Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे को पिकअप ने रौंदा, मां की मौत, पिता-पुत्र की हालत गंभीर

बांदा में बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे को पिकअप ने रौंदा, मां की मौत, पिता-पुत्र की हालत गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बुधवार शाम करीब 4 बजे हुए एक दर्दनाक हादसे में पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे को रौंद दिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पिता-पुत्र गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। यह हादसा बांदा के कालिजंर थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। वहीं पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से भागने में कामयाब रहा। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। बुधवार शाम करीब 4 बजे की घटना  बताया जाता है कि कालिंजर क्षेत्र के ग्राम इटवां निवासी हंसू प्रजापति (50) अपनी पत्नी प्यारी देवी (45) और अपने बेटे होरीलाल प्रजापति (18) को बाइक से लेकर जा रहे थे। बताते हैं कि गांव से निकलने के बाद ये लोग जैसे ही इटवां लिंक रोड से कालिंजर-नरैनी मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिक...
बांदा में नौकर को घर छोड़कर लौट रहे मोटर पार्ट्स दुकान मालिक समेत दो की मौत, दो गंभीर

बांदा में नौकर को घर छोड़कर लौट रहे मोटर पार्ट्स दुकान मालिक समेत दो की मौत, दो गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में दो अलग-अलग जगहों पर पहुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दोनों हादसे बीती देर रात लगभग साढ़े 10 बजे के आसपास हुए। मरने वालों में एक स्पेयर्स पार्ट्स की दुकान के मालिक भी शामिल हैं जो अपनी दुकान पर काम करने वाले को उसके गांव छोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा का शिकार हो गए। बताते हैं कि शहर के जीजीआईसी स्कूल के पास डिलहागंज में रहने वाले गगन (34) की स्पेयर्स पार्ट्स की दुकान हैं। पेड़ से जा टकराई अनियंत्रित बाइक  वह बीती देर शाम दुकान के नौकर को घर छोड़ने उसके गांव डिंगवाही गए थे। वहां से लौटकर आ रहे थे कि इसी दौरान रास्ते में जमुनीपुरवा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको अस्पताल में भर्ती कराय...
बांदा में सड़क हादसे के दौरान बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बांदा में सड़क हादसे के दौरान बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीती देर रात हुए एक हादसे में दो बाइकों की तेज रफ्तार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार देर रात हादसा  बताया जाता है कि बिसंडा के पारा गांव के रहने वाले रामभवन साहू (35) बाइक से बीती रात करीब साढ़े 10 बजे अतर्रा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बिसंडा-ओरन मार्ग पर बघनियापुरवा गांव के पास सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकों पर सवार तीनों लोग छिटककर दूर जा गिरे। ये भी पढ़ेंः बांदा में भीषण हादसा, कन्नौज के रहने वाले 1 व्यक्ति की मौत तथा 3 अन्य गंभीर रूप से घायल इससे रामभवन के अलावा दूसरी बाइक पर सवार उदय वर्मा (32) तथा अरुण...
बांदा में भीषण हादसा, कन्नौज के रहने वाले 1 व्यक्ति की मौत तथा 3 अन्य गंभीर रूप से घायल

बांदा में भीषण हादसा, कन्नौज के रहने वाले 1 व्यक्ति की मौत तथा 3 अन्य गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में मंगलवार शाम हुए एक भीषण हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे में मारे गए व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि घायलों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। तिंदवारी थाना क्षेत्र में हुआ हादसा  बताया जाता है कि तिंदवारी थाना क्षेत्र में फतेहपुर मार्ग पर बेंदाघाट के पास एक ट्रैक्टर ट्राली मजदूरों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बेंदा गांव के क्वेटरा पुलिस के पास ओवरटेक कर निकले ट्रक की चपेट में आकर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ट्राली पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ेंः घूस मांगने से तंग किसान ने अधिकारी की जीप से बांध दी अपनी भै...
बांदा में घर और सर्राफा दुकान से लाखों के जेवर और नगदी पर चोरों ने किए हाथ साफ

बांदा में घर और सर्राफा दुकान से लाखों के जेवर और नगदी पर चोरों ने किए हाथ साफ

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीती रात बेखौफ चोरों ने शहर में दो जगहों से लाखों के जेवर और नगदी चोरी करके बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया। इनमें से एक चोरी सर्राफा की दुकान का शटर तोड़कर हुई, जबकि दूसरी घटना एक घर में हुई। दोनों की घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मामले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस तहकीकात में जुट गई है। पुुलिस चौकी से ज्यादा दूर नहीं घटनास्थल  बताया जाता है कि रघुवीर सोनी की कालूकुआं क्षेत्र में बबेरू रोड पर अनमोल ज्वैलर्स के नाम से सर्राफा की दुकान है। रोज की तरह वह आज बीती शाम दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। बताते हैं कि सुबह पड़ोसी दुकानदार ने उनको फोन करके बताया कि उनकी दुकान के ताले टूटे पड़े हैं और शटर भी उठा हुआ है। ये भी पढ़ेंः दुस्साहसः बांदा शहर के पाश इलाके में दिनदहाड़े प्रिंसिपल के घर से लाखों के जेवर-नगदी चोरी    दुकान पहुंचे सर्राफा ...
बांदा में अपह्रत बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम, बड़ी संख्या में गम बांटने पहुंचे लोग, कांग्रेसी भी शामिल

