Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

दुष्कर्म-हत्या आरोपी भाजपा नेता नेपाल बार्डर से गिरफ्तार, घर पर चलेगा बुल्डोजर

UP : Bulldozer will run into house of rape-murder accused BJP leader, arrested from Nepal border

समरनीति न्यूज, लखनऊ : छेड़छाड़, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी भाजपा नेता के महाराजगंज के घर भी बुल्डोजर चलेगा। यह भाजपा नेता है अल्पसंख्यक मोर्चा का पूर्व जिलाध्यक्ष मासूम रजा राही। पुलिस ने फरार आरोपी भाजपा नेता मासूम रजा को शनिवार रात 9 बजे के आसपास नेपाल बार्डर से गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि आरोपी 10 दिन से नेपाल में छिपा और पकड़े जाते समय नेपाल से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था।

युवती ने लगाया दुष्कर्म, छेड़खानी और पिता की हत्या का आरोप

जानकारी के अनुसार महाराजगंज शहर के वीरबहादुर नगर वार्ड के रहने वाले मासूम रजा राही के खिलाफ संतकबीनगर के मेंहदावल की रहने वाली युवती ने 5 सितंबर को दुष्कर्म, छोटी बहन से छेड़खानी और विरोध करने पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। तब पूछताछ के बाद आरोपी भाजपा नेता को छोड़ दिया गया था। इसके बाद वह फरार हो गया था।

ये भी पढ़ें : शिक्षक बना हैवान, युवक पर चाकुओं से बेरहमी से हमला कर किया मरणासन्न, गिरफ्तार

बताते चलें कि इस आरोपी भाजपा नेता को बचाने के चक्कर में 19 पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। इनमें से 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर हुए हैं, जबकि 5 को निलंबित किया गया है। एक सिपाही समेत दो जेल भी भेजे जा चुके हैं। अब प्रशासन आरोपी की अवैध संपत्तियों की जांच भी शुरू करते हुए उसके शहर में स्थित बिना नक्शा पास कराए बने मकान पर बुल्डोजर चलाने वाला है। इसके लिए ध्वस्तीकरण का नोटिस भी चस्पा कर दिया है।

यूपी के 26 PPS अफसर बने IPS, केंद्रीय गृह मंत्रालय से आदेश जारी