Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

सनसनीः बांदा शहर में युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

छत पर पड़ा युवक का शव व खून के निशान।

समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में बीती रात एक युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। गोली एक 315 बोर के अवैध तमंचे से युवक की कनपटी पर दाहिनी ओर लगी। इससे युवक का सिर और चेहरा उड़ गया। घटना मृतक युवक के घर की छत पर हुई। लोगों को इसकी जानकारी सुबह हुई। घटना रात करीब ढाई बजे के आसपास की बताई जा रही है।

मौके पर पहुंची पुुलिस व अधिकारी।

शहर के कटरा तकिया मोहल्ले का मामला 

मामला शहर के कटरा तकिया मोहल्ले का है। वहां रहने वाले चुन्नू लाल अपने परिवार के साथ महबूब के मकान में किराए पर रहते हैं। बताया जाता है कि उनके 30 साल के बेटे जैकी का खून से लथपथ शव घर की छत पर पड़ा मिला। सुबह जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक बेकरी का काम करता था।

ये भी पढ़ेंः बांदा शहर के व्यस्तम इलाके में छात्रा की गोली मारकर हत्या, सनसनी 

बताया जाता है कि मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें मृतक ने शहर के अर्दली बाजारा निवासी किसी युवक का जिक्र करते हुए लिखा है कि उससे 1 लाख रुपए लेने हैं और अब वही युवक उसके माता-पिता की देखभाल करेगा। बताते हैं कि मृतक की मां आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल, सीओ सिटी राजीव प्रताप ने पीड़ित परिवार से जानकारी करने के साथ ही छानबीन भी की। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है।