Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : प्यार में धोखा-शारीरिक संबंध बनाए, फिर बेचने की थी तैयारी, पुलिस..

Lucknow : Friendship on Facebook, rape in hotel, then her obscene video to girl's father

समरनीति न्यूज, बांदा : शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। फिर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने शादी करने को कहा। युवक ने उसे धमकियां देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं युवती का कहना है कि अपने दो अब उसे जानमाल की धमकियां दे रहा है। इतना ही नहीं युवती का यहां तक कहना है कि युवक ने अपने दोनों भाइयों के साथ साजिश करते हुए उसे बेचने की योजना बना ली।

इसी बीच युवती ने समझदारी से काम लिया और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 साल की युवती का कहना है कि पास में रहने वाले एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया।

ये भी पढ़ें : यूपी में 7 जनवरी तक घने कोहरे और कोल्‍ड डे का अलर्ट, बर्फीली हवाएं ढाएंगी कहर

फिर उससे दुष्कर्म किया। बाद में शादी का झांसा देते हुए लगातार उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। लड़की ने शादी करने का दबाव बनाया तो युवक ने पहले तो उसे जान से मारने की धमकियां देना शुरू किया।

बाद में दो भाईयों के साथ मिलकर उसे बेचने की योजना बना ली। युवती का कहना है कि 1 जनवरी दोपहर करीब 12 बजे आरोपी और उसके दोनों भाई दो अज्ञात लोगों को लेकर आए तो उसे दिल्ली चलने को कहा। हालांकि, युवती ने मना किया। इसपर आरोपियों ने लड़की को मारापीटा। फिर बंधक बनाकर एक घर में डाल दिया। सुबह किसी तरह वह हाथपैर खोलकर वहां से सुरक्षित निकल सी। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायतीपत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें : बांदा : स्कूली ड्रेस में छात्रा स्टेशन पर घूमती पकड़ी गई, चौंकाने वाली बात आई सामने..