Wednesday, September 16सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में अज्ञात ट्रक की टक्कर से चौकीदार की मौत 

Symbolic photo
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः  बीती रात जिले के तिंदवारी कस्बे में एक चौकीदार की हादसे में मौत हो गई। बताते हैं कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब चौकीदार खाना खाकर अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। चौकीदार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई।

ग्रामीणों ने की घायलों की मदद  

बताते हैं कि बीती रात पैलानी निवासी चौकीदार राजेश (40)  अपने घर से ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। वहां ग्रामीणों ने दौड कर मदद की और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से हालत गंभीर होने के कारण डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनके दो बेटे और पांच बेटियां हैं। परिवार में उनकी मौत से कोहराम मचा है।

ये भी पढ़ेंः बांदा में बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे को पिकअप ने रौंदा, मां की मौत, पिता-पुत्र की हालत गंभीर