Sunday, November 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

यूपी: ससुर ने बहू और उसके प्रेमी पर किया हमला, युवक की मौत-महिला गंभीर

यूपी: ससुर ने बहू और उसके प्रेमी पर किया हमला, युवक की मौत-महिला गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में चौसड़ गांव में शुक्रवार रात अवैध संबंधों में हमला हो गया। एक व्यक्ति ने अपनी बहू और उसके प्रेमी पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में युवक की मौत हो गई। वहीं महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी शिवराज का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। सीओ अतर्रा अमरनाथ गुप्ता का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिसंडा क्षेत्र में घटना, हिरासत में आरोपी जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव की विद्या (42) के पति कल्लू वर्मा की लगभग 3 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद विद्या का पड़ोसी कल्लू वर्मा से प्रेमप्रसंग हो गया। बताया जाता ह...
बांदा: कथा में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव, इंद्रेश महाराज बोले-राम और कृष्ण एक

बांदा: कथा में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव, इंद्रेश महाराज बोले-राम और कृष्ण एक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जेएन काॅलेज मैदान में चल रही श्री भक्त चरित्र कथा के तीसरे दिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंचे। बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया। उनके साथ चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम मौर्य ने व्यास पीठा का आशीर्वाद लिया। आज कथा के तीसरे दिन इंद्रेश जी महाराज ने संत सूरदास जी के पावन चरित्र का प्रसंग सुनाया। कहा कि भगवान राम और कृष्ण दो नहीं, बल्कि एक ही हैं। डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर बोला हमला इस पर कोई संशय नहीं होना चाहिए। इस दौरान कथा सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। व्यास पीठ से कथावाचक इंद्रेश महाराज ने दिल्ली और मथुरा के बीच स्थित सीही गांव में संत सूरदास जी के जन्म से जीवन का प्रसंग भी सुनाया। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश ...
बांदा: मार्च से पहले जिला पंचायत में तहबाजारी ठेका कराने की तैयारी, यह वजह…

बांदा: मार्च से पहले जिला पंचायत में तहबाजारी ठेका कराने की तैयारी, यह वजह…

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत का तहबाजारी का ठेका इस बार मार्च से पहले ही कराने की तैयारी चल रही है। यानी मार्च में होने वाली टेंडर प्रक्रिया पहले ही कराई जा सकती है। इसकी वजह भी सामने आई है। 15 जनवरी के बाद प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग सकती है। इसलिए जिला पंचायत पहले ही प्रक्रिया पूरी करना चाहती है। हालांकि, इसे लेकर चर्चाएं भी हैं। 15 के बाद आचार संहिता की संभावना बताया जा रहा है कि ऐसे में जिला पंचायत के नए काम रुक जाएंगे। यही वजह है कि तहबाजारी का ठेका समय से पहले कराने की तैयारी शुरू हो चुकी है। जिला पंचायत के एएमए अरविंद आनंद का कहना है कि 15 जनवरी के बाद किसी भी समय आचार संहिता लग सकती है। ये भी पढ़ें: बांदा: जिला पंचायत के आई कार्ड से रुकेगा तहबाजारी के नाम पर गुंडा टैक्स? ऐसे में जिला पंचायत का तहबाजारी ठेका समय से पहले कराने क...
बांदा: जिला पंचायत के आई कार्ड से रुकेगा तहबाजारी के नाम पर गुंडा टैक्स?

बांदा: जिला पंचायत के आई कार्ड से रुकेगा तहबाजारी के नाम पर गुंडा टैक्स?

