Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

CM Yogi in Banda : बांदा में मुख्यमंत्री योगी ने खटान परियोजना का हाल जाना

CM Yogi in Banda : Chief Minister Yogi knows state of Khatan project in Banda

समरनीति न्यूज, ब्यूरो : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल शक्ति मिशन खटान परियोजना का निरीक्षण किया। योजना के तहत हर घर नल जल योजना को लेकर जानकारी ली। बता दें कि यह बेहद महत्वपूर्ण योजना है जो कि हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का काम करेगी। सिंचाई की दिशा में भी जल संकट समाप्त होगा। यही वजह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस योजना की प्रगति को लेकर बेहद गंभीर है। लगातार इसके लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। उनकी मंशा है कि गरीबों के घरों में जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू हो। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री योगी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

योजना को जल्द पूरा करने के निर्देश

आज मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के साथ ग्राम किटहाई पहुंचकर योजना की प्रगति देखी।

ये भी पढ़ें : Update : बांदा में CM Yogi बोले, न गाय कटने देंगे और न फसल चरने देंगे, पढ़िए ! और क्या-क्या खास बातें कहीं..

हेलीकाप्टर से उतरकर सीएम योगी सीधे कार से मंच तक पहुंचे। फिर कुछ मिनट उन्होंने लोगों को संबोधित किया। कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें बुंदेलखंड के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए प्रयासरत हैं। साथ ही यहां पेयजल व सिंचाई की समस्या से निजात दिलाने के लिए करोड़ों की योजनाओं पर काम करा रही हैं। कहा कि 1750 हजार करोड़ रुपए की लागत से बांदा के अलावा महोबा, चित्रकूट, ललितपुर, झांसी, में बांधों का निर्माण कराकर जलशक्ति योजना के तहत 374 गांवों में नल व जल पहुंचाया जाएगा। इस दौरान स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : बांदा में CM योगी की सभास्थल के पास अराजकता, जमकर चले जूता-लात, पुलिस बोली-अभी व्यस्त..