बांदा में अपह्रत बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम, बड़ी संख्या में गम बांटने पहुंचे लोग, कांग्रेसी भी शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः चित्रकूट (एमपी) में स्थित जानकीकुंड ट्रस्ट के स्कूल सद्गुरू पब्लिक हायर सेकेंड्री के कंपाउंड से स्कूल बस से अपह्रत बच्चों के शवों का आज रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान बच्चों के परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद रहे। कांग्रेस के विधायक चित्रकूट (मध्यप्रदेश) विधायक निलांशु चतुर्वेदी के साथ ही बांदा के कांग्रेसी नेता भी मौके पर पहुंचे। सभी की आंखें हुईं नम  दोनों बच्चों के शवों का मेडिकल कालेज स्थित शवगृह पर पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान बच्चों के पिता ब्रजेश रावत लगातार रोते-बिलखते रहे। उनके रिश्तेदार और परिचित उनको संभालने में लगे रहे। मीडिया से बातचीत में पीड़ित पिता ब्रजेश रावत ने कहा कि नरपिशाचों ने उनके दोनों बेटों को मार डाला। फिरौती की रकम लेने के बाद भी बच्चों की हत्या कर दी। ये भी पढ़ेंः  ...
बांदा की बेटी चारू बनीं डिप्टी एसपी, प्रदेशभर में किया जिले का नाम रोशन

बांदा की बेटी चारू बनीं डिप्टी एसपी, प्रदेशभर में किया जिले का नाम रोशन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस फाइनल की परीक्षा में बुंदेलखंड की बेटी ने भी खूब  नाम रोशन किया है। बुंदेलखंड की एक बेटी चारू द्विवेदी ने भी इस परीक्षा में सफलता हांसिल करते हुए 12वीं रैंक पाई है। पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता रमेशचंद्र द्विवेदी की बेटी डा. चारू द्विवेदी का डिप्टी एसपी पद पर चयन हुआ है। लोकसेवा आयोग में पाई 12वीं रैंक  चारू ने एमएससी में बायो टेक्नालॉजी के विषय के साथ नैनो टेक्नालॉजी से पीएचडी भी कर रखी है। उनको एमटेक में भी प्रथम श्रेणी मिली थी। होनहार छात्रा चारू माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। चारू ने हाइस्कूल से लेकर बीएससी तक की पढ़ाई प्रयागराज में की है। उनका एक मात्र छोटा भाई है। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। आसपास के लोग बधाई दे रहे हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा की नैना और ऋषभ देशभर में सितारा बनकर चमके, दोनों मेधावियों ने IES में ...
बांदा में युवक ने लगाई फांसी, वजह नहीं बता पा रहे परिवार के लोग

बांदा में युवक ने लगाई फांसी, वजह नहीं बता पा रहे परिवार के लोग

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में आज एक युवक ने फांसी लगा लगाकर जान दे दी। परिवार के लोग घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। हांलाकि परिजन युवक को फांसी के फंदे से उतारकर सीधे अस्पातल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में पूछताछ की जा रही है।  घर में लगाई फांसी  बताया जाता है कि निवासी अलीगंज में चंदा राजपूत (30) ने आज दोपहर 1 बजे अपने कमरे में जाकर शाल से फांसी लगा ली। वहीं घर वालों ने उसे किसी काम से आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया तो घर के लोग भागकर वहां पहुंचे।  ये भी पढ़ेंः बांदाः संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव परिजन पीछे के रास्ते से कमरे में पहुंचे और देखा कि युवक का शव लटक रहा है। बलखंडीनाका चौकी इंचार्ज उपेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।  ...
बांदा में डबल मर्डरः महिला और युवक की धारदार हथियारों से गला रेतकर हत्या, घर में पड़े मिले शव

बांदा में डबल मर्डरः महिला और युवक की धारदार हथियारों से गला रेतकर हत्या, घर में पड़े मिले शव

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई एक सनसनीखेज वारदात के दौरान एक महिला और एक युवक की गला रेतकर नृशंस ढंग से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद दोनों शव महिला के घर में पड़े मिले। मरने वाले महिला की शिनाख्त हो गई है जबकि मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र साहा ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। कमासिन थाना क्षेत्र में हुई वारदात   बताया जाता है कि कमासिन थाना क्षेत्र के इटर्रा गाँव निवासी सुनीता देवी (35) पत्नी रामनिहोर यादव की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसके साथ ही एक अन्य युवक की भी हत्या कर दी गई है। दोनों के शव खून से लतपथ हालत में सुनीता के घर में पड़े मिले हैं। डबल मर्डल की इस वारदात की जानकारी होते ही गांव में दहशत फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले...
बांदा में कुछ देर पहले बाइकों की टक्कर से दो की मौत, महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल

बांदा में कुछ देर पहले बाइकों की टक्कर से दो की मौत, महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण हादसे में दो बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नरैनी थाना क्षेत्र में हुआ हादसा  बताया जाता है कि बांदा-नरैनी रोड पर ग्राम बासी देवरार के पास कुछ देर पहले दो बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। बाद में दो लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान नरैनी के शंकर बाजार निवासी पप्पू सोनी तथा कंधौली निवासी छोटा यादव के रूप में हुई है। ये भी पढ़ेंः बांदा मेडिकल कालेज के पास दुर्घटना, कुंभ स्नान को जा रहे व्यक्ति की मौत घायलों को अखिल भारती ब्राह्मण एकता परिषद के अध्यक्...