Monday, August 10सही समय पर सच्ची खबर...

सावन: बांदा DIG और SP ने मंदिरों में परखी सुरक्षा, ये निर्देश..

शिव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते बांदा डीआईजी राजेश एस. व एसपी पलाश बंसल आदि।

समरनीति न्यूज, बांदा: सावन के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को परखने के लिए बांदा डीआईजी और एसपी पलाश बंसल, सहायक एसपी मेविस टाक बामदेवेश्वर मंदिर पहुंचे। वहां मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार के खास निर्देश

शिव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते बांदा डीआईजी राजेश एस. व एसपी पलाश बंसल आदि।

साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

शिव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने जाते डीआईजी राजेश एस. व एसपी पलाश बंसल आदि।

साथ ही श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार के लिए भी निर्देशित किया। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए।

ये भी पढ़ें: बांदा: जान-पहचान में लाखों का चूना-नकली सोने के सिक्कों से ठगी-गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: बांदा के अलीगंज में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप