Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

प्यार में सीमा लांघी : 14 साल के लड़के को ले भागी 22 साल की लड़की, जबरन चाहती है रिश्ता बनाना, FIR..

22 year old girl ran away with 14 year old boy, wants to forcibly keep relationship FIR

समरनीति न्यूज, गाजियाबाद : कहते हैं प्यार अंधा होता है। इसी कहावत को सच साबित करते हुए एक 22 साल की लड़की 14 साल के लड़के को साथ ले भागी। यह लड़की अपने से 8 साल छोटे किशोर उम्र लड़के से जबरन रिश्ता रखना चाहती है। चौंकाने वाली बात यह है कि अबकी बार यह तीसरी बार लड़के को लेकर भागी है। इससे पहले भी दो बार लड़के को लेकर भाग चुकी है। लड़के के पिता ने लड़की पर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पहले भी दो बार लेकर भाग चुकी, अब तीसरी बार..

पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है। गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम से एक 14 साल का किशोर उम्र लड़का लापता है। लड़के के पिता का आरोप है कि घर के पास में रहने वाली 22 साल की युवती उनके बेटे से प्यार करती है। इतना ही नहीं 22 साल की वह लड़की उनके 14 साल के बेटे से शादी करना चाहती है। इतना ही नहीं जबरन रिश्ता बनाना चाहती है।

ये भी पढ़ें : 22 की लड़की और 42 की महिला, थाने में पंचायत, फिर पुलिस भी हारी, क्योंकि प्यार अंधा..

इसीलिए दो बार पहले भी उसके बेटे को भगाकर ले जा चुकी है। अबकी बार तीसरी बार ले गई है। लड़के के पिता का आरोप है कि उन्होंने लड़की के माता-पिता से शिकायत की थी। इसपर उन्हें लड़की के परिवार वालों ने जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित पिता ने खोड़ा थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने युवती के खिलाफ मुकदमा लिखा है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मुरादाबाद में पति-पत्नि के झगड़े से हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, मुंबई-दिल्ली की तर्ज पर होता था बुरा काम

ये भी पढ़ें : Banda : प्यार में धोखा-शारीरिक संबंध बनाए, फिर बेचने की थी तैयारी, पुलिस..

ये भी पढ़ें : UP : किन्नर को प्यार के जाल में फंसाकर 50 लाख हड़पे, 4 पर FIR..