Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

..इन वजहों से बांदा में छात्रा और वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान

..इन वजहों से बांदा में छात्रा और वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मां की डांट एक बेटी को इतनी आहत कर गई कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने देखा तो होश उड़ गए। परिजनों का कहना है कि उनको इस अनहोनी का जरा भी अंदेशा नहीं था। वहीं दूसरी ओर बीमारी से परेशान एक वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दे दी। कक्षा-11 की छात्रा थी बिट्टन जानकारी के अनुसार बदौसा के भदावल गांव के मजरा मुंशीपुरवा के स्व. सूरजभान की बेटी बिट्टन (17) जीजीआईसी ओरन में कक्षा 11 की छात्रा थी। बताते हैं कि बेटी को मां ने खाना बनाने की बात को लेकर डांट दिया था। इसपर उसने आज सुबह फांसी लगा ली। ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : आज से लगेगा टोलटैक्स, भूल जाइये फ्री के सफर का मजा.. मृतका के चाचा संतोष बाबू ने बताया कि सूरजभान की करीब 10 साल पहले ही मौत हो चुकी है। मां के नाम 7 बीघा खेत है। उसी से परिवार का पालन-पोषण होता रहा है। बबेरू में बीमारी से ...
आकाशीय बिजली से बेटी समेत दो की मौत, बाल-बाल बचीं मां

आकाशीय बिजली से बेटी समेत दो की मौत, बाल-बाल बचीं मां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आकाशीय बिजली गिरने से बांदा में एक किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों के परिजनों को प्राकृतिक आपदा के तहत मुआवजा दिए जाने की तैयारी चल रही है। उधर, परिवारों में हाहाकार मच गया है। खेत में काम करते समय गई जान जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के दलपापुरवा के अजय बहादुर (35) खेत में धान की बेड़ लगा रहे थे। इसी बीच तेज बारिश होने लगी। साथ ही चमकदार बिजली कड़कने लगी। आकाशीय बिजली गिरने से अजय बहादुर की मौत हो गई। सुचना पाकर क्षेत्र के लेखपाल और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मां के साथ बैठी थी बेटी, तभी गिरी बिजली उधर, मटौंध क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव के अवधेश की बेटी राधिका (15) अपने घर के आंगन में बैठी थीं। इसी दौरान बारिश शुरू हुई और तभी तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली...
मां ने लगाया दो बेटियों से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस बोली..

मां ने लगाया दो बेटियों से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस बोली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में दो सगी नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़कियों के परिजनों ने आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायतीपत्र दिया है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि मामला प्रेमप्रसंग का है। आरोप पूरी तरह से गलत हैं। मां ने लगाए पांच लोगों पर आरोप, कार्रवाई की मांग जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो नाबालिग सगी बहनों का अपहरण कर उनके साथ गैंगरेप की घटना का आरोप लगा है। दोनों बहनों की मां ने गांव के पांच लोगों पर यह आरोप लगाया है। ये भी पढ़ें : सांप के काटने से दो सगे भाइयों की मौत, मां की हालत गंभीर.. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायतीपत्र देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि थाना पुलिस उ...
सांप के काटने से दो सगे भाइयों की मौत, मां की हालत गंभीर..

सांप के काटने से दो सगे भाइयों की मौत, मां की हालत गंभीर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मां के साथ चारपाई पर सो रहे दो भाइयों की सांप के काटने से मौत हो गई। वहीं इलाज के दौरान मां की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना कमासिन थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब दोनों बच्चे अपनी मां के साथ चारपाई पर सो रहे थे। एकाएक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मां के साथ चारपाई पर सो रहे थे दोनों भाई जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीवां गांव के रहने वाले जानकीशरण की पत्नी बच्ची देवी बीती बीती रात घर में सो रही थीं। उनके साथ उनका बेटा अंकित (10) और छोटा बेटा रोहित (7) भी चारपाई पर सो रहे थे। बताते हैं कि पहले अंकित को सांप ने काटा। ये भी पढ़ें : Kanpur : दरिंदगी करने वाले SGST के 3 अफसरों पर हत्या का मुकदमा, पंजाब के चालक की हुई थी पिटाई से मौत   उसके रोने की आवाज से...
बांदा में आज 12 घंटे नहीं आएगी बिजली

बांदा में आज 12 घंटे नहीं आएगी बिजली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उमस भरी गर्मी के बीच अनुरक्षण (मेंटेनेंस) और ट्रांसफार्मर तथा विद्युत लाइन बदलने का काम होगा। इसलिए शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली 12 घंटे तक गुल रहेगी। उमसभरी गर्मी में लोगों को समस्याओं का सामना करना होगा। अभी दो दिन पहले ही रविवार को ट्रांसमीशन खंड द्वारा अनुरक्षण के लिए पूरे शहर की बिजली 5 घंटे गुल रखी गई थी। बिजली विभाग की यह बेमौसम तेजी आम लोगों के लिए समस्या बनी हुई है। यह बताई गई वजह अब मंगलवार (25 जुलाई) को फिर शहर के अधिकांश हिस्सों में 12 घंटे बिजली नहीं आएगी। पीली कोठी सब स्टेशन के उप खंड अधिकारी का कहना है कि भूरागढ़ सब स्टेशन में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए होनी है। इसलिए भूरागढ़ सबस्टेशन से संचालित फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 9 से रात 9 बजे तक बिजली नहीं आएगी। इस दौरान तकनीकि कामकाज किया जाएगा। ये भी पढ़ें : बांदा में पति...
बांदा में देखते ही देखते मौत के मुंह में समाए गणेश

