Thursday, June 18सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

OMG : सोने की पतंग उड़ाकर मेरठ में मनाएंगे 26 जनवरी का जश्न

OMG : सोने की पतंग उड़ाकर मेरठ में मनाएंगे 26 जनवरी का जश्न

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : खबर हैरान करने वाली है, लेकिन सौ फीसद सच है। पश्चिमी यूपी के मेरठ में 26 जनवरी को सोने की पतंग आसमान में उड़ेगी। जी हां, क्रांति की नगरी मेरठ में इस बार गणतंत्र दिवस को खास तरीके से मनाने की तैयारी चल रही है। दरअसल, मेरठ में 21 लाख की एक खास पतंग उड़ाई जाएगी। यह पतंग सोने से बनी है और इसे गणतंत्र दिवस के मौके पर उड़ाकर देशभक्ति का पर्व मनाने की तैयारी है। 21 लाख में सर्राफा व्यापारी ने कराई है तैयार दरअसल, मेरठ के सर्राफा व्यापारी ने 21 लाख रुपए की पतंग तैयार की है। सर्राफा व्यापारी अंकुर का कहना है कि रिपब्लिकडे के लिए इस पतंग को तैयार किया गया है। पतंग को बनाने के लिए 7 कारीगरों ने 16 दिन तक काम किया है। पतंग की खासियत यह है कि इसपर सोने की परत चढ़ी हुई है। खास बात यह है कि इस बार 26 जनवरी को ही बसंत पंचमी भी है। यही वजह है कि यह त्यौहार और भी खास हो गया है। ...
CM Yogi ने की बुंदेलखंड के जनप्रतिनिधियों संग बैठक

CM Yogi ने की बुंदेलखंड के जनप्रतिनिधियों संग बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर बुंदेलखंड के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें चित्रकूटधाम मंडल के दोनों सांसद और विधायक मौजूद रहे। सीएम योगी ने सभी के साथ विकास कार्यों से लेकर अन्य मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान बांदा में बाँदा कताई मिल में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और बांदा ललौली कानपुर मार्ग के निर्माण पर चर्चा हुई। साथ ही क्षेत्र में चीनी मिल की स्थापना और बांदा ज़िला अस्पताल मेडिकल कालेज की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर सभी विधायक और सांसद मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : 11 जिलों के एसपी समेत 22 IPS के तबादले, खीरी-मुजफ्फरनगर व जालौन में नए कप्तान  ...
UP : 11 जिलों के एसपी समेत 22 IPS के तबादले, खीरी-मुजफ्फरनगर व जालौन में नए कप्तान

UP : 11 जिलों के एसपी समेत 22 IPS के तबादले, खीरी-मुजफ्फरनगर व जालौन में नए कप्तान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। 11 जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 22 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादलों के क्रम में जालौन, लखीमपुरखीरी और मुजफ्फरनगर, कानपुर देहात, बलरामपुर और इटावा में नए पुलिस कप्तान तैनात किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह है IPS अफसरों की तबादला सूची सोनम कुमार अब डीसीपी आगरा इसी तरह सोनम कुमार को संतकबीर नगर के पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर अब आगरा कमिश्नरेट का डीसीपी नियुक्त किया गया है। राजेश सक्सेना को रायबरेली का एसपी नियुक्त किया गया है। वह अबतक बलरामपुर के एसपी थे। इराज राजा को जालौन का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। बताया जाता है कि स्थानांतरित हुए सभी पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने को कहा गया है। पुल...
Banda : सड़क हादसों में छात्र समेत 3 की मौत, कई घायल

Banda : सड़क हादसों में छात्र समेत 3 की मौत, कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे में बांदा जिले में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक छात्र भी शामिल हैं। लखनऊ से बाइक पर घर जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के गड़ांव गांव के रहने वाले बाबू का बेटा रोहित (19) अपने माता-पिता के साथ लखनऊ में रहकर पढ़ते थे। बुधवार रात बाइक से गांव जा रहे थे। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने उनके पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। कोहरा बन रहा हादसों का कारण परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक हाइस्कूल का छात्र था। इसी तरह एक अन्य हादसे में मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रमजूपुर गांव के राकेश (35) पुत्र झल्लू अपने साथी कल्लू (35) पुत्र मंझा प्रसाद, रिधाराम (32) पुत्र शिवपर्सन घायल हो गए। राकेश की ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। एक अन्य दुर्घटन...
जाम में फंसे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, आधा किमी पैदल चले-फिर वापस लौटे

जाम में फंसे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, आधा किमी पैदल चले-फिर वापस लौटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : Deputy CM Brijesh Pathak in jam आज कानपुर में खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी के लिए नामांकन की तारीख थी। भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक के नामांकन में शामिल होने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी पहुंचे। डिप्टी सीएम श्री पाठक जाम में बुरी तरह से फंस गए। इस दौरान वह कार से उतरकर करीब आधा किमी तक पैदल भी चले। फिर भी जाम से निकलना संभव नहीं हुआ। MLC नामांकन में शामिल होने का था कार्यक्रम पुलिस लगभग पौन घंटे तक मशक्कत करती रही। इसके बाद पुलिस ने उनको जाम से निकाला। भाजपा ने कानपुर-उन्नाव स्नातक के लिए पार्टी के वर्तमान एमएलसी अरुण पाठक तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। स्नातक सीट लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी के पास ही रही है। पाठक के नामांकन में आज डिप्टी सीएम वहां पहुंचे हैं। इस दौरान इतनी भीड़ जुट गई कि उसे काबू में करना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा था। किसी तरह पुलिस ने हालात काबू म...
क्या राहुल गांधी की यात्रा के बहाने विपक्षी एकता आएगी सामने…