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत के तहबाजारी ठेके पर इतने सवाल कभी नहीं उठे, जितने इस बार उठ रहे हैं। तहबाजारी टैक्स की आड़ में गुंडा टैक्स वसूली मामले में कुछ दिन पहले चिल्ला थाना पुलिस ने दो लोगो को जेल भेजा था। अब जिला पंचायत ने इस मामले में गंभीर कदम उठाए हैं। जिला पंचायत के एएमए ने ठेकेदारों के वसूली स्टाफ को आईकार्ड जारी करने की बात कही है। एएमए बोले, वसूली स्टाॅफ को जारी किए आई कार्ड जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) अरविंद आनंद ने बताया कि ठेकेदार के वसूली स्टाॅफ को जिला पंचायत ने आई कार्ड जारी किए गए हैं। अगर कोई बिना आई कार्ड के तहबाजारी वसूली करता है तो सरासर गलत है। हालांकि, यह भी कहा कि अभी कोई लिखित शिकायत उन्हें नहीं मिली है। चिल्ला पुलिस ने दो लोगों को किया था गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, बांदा में चिल्ला थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले ही दो लोगों को तहब...
बांदा: अतर्रा स्टेशन के पास गोली चलाने वाला राघव सिंह गिरफ्तार

बांदा: अतर्रा स्टेशन के पास गोली चलाने वाला राघव सिंह गिरफ्तार

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अतर्रा में रेलवे स्टेशन के पास गोली चलाने की घटना का मुख्य आरोपी आर्य गौतम उफ राघव सिंह गिरफ्तार हो गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। उसपर हत्या के प्रयास, लूट समेत लगभग आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज रही है। दो आरोपी पहले जा चुके जेल जानकारी के अनुसार, अतर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाले निखिल शिवहरे ने राघव समेत उसके चार साथियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। निखिल का आरोप है कि आरोपियों ने रंजिश के चलते तमंचे से उसपर फायर किया था। हालांकि वह बच गया था। मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। ये भी पढ़ें: बांदा कालूकुआं में दादा की हत्या का आरोपी राहुल हुआ गिरफ्तार https://samarneetinews.com/banda-kalukua-grandfather-murder-accused-arrested/  ...
बांदा कथा: अडिग विश्वास और ‘हरि बोल’ से मिल जाते नारायण – इंद्रेश महाराज

बांदा कथा: अडिग विश्वास और ‘हरि बोल’ से मिल जाते नारायण – इंद्रेश महाराज

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जेएन कॉलेज मैदान में आयोजित पांच दिवसीय श्री भक्त चरित्र कथा के दूसरे दिन माता शबरी का प्रसंग सुनाया गया। पूरा पंडाल हरिनाम संकीर्तन और भक्तिरस में डूबा सा नजर आया। व्यास पीठ से पूज्य श्री इंद्रेश महाराज ने मार्गशीर्ष मास के इस पावन अवसर पर गुरु वचन के प्रति अडिग विश्वास, भगवद नाम की महिमा और चित्रकूटधाम के आध्यात्मिक गौरव का सजीव वर्णन किया। माता शबरी का प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु कथा वाचक इंद्रेश महाराज ने कहा कि माता शबरी को न तो अपनी भक्ति का अभिमान था। न ही उन्हें अपनी सेवा का कोई अहंकार था। उन्हें अडिग विश्वास था कि प्रभु श्रीराम जरूर आएंगे। इसी अडिग विश्वास का परिणाम था कि सब कुछ जानने वाले प्रभु श्रीराम उनसे मिलने के लिए पहुंचे। ये भी पढ़ें: बांदा: UPCA क्रिकेट ट्रायल 2027-28: ऑनलाइन आवेदन शुरु, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन मंच पर कुरस...
बांदा कालूकुआं में दादा की हत्या का आरोपी राहुल हुआ गिरफ्तार

