Thursday, October 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में सिटी मजिस्ट्रेट और डिप्टी डायरेक्टर ने देखी वृद्ध आश्रम की हकीकत

बांदा में सिटी मजिस्ट्रेट और डिप्टी डायरेक्टर ने देखी वृद्ध आश्रम की हकीकत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिलाधिकारी के निर्देश पर नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम में बांदा के सिटी मजिस्ट्रेट रमेश चंद तिवारी और समाज कल्याण के उप निदेशक एस एन त्रिपाठी औचक रूप से निरीक्षण करने पहुंचे।सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी वृद्धों से एक-एक करके वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर उपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी संजीवबघेल को निर्देश दिया है कि वृद्धों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हेतु आयुर्वेद चिकित्सकों का भी शिविर लगाया जाएं। बांदा में नहीं थम रही बच्चियों से दरिंदगी, फिर 9 साल की बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप उन्होंने कहा कि वृद्धों की देखभाल समय से की जाए। उन्होंने वृद्ध आश्रम में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। वृद्धों ने मांग की कि उनको वृद्धावस्था पेंशन दिलाई जाए,इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिया कि पात्र वृद्धों का वृद्धावस्था फ...
बांदा में अवैध वसूली के लिए सबसे बदनाम पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, पढ़िये कैसे गिरी गाज..

बांदा में अवैध वसूली के लिए सबसे बदनाम पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, पढ़िये कैसे गिरी गाज..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  ढेले वाले दुकानदारों से अवैध वसूली, मारपीट और बालू व गिट्टी के ट्रकों से अवैध वसूली के लिए बदनाम बांदा शहर की एक पूरी की पूरी पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। लंबे समय से इस चौकी पर डेरा जमाए सिपाहियों और दरोगाओं को हटाकर लाइन में भेज दिया गया है। ऐसा मामले में लगातार चौकी पुलिस की शिकायतें मिलने के बाद एसपी शालिनी ने किया है। इस बदनाम चौकी का नाम है सिविल लाइन पुलिस चौकी। शहर कोतवाली के अंतर्गत आने वाली पाश इलाके की पूरी सिविल लाइन पुलिस चौकी की पुलिस अधीक्षक शालिनी ने लाइन हाजिर कर दिया। इस दौरान एक चौकी इंचार्ज, एक दरोगा और सात सिपाहियों पर लाइन हाजिर की गाज गिरी है। इतनी बड़ी कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है जबकि लोगों में यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है। सबसे ज्यादा घटना के कारणों को लेकर चर्चा हो रही है। बताया  जाता है कि...
बुजुर्गों को कानून विशेषज्ञों ने दी सीनियर सिटीजन एक्ट की जानकारी

बुजुर्गों को कानून विशेषज्ञों ने दी सीनियर सिटीजन एक्ट की जानकारी

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में आज विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत कानूनी विशेषज्ञों ने सीनियर सिटीजन को उनके अधिकार और कानूनी संरक्षण की जानकारी दी। एसडीएम शमीम अंसारिया, वरिष्ठ अधिवक्ता डा. लक्ष्मी किशोर त्रिपाठी, विधिक सेवा प्राधिकरण के संजय कुमार व बांदा के तहसीलदार अन्य लोगों के साथ ओल्ड ऐज होम पहुंचे। ये भी पढ़ेंः प्रशासनिक चौकसीः कानपुर के संवासिनी गृह में अब अटैंडेंस हुई बायोमैट्रिक्स नरैनी रोड पर मेडिकल कालेज के पास स्थित ओल्ड ऐज होम में इन सभी लोगों ने सीनियर सिटीजन को कानूनी संरक्षण की जानकारी दी। साथ ही उनकी समस्याओं को सुनते हुए उसमें सुधार कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही वहां की समस्याओं को निपटाया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी किशोर त्रिपाठी ने वहां मौजूद बुजुर्गों को सीनियर सिटीजन एक्ट की जानकारी देते हुए सभी से अपना...
बांदाः आत्महत्या नहीं, हत्या थी सरम बहादुर की मौत, होमगार्ड प्रेम में पुलिस की लापवाही बन गई वजह

