Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सिटी मजिस्ट्रेट और डिप्टी डायरेक्टर ने देखी वृद्ध आश्रम की हकीकत

बांदा में वृद्धाआश्रम में बुजुर्गों से हालचाल पूछते अधिकारी।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिलाधिकारी के निर्देश पर नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम में बांदा के सिटी मजिस्ट्रेट रमेश चंद तिवारी और समाज कल्याण के उप निदेशक एस एन त्रिपाठी औचक रूप से निरीक्षण करने पहुंचे।सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी वृद्धों से एक-एक करके वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर उपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी संजीवबघेल को निर्देश दिया है कि वृद्धों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हेतु आयुर्वेद चिकित्सकों का भी शिविर लगाया जाएं।

बांदा में नहीं थम रही बच्चियों से दरिंदगी, फिर 9 साल की बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप

उन्होंने कहा कि वृद्धों की देखभाल समय से की जाए। उन्होंने वृद्ध आश्रम में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। वृद्धों ने मांग की कि उनको वृद्धावस्था पेंशन दिलाई जाए,इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिया कि पात्र वृद्धों का वृद्धावस्था फार्म भरा जाए,सिटी मजिस्ट्रेट ने समय से वृद्धों को भोजन देने के निर्देश दिए,उन्होंने वृद्धों के कक्षों में अकेले जाकर उनसे पूछा कि उनको कोई परेशानी तो नहीं है।

ये भी पढ़ेंः जब बांदा की केन नदी का पत्थर देखकर बोले राष्ट्रपति…

वृद्धों ने आश्रम की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने साफ सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। पूरी टीम ने लगभग एक घंटे तक वृद्ध आश्रम की जांच की, टीम के साथ जितेंद्र मिश्रा अधीक्षक भी मौजूद रहे। मौके पर वृद्ध आश्रम के अधीक्षक श्याम किशोर त्रिवेदी मौजूद रहे।