बांदा कालूकुआं में दादा की हत्या का आरोपी राहुल हुआ गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के कालूकुआं में दादा की हत्या के आरोपी राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पेन व खून से सनी टी-शर्ट भी बरामद की गई है। पुलिस का यह भी कहना है कि हत्याभियुक्त ने जमीन के विवाद में दादा की हत्या का जुर्म कबूल किया है। कालूकुआं में हुई थी 80 साल के वृद्ध की हत्या जानकारी के अनुसार, बीती 24/25 नवंबर की रात शहर के कालूकुआं में 80 साल के वृद्ध लल्ला राजपूत की हत्या हो गई थी। हत्या का आरोप उसी के पोते राहुल पर था। घटना के बाद से वह फरार था। ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा फेरबदल, 28 IPS के तबादले-मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज पुलिस कमिश्नर पुलिस का कहना है कि जांच में यह बात सामने आई है कि अभियुक्त ने वृद्ध की गला दबाकर हत्या की। फिर वृद्ध के जीवित होने की आशंका में पास में रखे पेन से ग...
बांदा: श्री भक्त चरित्र कथा का शुभारंभ, पहले दिन गूंजा मां शबरी का पावन प्रसंग

बांदा: श्री भक्त चरित्र कथा का शुभारंभ, पहले दिन गूंजा मां शबरी का पावन प्रसंग

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर में पं जेएन कॉलेज मैदान में गुरुवार से पांच दिवसीय श्री भक्त चरित्र कथा का शुभारंभ हुआ। व्यास पीठ से कथा का रसपान कराते हुए इंद्रेश महाराज ने प्रथम दिन हरिवल्लभ भक्तों की महिमा का बखान किया। साथ ही चित्रकूट की पावन भूमि की निकटता का स्मरण करते हुए माता शबरी की कथा भी सुनाई। इससे पहले पंडाल में विधायक प्रकाश द्विवेदी व उनकी पत्नी श्रीमती सरिता द्विवेदी ने विधिवत व्यासपीठ पूजन, तुलसी पूजन कर स्वागत किया। सदर विधायक ने पत्नी संग किया इंद्रेश महाराज का स्वागत कथा का निर्धारित समय दोपहर 3 बजे था लेकिन वृंदावन से कथावाचक इंद्रेश महाराज शाम 4 बजे पहुंच सके। थोड़े विलंब के साथ कथा शुरू हुई। श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरा पंडाल खचाखच भरा रहा। कथा सुनने पहुंचे बांदा के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप इसी बीच बांदा के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रता...
बांदा के कालूकुआं में वृद्ध की हत्या, आरोपी अब तक पुलिस पकड़ से दूर

बांदा के कालूकुआं में वृद्ध की हत्या, आरोपी अब तक पुलिस पकड़ से दूर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर के कालू कुआं मोहल्ले में एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आरोप है कि पोते ने ही दादा की जमीनी विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी है। सीओ सौरभ सिंह का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिशें दे रही हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कालूकुआं में हुई हत्या जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं मोहल्ले में रहने वाले लल्ला राजपूत (80) का घर में शव मिलने से सनसनी फैल गई। आरोप है कि उनकी हत्या उन्हीं के पोते सुनील (26) पुत्र स्व. चंद्रपाल ने चाकू मारकर की है। आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि घटना का कारण जमीनी विवाद है। आरोपी अपने दादा से 1 बीघा जमीन को लेकर झगड़ता रहता था। बताया जाता है कि घटना वाले दिन झगड़े में उसने वारदात को अंजाम दिया है। ये भी पढ़ें: बांदा: ...
बांदा: पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने शुरू कराया दंगल-उमड़ी भीड़

बांदा: पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने शुरू कराया दंगल-उमड़ी भीड़

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: तिंदवारी विधानसभा के ग्राम निवाइच स्थित प्रसिद्ध कालेश्वर मंदिर प्रांगण में विशाल दंगल का आयोजन हुआ। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। साथ ही पहलवानों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। निवाइच में हुआ दंगल का आयोजन उन्होंने पहलवानों के शारीरिक कौशल, परिश्रम और खेल भावना की सराहना की। साथ ही कहा कि दंगल हमारी बुंदेलखंडी संस्कृति और पारंपरिक खेल विरासत की पहचान है। यह परंपरा जारी रहनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इसका लाभ उठा सकें। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। ये भी पढ़ें: बांदा: तिंदवारी पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा https://samarneetinews.com/banda-ex-mla-daljeet-singh-flood-visit/  ...