बांदाः आत्महत्या नहीं, हत्या थी सरम बहादुर की मौत, होमगार्ड प्रेम में पुलिस की लापवाही बन गई वजह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  बांदा के अतर्रा में हुई समरबहादुर यादव की मौत आत्महत्या नहीं थी बल्कि उसकी हत्या करके लाश को टांग दिया गया था ताकि वह आत्महत्या लगे। हांलाकि घटना के बाद शव के घुटने जमीन पर टिके होने के कारण पहले ही पुलिस को शक था लेकिन बाद में उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को घटना में मुख्य आरोपी होमगार्ड समेत चार बाकी लोगों की तलाश है। होमगार्ड और उसके बेट व भतिजों ने पहले मिलकर पीटा और बाद में पुलिस से शिकायत पर मारकर लटकाया, मुकदमा दर्ज  बताया जाता है कि ग्राम ऐंचवारा निवासी  समर बहादुर यादव उर्फ कटोरु (36) वर्ष की लाश बुधवार को घर के अंदर रस्सी से टंगी मिली थी। मृतक के घुटने जमीन पर सटे थे। बताते हैं कि समर की पत्नी बिन्नू 3 महीने पहले मायके ग्राम महुटा के मजरा कबरा पुरवा बच्चों को लेकर चली गई थी। अब वह अकेला घर में रहता था। घटना की  ...
बांदा में नहीं थम रही बच्चियों से दरिंदगी, फिर 9 साल की बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप

बांदा में नहीं थम रही बच्चियों से दरिंदगी, फिर 9 साल की बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बच्चियों के साथ घिनौनी वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ ही दिन पहले दो बच्चियों को रात में अगवा करके दुष्कर्म की घटनाओं की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि बुधवार को फिर शहर में एक बच्ची से दुष्कर्म की फिर एक वारदात सामने आई। पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया है। वहीं उसके बाबा की ओर से मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश में छापेमारी की है लेकिन दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बताते हैं कि बांदा शहर के एक मुहल्ले की रहने वाली 9 साल की बच्ची कक्षा-4 में पढ़ती है। मंगलवार को वह स्कूल से वापस अपने घर लौट रही थी। ये भी पढ़ेंः बांदा के गिरवां में 4 साल की बच्ची से गैंगरेप, सोते समय उठा ले गए दरिंदे तभी पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति अपने एक साथी के साथ उसे रिक्शे पर जबरन उठाकर ले गया। दोनों बच्ची को धमकाते हुए केन नदी के किनारे सुनसान इलाके में...
बांदा में सौतेली मां-पिता से तंग आकर सुसाइड नोट छोड़, फांसी पर झूली डिग्री कालेज की छात्रा

बांदा में सौतेली मां-पिता से तंग आकर सुसाइड नोट छोड़, फांसी पर झूली डिग्री कालेज की छात्रा

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अपनी सौतेली मां और सगे पिता से तंग आकर एक ग्रेजुएट छात्रा ने अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मरने से पहले 18 साल की इस छात्रा ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें इसने अपनी तकलीफें और दर्द बयान किया है। घटना बांदा के अतर्रा कस्बे के दामूगंज मुहल्ले की है। बताते हैं कि दामूगंज में रहने वाले सालिग्राम की पहली पत्नी की इकलौती बेटी रेनू (18) ने आज रात लगभग 9 बजे अपने घर की उपरी मंजिल पर अपने दुपट्टे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस को मिला। जिस समय यह घटना हुई। परिवार के लोग घर के निचले हिस्से में अपनी सर्राफा दुकान पर थे। परिजनों ने जब रेनू के शव को देखा तो चीख-पुकार मच गई। रोने-पीटने की आवाज सुनकर परिवार के साथ आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जा पहुंची। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः बैठने को ऊंची कुर्सी न मिलने...
बड़ोखरखुर्द में विशेषज्ञों ने छात्राओं को बताई कानून की बारीकियां

बड़ोखरखुर्द में विशेषज्ञों ने छात्राओं को बताई कानून की बारीकियां

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मंगलवार को बांदा से सटे गांव बड़ोखरखुर्द में प्रेम सिंह की बगिया में एक स्वास्थ्य शिविर व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। यह आयोजन दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के अंतर्गत हुआ। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 100 छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इन छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधित जरूरी जानकारी के साथ-साथ दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। दवाओं के वितरण के साथ ही उनको खाने के तरीके भी बताए गए। इस स्वास्थ्य शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. एसपी सिंह, डा. अर्चना भारती व डा. शरीफ ने अहम भूमिखा निभाई। इसके बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। इसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, अभियान की पूरी जानकारी सचिव संजय कुमार ने मौजूद छात्राओं को दी। ये भी पढ़ेंः  बांदा से मऊ तक डर और चिंताः 3 दिन से बैरक से नहीं निकला मुख्तार ...
सेंट जेवियर्स में लगी “पुलिस की पाठशाला”, बच्चों ने सीखे रोड सेफ्टी के नियम

