Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: निरीक्षण

सावन: बांदा DIG और SP ने मंदिरों में परखी सुरक्षा, ये निर्देश..

सावन: बांदा DIG और SP ने मंदिरों में परखी सुरक्षा, ये निर्देश..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: सावन के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को परखने के लिए बांदा डीआईजी और एसपी पलाश बंसल, सहायक एसपी मेविस टाक बामदेवेश्वर मंदिर पहुंचे। वहां मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार के खास निर्देश साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार के लिए भी निर्देशित किया। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए। ये भी पढ़ें: बांदा: जान-पहचान में लाखों का चूना-नकली सोने के सिक्कों से ठगी-गिरफ्तार ये भी पढ़ें: बां...
बांदा : जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता ने किया निरीक्षण

बांदा : जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता ने किया निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में जेल रोड और आसपास इलाके में गंदे पानी की शिकायत पर जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता राजेश श्रीवास्तव ने पानी टंकी का निरीक्षण किया। टंकी पर मौजूद कर्मचारियों से बातचीत कर स्थिति जानी। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। हालांकि, नदी में लगातार बारिश से गंदा पानी आने के कारण सप्लाई में मटमैला पानी आने की बात सामने आई। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि इस दिक्कत को भी अब दूर कर लिया गया है। पानी अब ठीक सप्लाई हो रहा है। ये भी पढ़ें : पढ़िए ! बजट2024 पर बांदा के व्यापारियों और नेताओं का क्या है कहना..    ...
Banda : सुस्त रफ्तार पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नाराज, निरीक्षण में देखीं बारीकियां

Banda : सुस्त रफ्तार पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नाराज, निरीक्षण में देखीं बारीकियां

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत ग्राम अछरौड़ में निर्माणाधीन कार्यों का जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने ऐकेडमिक ब्लाक, ब्वायज हास्टल, गर्ल्स हास्टल और लाइब्रेरी के निर्माण कार्यों की गहनता से जांच की। साथ ही इन कार्यों में मेन पावर बढ़ाकर गुणवत्तापरक तेज काम कराने के निर्देश दिए। विद्यालय भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण जिलाधिकारी ने विद्यालय का निर्माण कर रही कार्यदाई संस्था जीएस एक्सेस के परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिए हैं कि निर्माणाधीन कार्यों को प्रत्येक दशा में जल्द से जल्द पूरा करें। ये भी पढ़ें : हमीरपुर : अमित बने डिप्टी एसपी, परिवार में छाईं खुशियां वहां पेयजल व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी ने शुद्ध पेयजल बोरिंग के माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए जल निगम अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाध...
CM Yogi in Banda : बांदा में मुख्यमंत्री योगी ने खटान परियोजना का हाल जाना

CM Yogi in Banda : बांदा में मुख्यमंत्री योगी ने खटान परियोजना का हाल जाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल शक्ति मिशन खटान परियोजना का निरीक्षण किया। योजना के तहत हर घर नल जल योजना को लेकर जानकारी ली। बता दें कि यह बेहद महत्वपूर्ण योजना है जो कि हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का काम करेगी। सिंचाई की दिशा में भी जल संकट समाप्त होगा। यही वजह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस योजना की प्रगति को लेकर बेहद गंभीर है। लगातार इसके लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। उनकी मंशा है कि गरीबों के घरों में जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू हो। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री योगी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। योजना को जल्द पूरा करने के निर्देश आज मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के साथ...
कोतवाली पहुंचे बांदा IG ने किया निरीक्षण, हथियारों का रख-रखाव भी देखा

कोतवाली पहुंचे बांदा IG ने किया निरीक्षण, हथियारों का रख-रखाव भी देखा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आईजी बांदा के. सत्यनारायण ने शुक्रवार को शहर कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने हथियारों के रखरखाव से लेकर अभिलेखों की स्थिति और हवालातों को भी देखा। साथ ही पुलिस कर्मियों को जरूरी निर्देश भी दिए। इस दौरान उनके पहुंचने पर पुलिस कर्मियों ने उनको सलामी दी। उन्होंने कोतवाली के कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, मेस, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, माल मुकदमाती व लावारिस वाहनों को देखा। आईजी ने अभिलखों का गहनता से अवलोकन किया। पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याएं भी पूछीं उन्होंने थाने की साफ-सफाई को दुरुस्त पाते हुए तारीफ की। लावारिस वाहनों के निस्तारण के बारे में निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याएं भी पूछीं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी जवान को कोई समस्या हो तो तुरंत निस्तारण करें। आईजी ने बीट आरक्षी के माध्यम से सम्मन व जमानतीय वारंट का तामीला कराए जाने के निर्देश...
बांदा : प्रशिक्षण ले रहीं छात्राओं से मिले चेयरमैन, बारीकियां पूछीं

