समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में आज बेहद एक दुखद घटना सामने आई है। एक 2 माह के बच्चे को बंदर लेकर भाग निकला। घर के लोगों ने उसे दौड़ाया तो बच्चे को फेंककर पटक गया। इससे बच्चे की मौत हो गई। बताते हैं कि बंदर ने बच्चे के गले में काटा भी था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव के लोग दुखी हैं। यह घटना बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत छापर गांव की है।
आंगन में सो रहा मासूम
वहां रहने वाले कलुआ वर्मा का 2 महीने का नाती को उसकी मां आंगन में सुलाकर खुद किचन में काम करने लगी। इसी बीच बंदर ने बच्चे को उठा लिया और लेकर सीढ़ियों से भागा।
मां ने देखा तो शोर मचाते हुए बंदर के पीछे भागी। परिवार के बाकी लोग भी भागे। बंदर बच्चे को फेंककर भाग गया। बंदर ने बच्चे के गले में भी काटा। मासूम खून से लतपत गिरा पड़ा मिला। परिवार के लोग उसके जीवित होने की उम्मीद में अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव के लोगों का कहना है कि दो महीने पहले गांव के राजेंद्र तिवारी की मां के साथ भी बंदर ने जानलेवा हमले की घटना की थी। बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आज की घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। गांव के ज्ञानचंद्र शुक्ला का कहना है कि कुछ लोग गांव में 40-50 बंदर छोड़ गए थे। बंदर लगातार गांव के लोगों पर हमला कर रहे हैं। साथ ही नुकसान भी कर रहे हैं। गांव के लोगों ने डीएम से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें : इंसान-जानवर के रिश्ते की यह अनोखी दास्तां आंखें कर देगी नम
ये भी पढ़ें : यूपी में 7 जनवरी तक घने कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट, बर्फीली हवाएं ढाएंगी कहर