Friday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

दर्दनाक : बांदा में सड़क हादसे में जीजा की मौत, साला गंभीर

Car and bike collision in Banda, brother-in-law's death- brother-in-law Gambhir

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र में एक बस की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौक पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। दोनों जीजा-साले थे।

जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के कुम्हेड़ासानी गांव के मुन्ना विश्वकर्मा (52) कमासिन में वैल्डिंग की दुकान करते थे।

ये भी पढ़ें : बांदा में बीए की छात्रा पूजा ने लगाई फांसी, भाई ने बताई यह वजह..

अपने साले शंकर (40) के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में कमासिन बस स्टैंड के पास सामने से आ रही प्राइवेट बस से टक्कर हो गई। बताते हैं कि मुन्ना की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बांदा में स्कूल बस ने बाइक सवार को रौंदा, किसान की दर्दनाक मौत-चालक फरार