Thursday, October 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: यूपी सरकार

यूपी में अब लव जिहाद और SC/ST के धर्म परिवर्तन पर होगी उम्रकैद

यूपी में अब लव जिहाद और SC/ST के धर्म परिवर्तन पर होगी उम्रकैद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लव जिहाद, एससी-एसटी के धर्म परिवर्तन मामले में अब दोषी को उम्रकैद की सजा होगी। लव जिहाद पर अंकुश को योगी सरकार ने विधानसभा में पेश उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक में सजा बढ़ा दी है। इसमें आजीवन कारावास और पांच लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान कर दिया गया है। फंडिंग वालों पर भी होगा एक्शन इतना ही नहीं विदेशों से धर्म परिवर्तन के लिए होने वाली फंडिंग पर लगाम कसने के लिए भी सख्त प्रावधान रखे गए हैं। बताया जाता है कि संशोधन के जरिए राज्य सरकार ने वर्ष 2021 में लाए विधेयक को सजा ये भी पढ़ें : यूपी में 5 IAS और कई PCS के तबादले, कानपुर-फिरोजाबाद के CDO बदले.. और जुर्माने में और सख्त कर दिया है। यदि किसी नाबालिक, दिव्यांग अथवा मानसिक रूप से दुर्बल व्यक्ति या महिला या एससी-एसटी का धर्म परिवर्तन कोई कराता है, तो उसे आजीवन कारावास और 1...
यूपी में 19 IAS के तबादले, आरके सिंह बने कानपुर के डीएम, निशा बनीं अमेठी जिलाधिकारी, कई और DM..

यूपी में 19 IAS के तबादले, आरके सिंह बने कानपुर के डीएम, निशा बनीं अमेठी जिलाधिकारी, कई और DM..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले तबादला एक्सप्रेस दौड़ पड़ी है। प्रदेश सरकार ने देर रात 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कानपुर, गाजियाबाद और रामपुर-अमेठी समेत 8 जिलों में नए डीएम भेजे गए हैं। हालांकि, इनमें से कई अधिकारी ऐसे हैं, जो एक ही स्थान पर 3 साल से तैनात थे। इसलिए इन्हें चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि अभी कुछ और जिलों के डीएम भी बदले जा सकते हैं। अलीगढ़ के DM बनाए गए विशाख जी तबादलों के क्रम में कानपुर के डीएम को भी बदला गया है। गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया है। कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाकर भेजा गया है। वहीं फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह-1 को रामपुर डीएम बनाया है। इंद्र विक्रम सिंह गाजियाबाद ...
UP : दो IAS के तबादले, अनुराग यादव सचिव नियोजन और बी. चंद्रकला..

UP : दो IAS के तबादले, अनुराग यादव सचिव नियोजन और बी. चंद्रकला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी सरकार ने आज दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईएएस बी. चंद्रकला को सचिव पंचायती राज से हटाकर अब सचिव महिला कल्याण बना दिया गया है। वहीं चंद्रकला से अपर निबंधक सहकारिता का प्रभार भी हटा दिया गया है। छुट्टी पर गए IAS बाबूलाल मीना वहीं दूसरी ओर छुट्टी से लौटे अनुराग यादव को सचिव नियोजन बनाया गया है। वहीं प्रमुख सचिव सहकारिता बाबूलाल मीना के छुट्टी पर चले जाने के कारण सचिव कृषि राजशेखर को सहकारिता विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। ये भी पढ़ें : UP : पालिका अध्यक्षों की बड़ी फोटो पर बिगड़े प्रमुख सचिव, बोले..वेतन से कटवाऊंगा पैसा !  ...
योगी सरकार का खास फैसला, अब विकास योजनाओं के शिलापट्ट पर नहीं होंगे अफसरों के नाम..