बांदा में देखते ही देखते मौत के मुंह में समाए गणेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली के पतवन गांवे में आज एक बड़ी दर्दनाक घटना हो गई। गांव के किसान गणेश यादव (55) देखते ही देखते मौत के मुंह में समा गए। हादसे जहां परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव के लोग भी गमगीन हो गए। जानकारी के अनुसार पतवन गांव के रहने वाले गणेश यादव (55) सोमवार दोपहर मवेशी चराने खेत गए थे। वहां उनके मवेशी बूढ़ी तालाब में घुस गए। ग्रामीणों को शक न होता, तो पता भी नहीं चलता काफी देर तक मवेशियों को निकालने का प्रयास कर रहे गणेश भी तालाब में थोड़ा अंदर तक उतर गए। इसी बीच गहरे पानी में समा गए। बाद में मवेशी बाहर निकल आए, लेकिन गणेश कहीं नजर नहीं आए। गांव के लोगों को शक हुआ तो परिजनों के साथ तालाब में उनकी तलाश की। करीब 1 घंटे बद उनका शव तालाब से निकाला गया। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में पति ने मोबाइ...
पति ने मोबाइल नहीं दिया तो पत्नी फांसी पर झूली

पति ने मोबाइल नहीं दिया तो पत्नी फांसी पर झूली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पति के मोबाइल न देने से नाराज पत्नी ने फांसी लगा ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि रात में फोन को लेकर थोड़ी कहासुनी हुई थी। इसके बाद घटना हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बांदा के बिसंडा क्षेत्र के बेलगवां के मजरा पल्हरी पुरवा के रहने वाले मनोज की पत्नी गुंजन उर्फ राजकली (20) ने बीती रात फांसी लगा ली। मृतका के चचिया ससुर पूर्व प्रधान मेवालाल का कहना है कि दोनों की शादी 8 फरवरी 2023 को हुई थी। ये भी पढ़ें : Banda : शटडाउन बावजूद अचानक चालू कर दी बिजली, विद्युतकर्मी की मौत   बीती रात गुंजन ने अपनी मां से बात की। इसके बाद दोबारा मोबाइल मांगा तो पति ने मना कर दिया। इसपर दोनों में कुछ कहासुनी हुई। रात में पत्नी ने फांसी लगा ली। सुबह उसका फांसी पर लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर ...
बांदा में हादसे, फतेहपुर के युवक समेत 2 की मौत, पांच घायलों में 3 महोबा के..

बांदा में हादसे, फतेहपुर के युवक समेत 2 की मौत, पांच घायलों में 3 महोबा के..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में वाहन चालकों की लापरवाही हादसों का कारण बनी है। आज अलग-अलग हादसों में फतेहपुर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं महोबा के तीन लोगों समेत 5 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। फतेहपुर से रिश्तेदारी में आया था युवक जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के कोर्रा कनक गांव के मजरा घनश्याम डेरा के रहने वाले ज्ञान (24) अपने मौसेरे भाई संजय (24) के साथ रिश्तेदारी में बांदा के पैलानी गांव गए थे। ये भी पढ़ें : Banda : शटडाउन बावजूद अचानक चालू कर दी बिजली, विद्युतकर्मी की मौत सोमवार सुबह दोनों से वापस गांव लौट रहे थे। चिल्ला बाईपास के पास इंटों से लदे ट्रेक्टर से उनकी टक्कर हो गई। दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां ज्ञान को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं संज...
पत्नी के अफेयर का विरोध पड़ा भारी, महिला ने भाई-प्रेमी को बुलाकर कराई पिटाई

पत्नी के अफेयर का विरोध पड़ा भारी, महिला ने भाई-प्रेमी को बुलाकर कराई पिटाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक पति को अपनी पत्नी के अफेयर का विरोध करना काफी भारी पड़ा। पत्नी ने मायके पहुंचते ही भाई और प्रेमी समेत परिजनों को बुलाकर पति की पिटाई करा दी। पीड़ित पति ने किसी तरह अपने घर पर सूचना दी। तब कहीं जाकर उसे बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। उधर, पीड़ित पति का कहना है कि उसने खुद अपनी पत्नी को वीडियो काल पर प्रेमी से बात करते हुए कई बार रंगे हाथ पकड़ा है। हरदोई का रहने वाला पति, बांदा के अतर्रा क्षेत्र की पत्नी जानकारी के अनुसार हरदोई जिले के रहने वाले आशीष की शादी बांदा के अतर्रा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से हुई है। आशीष का कहना है कि उसने अपनी पत्नी को कई बार वीडियो काल पर प्रेमी के साथ बात करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। ये भी पढ़ें : बांदा में व्यापारी ने पत्नी को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी, यह वजह आई सामने.. अब पत्नी को छोड...
शिक्षक संघ ने भरी हुंकार, पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर संघर्ष होगा तेज..

शिक्षक संघ ने भरी हुंकार, पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर संघर्ष होगा तेज..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बांदा जिला पदाधिकारियों की बैठक आज एक गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संघर्ष तेज करेगा शिक्षक संघ इसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं तथा आगामी संघर्षों की रूप रेखा पर चर्चा हुई। अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही पुरानी पेंशन सहित सोलह सूत्रीय मांगो को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा। साथ ही कहा कि वर्तमान में भारी उमस और गर्मी की वजह से विद्यालयों में बच्चों की तबियत खराब हो रही है। ऐसे में विद्यालयों का समय बदला जाना चाहिए। ये भी पढ़ें : UP Politics : बाबू सिंह कुशवाह की पार्टी क्यों सन्नाटे में.. जिलाध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संगठन की ओर से पत्र लिखा गया है। कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देश पर 27 जुलाई को प्रत्येक बीआरसी में ब्ला...