क्या राहुल गांधी की यात्रा के बहाने विपक्षी एकता आएगी सामने…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
लखनऊ, ब्यूरो (समरनीति न्यूज) : पूर्व कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्र लिखा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने 30 जनवरी को होने वाले समापन कार्यक्रम के लिए समान विचार वाले 21 राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को पत्र लिखा है। उन्होंने इन दलों के प्रमुखों को लिखे पत्र में कहा है कि उनकी उपस्थिति से यात्रा के सत्य, करुणा और अहिंसा रूपी संदेश को मजबूती मिलेगी। मल्लिकार्जुन खड़गे का विपक्षी दलों के अध्यक्षों को पत्र खरगे ने कहा है कि, “मैं आप लोगों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करता हूं कि श्रीनगर में 30 जनवरी को यात्रा के समापन समारोह में शामिल हों। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी की स्मृति को समर्पित है जिन्होंने घृणा और हिंसा की विचारधारा के खिलाफ अपने अथक संघर्ष मे...
बांदा : शराबी को कुएं से पुलिस ने चारपाई पर लिटाकर निकाला, हैरान कर देगा यह मामला..

बांदा : शराबी को कुएं से पुलिस ने चारपाई पर लिटाकर निकाला, हैरान कर देगा यह मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शराबी युवक अपने पिता की डांट से इतना नाराज हुआ कि उसने कुएं में कूद गया। कुआं सूखा था, इसलिए डूबा नहीं, लेकिन उसे काफी चोटें आईं। गांव के लोगों ने कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुनी तो दौड़कर वहां पहुंचे। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नशे में धुत्त युवक को चारपाई पर लिटाकर बाहर निकाला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शराब के नशे में पहुंचा था घर, पिता ने डांटा तो.. जानकारी के अनुसार तिंदवारी कस्बे के संतोषीनगर में रहने वाले रामसंजीवन का बेटा महेश बुधवार को शराब के नशे में घर पहुंचा। पिता ने उसे डांट लगाई। इसपर वह नाराज हो गया। इसके बाद घर से बाहर आया और मोहल्ले के एक कुएं में छलांग लगा दी। सूखे कुए में गिरने से उसे काफी चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र ...
Breaking : बांदा शहर में युवक ने फांसी लगाई, तय थी शादी

Breaking : बांदा शहर में युवक ने फांसी लगाई, तय थी शादी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक युवक ने शहर में आज फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव छत के छल्ले के सहारे फांसी पर लटकता मिला। घटना बांदा शहर के निम्नीपार मुहल्ले की है। मृतक का नाम रामबाबू उर्फ लल्लू (30) पुत्र रामचरन था। बताते हैं युवक यहां-वहां काम करके अपना जीवन यापन करता था। मई में उसकी शादी तय हो चुकी थी। फांसी लगाने का कारण अज्ञात उसके फांसी लगाने का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि उनको जरा भी अंदेशा नहीं था कि युवक ऐसा कदम उठा सकता है। उधर, पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। किन कारणों से युवक ने फांसी लगाई। इस बारे में पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। https://samarneetinews.com/banda-fire-broke-out-in-general-store-at-bus-s...
‘तेरी फोटो वायरल कर दूंगा-जीने नहीं दूंगा’, मेडिकल छात्रा के डाॅक्टर पर गंभीर आरोप

‘तेरी फोटो वायरल कर दूंगा-जीने नहीं दूंगा’, मेडिकल छात्रा के डाॅक्टर पर गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के डाॅक्टर पर एक मेडिकल छात्रा ने गंभीर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि डाक्टर ने उसे शादी का झांसा देकर पहले उसका यौन शोषण किया। फिर उसे अश्लील फोटोज वायरल करने की धमकियां दे रहा है। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर धारा- 376/506,67a IT Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, अभी पुलिस डाक्टर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। TMU में पढ़ती थी पीड़ित मेडिकल छात्रा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक मेडिकल छात्रा ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि वह TMU में पढ़ती थी। वहीं उसकी मुलाकात डाक्टर अब्दुल कादिर से हुई। डाक्टर ने उसका नंबर निकालकर उसे काल और मैसेज करना शुरू कर दिया। छात्रा ने उसे ब्लाक किया। छात्रा का कहना है कि बाद में शादी का झांसा देकर डाक्टर ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि डाक्टर ने करीब 1 साल तक उसक...
…जरा संभलकर उठाएं काॅल, लड़की ने अश्लील Video call कर वसूले कई लाख

…जरा संभलकर उठाएं काॅल, लड़की ने अश्लील Video call कर वसूले कई लाख

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में ब्लैकमेलिंग का पूरा गैंग सक्रिय है। एक युवक को एक लड़की ने अश्लील वीडियो काल की। इसके बाद 10 सेकेंड का वीडियो बना लिया। पीड़ित युवक ने घबराकर काल कट कर दी। तबतक लड़की ने अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो रिकार्ड कर लिया। बाद में ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित को अलग-अलग नंबरों से काल करते हुए धमकियां दी गईं। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस बताते हैं कि युवक को धमकाते हुए ब्लैकमेल कर 4 लाख रुपए वसूले गए। पीड़ित ने गोमतीनगर विस्तार थाने में रिपोर्ट लिखाई है। प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश चतुर्वेदी का कहना है कि शारदा अपार्टमेंट में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनको 2 जनवरी की रात एक लड़की की वीडियो काल आई थी। वह अश्लील हरकतें दिखाई दी। इसके बाद काल काट दी गई। फिर अलग-अलग नंबरों से उनसे रुपए वसूलने के लिए धमकी के फोन आए। पुलिस मामले की जांच कर ...