सेंट जेवियर्स में लगी “पुलिस की पाठशाला”, बच्चों ने सीखे रोड सेफ्टी के नियम

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में आज  “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूलों बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही रोड सेफ्टी की जानकारी दी गई। साथ ही वूमेन पावर लाईन के बारे में भी बताया गया। ये भी पढ़ेंः सोशलमीडिया से दूरी बनाकर टापर की सीढ़ी चढ़ीं मेघना  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक नवल किशोर चौधरी ने किया। इस दौरान निदेशक श्री चौधरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करने के साथ ही बच्चों से आह्वान किया कि इस कार्यक्रम में उनको जो सुझाव या बातें बताई जा रही हैं उनको अपने व्यवहार में शामिल करें। ताकि उनका जीवन बेहतर और सुरक्षित हो सके। मुख्य अतिथि ने बच्चों को रोड सेफ्टी के प्वाइंट बताते हुए सड़क पर सुरक्षित चलने के तौर-तरीके बताए। साथ ही कहा ...
बुंदेलखंडः बांदा में एसटीओ ने किया निरीक्षण, खामियों पर लगाई फटकार

बुंदेलखंडः बांदा में एसटीओ ने किया निरीक्षण, खामियों पर लगाई फटकार

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नियोजन विभाग के मंडलीय उपनिदेशक एसएन त्रिपाठी ने सोमवार को बांदा जिले के जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दफ्तर का छमाही मुआयना किया। उन्होंने 15 अगस्त से शुरू होने वाले ई-ऑफिस कार्य की समीक्षा की तथा निर्देश दिया कि जिन अधिकारियों के डिजिटल सिग्नेचर प्राप्त नहीं हुए हैं उनके सिग्नेचर मुख्यालय से शीघ्र मंगाकर वितरित किए जाएं। उन्होंने पांच विकासखंडों से विभिन्न प्रकार की सूचनाएं प्राप्त न होने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही 3 दिन में प्राप्त करने के निर्देश दिए।उन्होंने कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं में प्रत्येक 5 वर्ष में होने वाले पंचसाला हस्ताक्षर कराने तथा जीपीएफ पासबुक में प्रतिमाह कटौती किए गए अभिदानों को अंकित करने के भी निर्देश दिए गए। ये भी पढ़ेंः योगी एक्शनः देवरिया में मुजफ्फरपुर जैसे खुलासे पर डीएम सुजीत पांडे नपे, अमित किशोर नए जिलाधिकारी उन्होंने राष्ट्री...
बुंदेलखंडः रहस्य बना एक ही परिवार के 4 लोगों का गायब होना, हैरान ग्रामीण भी परेशान

बुंदेलखंडः रहस्य बना एक ही परिवार के 4 लोगों का गायब होना, हैरान ग्रामीण भी परेशान

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बुंदेलखंडः कभी-कभी कुछ घटनाएं हमेशा के लिए रहस्य बनकर रह जाती हैं। फिर चाहे 1 जुलाई को देश के राजधानी दिल्ली के बुराड़ी के संतनगर इलाके में गली नंबर-24 में एक ही घर से 11 लोगों के शव मिलने का मामला हो। या यूपी के कुशीनगर के पदरौना में एक ही परिवार के चार लोगों की रहस्यमय मौत का मामला। ऐसे घटनाएं हमेशा के लिए रहस्यबनकर रह जाती हैं और अपने पीछे छोड़ जाती हैं तमाम क्यास और अनुमान। फिर भले ही पुलिस की फाइलों में क्यों न इन घटनाओं के खुलासे के दावे हो चुके हों। लेकिन कई सवालों ऐसे रह जाते हैं जिनका जवाब किसी के पास नहीं होता है। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः चित्रकूट में 2 हैंड ग्रेनेड, 150 कारतूस व 3 रायफल-बंदूक के साथ खूंखार डकैत गिरफ्तार अब ऐसा ही एक रहस्यमय मामला बुंदेलखंड के बांदा जिले में सामने आया है। जहां एक ही परिवार के चार लोगों का हंसते-खेलते पूरा परिवार रात को घर में...