Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का किया शुभारंभ

Cabinet Minister Swatantra Dev inaugurated 'Vikas Bharat Sankalp Yatra' in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के कैबिनेट मंत्री जल शक्ति विभाग स्वतंत्र देव सिंह व राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। बांदा के तिंदवारी के ग्राम माटा में दोनों नेताओं ने यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रयासरत हैं।

तिंदवारी के माटा गांव में कार्यक्रम

कई जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को तक पहुंच रहा है। कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश के हालात कैसे थे। यह सभी जानते हैं। कहीं दंगे होते थे तो कहीं बम फूटते थे। बुंदेलखंड में किसान गरीबी में आत्महत्या करता था। सूखा और जलसंकट रहता था। अब ऐसा नहीं है। आज स्थिति बिल्कुल अलग है।

राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा..

वहीं राज्यमंत्री श्री निषाद ने कहा कि 2014 में पीएम मोदी ने देश की बागडोर संभालते ही ग्राम स्वराज की शुरुआत की थी। अब विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वारा सरकार जनता के द्वार पहुंचकर सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचा रही है। कहा कि जल्द ही

एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, महिला जज के इच्छा मृत्यु वाले पत्र का CJI ने लिया संज्ञान

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे डिफेंस कॉरिडोर तथा केंन बेतवा परियोजना भी शुरू होगी। यह कार्यक्रम में माटा में एक कालेज में हुआ। इस मौके पर कालेज की छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण भी किया गया। इस मौके पर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, ब्लाक प्रमुख दीपशिखा सिंह, संजय सिंह, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी अंकुर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : बांदा : अनहोनी को दावत देता खुला होल, कागजों में स्वच्छता अभियान और बेपरवाह नगर पालिका