योगी सरकार का खास फैसला, अब विकास योजनाओं के शिलापट्ट पर नहीं होंगे अफसरों के नाम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब विकास कार्यों के शिलापट्टों पर अधिकारियों के नाम नहीं लिखे जाएंगे। प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों के शिलापट्टों पर अधिकारियों के नाम लिखने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। नगर आयुक्त या अधिशासी अधिकारी, किसी का भी इन शिलापट्ट पर नहीं लिखा जाएगा। क्षेत्रीय विधायकों का नाम अनिवार्य सभी विकास योजनाओं के शिलापट्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संबंधित क्षेत्रीय विधायक का नाम अनिवार्य रूप से लिखा जाएगा। इतना ही नहीं महापौर और अध्यक्ष के नाम का फांट साइज यानी आकार भी इन्हीं दो नामों के बराबर रखा जाएगा। नगर विकास विभाग की ओर से इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को शासनादेश जारी कर दिया गया है। https://samarneetinews.com/fir-against-5-including-nayabtehsildar-who-turned-ashish-into-yusuf-by-conversion/ साथ ही ज...
बांदा में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का किया शुभारंभ

बांदा में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का किया शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के कैबिनेट मंत्री जल शक्ति विभाग स्वतंत्र देव सिंह व राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। बांदा के तिंदवारी के ग्राम माटा में दोनों नेताओं ने यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रयासरत हैं। तिंदवारी के माटा गांव में कार्यक्रम कई जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को तक पहुंच रहा है। कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश के हालात कैसे थे। यह सभी जानते हैं। कहीं दंगे होते थे तो कहीं बम फूटते थे। बुंदेलखंड में किसान गरीबी में आत्महत्या करता था। सूखा और जलसंकट रहता था। अब ऐसा नहीं है। आज स्थिति बिल्कुल अलग है। राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा.. वहीं राज्यमंत्री श्री निषाद ने कहा कि 2014 में पीएम...
UP : बांदा के लहुरेहटा में अंधाधुंध अवैध खनन, खनिज विभाग ‘खास’ मेहरबान !

UP : बांदा के लहुरेहटा में अंधाधुंध अवैध खनन, खनिज विभाग ‘खास’ मेहरबान !

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की लहुरेहटा खदान पर अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। मध्यप्रदेश की कंपनी ने लहुरेहटा खदान पर खनन का ठेका लेकर लूट मचा दी है। नरैनी तहसील के लहुरेहटा में खनन पट्टा एमपी की एक कंपनी के नाम हुआ है। बताते हैं कि संचालक के गुर्गे खुलेआम अवैध खनन कर रहे हैं। नियमों को ताक पर रखकर मशीनों से बालू खनन हो रहा है। निर्धारित सीमा से बाहर जाकर अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। एमपी-यूपी दोनों ओर से अवैध खनन सबसे बड़ी बात यह है कि नदी के दोनों तटों पर बालू निकाला जा रहा है। इधर, यूपी वाले तट से पट्टा है। यहां दिन-रात अवैध खनन जारी है। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश वाले नदी के दूसरे तट पर भी बालू निकाली जा रही है। अवैध खनन करते हुए https://samarneetinews.com/banda-unbridled-illegal-mining-in-kanwara-mine-under-whose-political-patronage/ लहुरेहटा में एनजीटी के सभी नियमों का ...
बांदा : दो पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली सड़क दुर्दशा का शिकार

बांदा : दो पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली सड़क दुर्दशा का शिकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के बेहद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बांदा के अजेय किले वाले ऐतिहासिक कालिंजर और मध्य प्रदेश के खजुराहो को जोड़ने वाली सड़क दुर्दशा का शिकार है। सड़का का करीब 2 किमी का हिस्सा यूपी में आता है। यह सड़क कालिंजर से पन्ना होकर खजुराहो पहुंचती है।   https://samarneetinews.com/double-murder-in-mumbai-sensation-in-banda-young-man-murdered-for-marrying-muslim-girl-then-girl-also-took-her-life-5-arrested/ इससे खजुराहो आने वाले विदेशी पर्यटक कालिंजर और चित्रकूट भी जाते हैं। यह सड़क बागे नदी के पास से दुर्दशा का शिकार है। सड़का का लगभग आधा किलोमीटर का हिस्सा गड्ढों में बदला हुआ है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बालू के ओवरलोड ट्रकों की वजह से ऐसा हो रहा है। ये भी पढ़ें : दिलचस्प : बांदा में 75 साल का बुजुर्ग बना दूल्हा, बैंड-बाजे के बीच अचानक एक काॅल से बाराति...
बांदा में बोले मंत्री, सरकार 11 लाख दिव्यांगजनों को 1100 करोड़ भरण पोषण को दे रही

बांदा में बोले मंत्री, सरकार 11 लाख दिव्यांगजनों को 1100 करोड़ भरण पोषण को दे रही

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरेद्र कश्यप आज बांदा में हैं। उनके मुख्य आतिथ्य में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय एवं जिला प्रशासन बांदा के सहयोग से दिव्यांगों को लाखों रुपए के सहायक उपकरण बांटे गए। आक्सीजन पार्क में दिव्यांगों को उपकरण बांटे सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण सरदार बल्लभ भाई पटेल आक्सीजन पार्क में किया गया। राज्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भरण-पोषण की धनराशि को बढ़ाकर 1000 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। ये भी पढ़ें : बांदा : दुर्गा पूजा को लेकर पदाधिकारियों-अधिकारियों की बैठक में ये निर्देश.. कहा कि प्रदेश में सरकार 11 लाख दिव्यांगजनों को 1100 करोड़ रुपए की धनराशि भरण पोषण के लिए दे रही है। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, आयुक्त पु...
यूपी में 25 लाख युवाओं को मिलेंगे महंगे स्मार्टफोन, 372 करोड़ की पहली किस्त जारी..

यूपी में 25 लाख युवाओं को मिलेंगे महंगे स्मार्टफोन, 372 करोड़ की पहली किस्त जारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के 25 लाख युवाओं के लिए गुड न्यूज है। उनको स्मार्ट फोन और टैबलेट मिलने का रास्ता साफ हो गया है। युवाओं को स्मार्टफोन की सप्लाई के लिए 4 कंपनियों का चयन हो गया है। 3.75 लाख स्मार्टफोन की पहली किस्त 1 महीने के भीतर मिल जाएगी। इसके लिए 372 करोड़ का बजट स्वीकृत हो चुका है। कुल 25 लाख स्मार्टफोन के लिए 3600 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। मंगलवार को अनु सचिव अनीता चौधरी ने आयुक्त एवं निदेशक उद्योग को इसे लेकर जरूरी शासनादेश जारी किया है। ये भी पढ़ें : BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सांसद देवेंद्र भोले के कार्यक्रम में विपक्ष पर कसा तगड़ा तंज https://samarneetinews.com/in-kanpur-girlfriends-friend-cut-off-boyfriends-private-part-for-not-having-physical-relations/...
Transfer : यूपी में 4 IAS के तबादले, आशीष गोयल बने पाॅवर कारपोरेशन के अध्यक्ष

Transfer : यूपी में 4 IAS के तबादले, आशीष गोयल बने पाॅवर कारपोरेशन के अध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। चारों वरिष्ठ अधिकारी हैं। तबादलों के क्रम में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग में प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्हें प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। वहीं अनिल सागर को उसी पद पर नियुक्त करते हुए साथ में आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। एम देवराज बने प्राविधिक शिक्षा के प्रमुख सचिव इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश जल विद्युत निगम के अध्यक्ष एम देवराज को प्राविधिक शिक्षा के प्रमुख सचिव के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे आशीष गोयल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : आज से लगेगा टोलटैक्स, भूल जाइये फ्री के सफर का मजा.. ...