Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: SP Banda

सावन: बांदा DIG और SP ने मंदिरों में परखी सुरक्षा, ये निर्देश..

सावन: बांदा DIG और SP ने मंदिरों में परखी सुरक्षा, ये निर्देश..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: सावन के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को परखने के लिए बांदा डीआईजी और एसपी पलाश बंसल, सहायक एसपी मेविस टाक बामदेवेश्वर मंदिर पहुंचे। वहां मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार के खास निर्देश साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार के लिए भी निर्देशित किया। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए। ये भी पढ़ें: बांदा: जान-पहचान में लाखों का चूना-नकली सोने के सिक्कों से ठगी-गिरफ्तार ये भी पढ़ें: बां...
सनसनीखेजः बांदा में मिला Msc छात्र का शव, SP देर रात पहुंचे कालिंजर

सनसनीखेजः बांदा में मिला Msc छात्र का शव, SP देर रात पहुंचे कालिंजर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां बांदा के नरैनी में मध्यप्रदेश के रहने वाले छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मरने वाला छात्र एमपी के छतरपुर जिले से एमएससी कर रहा था। घटनाक्रम के बाद परिवार के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने उनको फोन करके धमकाते हुए काॅल की थी कि अपने बेटे को ले जाएं, नहीं तो अच्छा नहीं होगा। इसके बाद पता चला कि उनके बेटे का शव बांदा के नरैनी स्वास्थ्य केंद्र के बाहर लावारिस पड़ा है। घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुधवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा भी कालिंजर पहुंचे। इस दौरान छात्र का परिवार भी वहीं मौजूद है। एसपी घटना की जानकारी ले रहे हैं। घटना काफी उलझी हुई है, इसलिए पुलिस जांच में जुटी है। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप बताया...