बांदा : प्रशिक्षण ले रहीं छात्राओं से मिले चेयरमैन, बारीकियां पूछीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान के ब्यूटीशियन, सिलाई, कंप्यूटर आदि प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। आज इस कार्यक्रम का कार्यक्रम के चेयरमैन (प्रयागराज) प्रदीप कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से जानकारी लेते हुए कार्य भी कराकर देखा। प्रशिक्षणार्थी छात्राओं से ब्राइडल मेकअप कराया। बुंदेलखंड में चल रहे 482 केंद्र सिलाई की छात्राओं से सलवार सूट बनवाकर देखा। बाद में कंप्यूटर की छात्राओं से भी बातचीत करते हुए जानकारी ली। बताते हैं कि बुंदेलखंड में कुल 482 प्रशिक्षण केंद्र चल रहे हैं। बीते 5 वर्षों में 2000 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बताया कि करीब 100 छात्राएं बैंकों से ऋण की मदद से स्वरोजगार कर रही हैं। इस मौके पर जन शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर अरुण कुमार, कार्यक्रम अधिकारी सौम्य खरे, मयंक सिंह, लक्ष्मीकांत, संजय पांडे तथा अ...
बांदा आयुक्त ने किया निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

बांदा आयुक्त ने किया निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आयुक्त ने मर्का में यमुना तट पर निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण किया। इस दौरान परियोजना प्रबंधक सेतु निगम को निर्देश दिए कि पुल को पूरा करने के लिए शासन से धनराशि मांगी जाए। धनराशि प्राप्त होते ही इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा इस सेतु तथा सेतु के संपर्क मार्ग के लिए पूर्व में 56 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान की गई थी। इस धनराशि का किन मदों में प्रयोग किया गया है, इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। बजट और काम को लेकर जानकारी ली आयुक्त ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि पुल के दोंनो तरफ संपर्क मार्ग बनाने का काम जल्द पूरा किया जाए। बताते चलें कि मर्का में यमुना नदी पर पुल का निर्माण वर्ष 2011 में शुरू हुआ। इसमें 33 पिलर बनने हैं। 10 पिलर अभी अधूरे हैं। आयुक्त के निरीक्षण के समय संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र पांडे, अधि...
बांदा जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

बांदा जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने आज बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय का प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 24 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया। महिला डा. दिव्या गौतम व डा. स्वाति मिश्रा द्वारा महिलाओं की जांच की गई। गर्भवती महिलाओं के ब्लड प्रेसर, ब्लड और यूरिन की जांच हुई। इनमें से 2 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का चिह्निकरण किया गया। गर्भवती महिलाओं के गर्भावस्था के दौरान खानपान, जननी सुरक्षा कार्यक्रम, गर्भावस्था के दौरान शिशु एवं महिलाओं के खतरे के निदान के बारे में जरूरी जानकारियां दी गईं। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ट्रामा सेंटर का भी निरीक्षण किया। ट्रामा सेंटर के पहले तल पर स्थित आईसीयू के बेड भी देखे। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा, दोनों जिला अस्पतालों के सीएमएस मौजूद रहे।...
#Kishan Andolan_Bharat Band : IG बांदा ने शहर में किया पैदल मार्च

#Kishan Andolan_Bharat Band : IG बांदा ने शहर में किया पैदल मार्च

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : देश में भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर मंडल की कानून व्यवस्था जांचने बांदा के आईजी के. सत्यानारायण खुद शहर में निकले। आईजी पैदल मार्च करते हुए स्थिति का जायजा लेते रहे, सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों से वार्ता करते रहे। साथ ही आम लोगों से भी रूबरू हुए।   इस दौरान आईजी ने बांदा शहर के मुख्य बाजार से लेकर रेलवे स्टेशन, स्टेशन रोड का निरीक्षण किया। इन जगहों का आईजी ने फोर्स के साथथ पैदल मार्च कर किया। लोगों से बात करते हुए उनको सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया।...
बांदा : योजना की सुस्त रफ्तार, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह नाराज, BDA को नोटिस

बांदा : योजना की सुस्त रफ्तार, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह नाराज, BDA को नोटिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पंडित दीनदयाल पुरम आवासीय योजना में लापरवाही व सुस्त रफ्तार सामने आने पर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने खासी नाराजगी जताई। साथ ही बीडीए को मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल, शनिवार को जिलाधिकारी श्री सिंह खुद नरैनी रोड स्थित पंडित दीनदयानपुरम आवासीय योजना का निरीक्षण करने पहुंच गए। जिलाधिकारी ने वहां विकास कार्यों की हकीकत देखी। बताते हैं कि विकास कार्यों में कुछ कमियां देने को मिलीं तो जिलाधिकारी ने बीडीए के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया। योजना को लेकर डीएम ने दिए निर्देश जिलाधिकारी ने काम करा रहे ठेकेदार नाथूराम तिवारी को कड़ी फटकार लगाई। साफतौर पर कहा कि गुणवत्तापरक सड़क निर्माण का काम समय से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि उखड़ी हुई सड़क का जल्द से जल्द स्टीमेट बनाकर दें। साथ ही कालोनी गेट पर ले-आउट प्लान बड़े बोर्ड पर लगवा...