किया जा सका। आसपास के लोगों में भी रही आग फैलने की दहशत दुकान के पीछले हिस्से में रहने वाले परिवार को लोगों के ...
शख्सियत ‘आराधना’, बेजुबानों के नाम इनकी जिंदगी..

शख्सियत ‘आराधना’, बेजुबानों के नाम इनकी जिंदगी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, समरनीति स्पेशल
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो (बांदा) : वफादारी का जब कहीं जिक्र होता है तो इंसानों से पहले बेजुबान जानवरों का ख्याल आता है। फिर चाहे वह कुत्ता हो, बिल्ली हो या कोई गोवंश। इन बेजुबान वफादारों की सेवा का जिम्मा भी एक शख्सियत ने उतनी ही वफादारी से करने की ठानी है। इस शख्सियत का नाम है आराधना। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के बांदा जिले की रहने वाली हाइली क्वालीफाइड आराधना सिंह एक रिटायर्ड कमिश्नर की बेटी हैं। कम उम्र में आराधना बेजुबानों की सेवा की जो अद्भुतगाथा लिख रही हैं, वह हर किसी के बस की बात नहीं है। रोज 40 किलो चावल, सब्जियों से बनता है बेजुबानों का खाना अन्ना पशुओं के लिए रोज डलवाती हैं 1 कुंटल भूसा जी हां, आराधना रोज करीब 40 किलो चावल का खाना पकवाकर स्ट्रीट डाॅग के लिए तैयार कराती हैं। फिर उसे रिक्शे से गली-गली कई जगहों पर बंटवाया जाता है। यह सिलसिला रोजाना चलता है। उनके खाने के इं...
लखनऊ : NRHM घोटाले में बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ गैरजमानती वारंट

लखनऊ : NRHM घोटाले में बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ गैरजमानती वारंट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : एनआरएचएम घोटाले में पूर्व बसपा मंत्री बाबू सिंह कुशवाह के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) बसपा सरकार में हुए इस अरबों के घोटाले में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ जांच कर रही है। ईडी कर रही अरबों के घोटाले की जांच बताते हैं कि पूर्व मंत्री के खिलाफ के खिलाफ ईडी ने कुछ महीने पहले दो अलग-अलग मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया था। इसके बाद से बाबू सिंह कुशवाह पेश नहीं हो रहे थे। ये भी पढ़ें : Transfer : यूपी में 4 IAS के तबादले, आशीष गोयल बने पाॅवर कारपोरेशन के अध्यक्ष  इस वजह से उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुआ है। बताते चलें कि ईडी अब तक कुशवाहा की करीब 200 करोड़ की चल-अचल संपत्तियां जब्त कर चुकी है। आयकर विभाग ने भी पूर्व मंत्री की लखनऊ स्थित बंथरा की 35 करोड़ की बेनामी संपत्ति को कुछ पहले जब्त किया है। ये भी पढ...
Banda : प्राथमिक शिक्षक संघ ने भरी हुंकार, मांगों को लेकर संघर्ष की चेतावनी

Banda : प्राथमिक शिक्षक संघ ने भरी हुंकार, मांगों को लेकर संघर्ष की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर हुंकार भरी है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर आज बांदा में सभी ब्लाक कार्यकारिणियों की बैठक बीआरसी सभागार, बड़ोखर में हुई। बांदा तहसील अध्यक्ष रमेश पटेल ने आगामी संघर्ष हेतु तैयार रहने को कहा। जिला उपाध्यक्ष डा. इदरीश मोहम्मद ने कैशलेस चिकित्सा प्रोन्नत वेतनमान आदमी पर भेदभाव पूर्ण रवैय्या बताया। 18 सूत्रीय मांगों को लेकर चर्चा संगठन मंत्री सुशील कुमार मिश्र ने पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांग की। जिला संरक्षक सुघर सिंह ने 18 सूत्री मांगों को पढ़कर सुनाया। ये भी पढ़ें : बांदा में कारगिल विजय दिवस : NCC कैडेट्स के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन उपाध्यक्ष अंजना तिवारी ने महिला शिक्षकों को संघर्षों में वर्चस्व बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा। बैठक में श्याम नारायण, अकील सिद्द...
बांदा डीएम ने स्कूलों का किया निरीक्षण, नौनिहालों से बातचीत भी..

बांदा डीएम ने स्कूलों का किया निरीक्षण, नौनिहालों से बातचीत भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज कतरावल में विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में डीएम ने मिड-डे-मील का भोजन भी चेक किया। बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। वाटर कूलर का भी शुभारंभ किया। उन्होंने आंगनबाडी में उपस्थित बच्चों से बातचीत की। माताओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। पोषाहार का वितरण समय से कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर इस मामले में कोई लापरवाही पाई गई तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही डीएम ने अभिभावकों को अपनों बच्चों को रोजाना स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : शख्सियत ‘आराधना’, बेजुबानों के नाम इनकी जिंदगी.. https://samarneetinews.com/personality-bhairav-is-seen-in-the-service-of-dogs-to-aradhana/...
कारगिल विजय दिवस : NCC कैडेट्स के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

कारगिल विजय दिवस : NCC कैडेट्स के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : 60 एनसीसी बटालियन फतेहपुर के अधीन एनसीसी इकाई के कैडेट्स के बीच आज बांदा के बजरंग कालेज में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। कमांडिंग अफसर कर्नल डीपी सिंह के आदेशानुसार कारगिल विजय दिवस मनाया गया। विजय दिवस खासकर उन वीर सपूतों को समर्पित है जिन्होंने तमाम मुश्किलों को पार करते हुए 26 जुलाई 1999 को पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल से खदेड़ा। शहीदों को दी श्रद्धांजलि बताते चलें कि हर साल 26 जुलाई को यह दिन कारगिल दिवस के रूप में मनाते हैं। आदर्श बजरंग इंटर कालेज में एनसीसी कैडेटों ने पोस्टर बनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस पोस्टर प्रतियोगिता में कैडेट विश्राम सिंह, आकाश सिंह, राहुल पटेल, अखिलेश कुमार, रोहित, अनमोल, शिवम, बच्ची लाल, सुधीर यादव, विष्णु कुमार समेत करीब 65 कैडेट्स मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में आकाशीय बिजली से बेटी समेत दो की मौत, बाल-बाल ब...