Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: murder

सीतापुर में सपा नेता की हत्या की साजिश का भंडाफोड़, 5 लाख में हुआ था कत्ल का सौदा

सीतापुर में सपा नेता की हत्या की साजिश का भंडाफोड़, 5 लाख में हुआ था कत्ल का सौदा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले में पुलिस ने सपा नेता को जान से मारने की सुपारी लेने व देने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी साजिश का खुलासा किया है। पुलिस ने एक बड़ी वारदात को घटित होने से पहले ही रोकने में सफलता हासिल कर ली है। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी है कि पिसावां थाना क्षेत्र के सपा नेता शालू गुप्ता को जान से मारने के लिए 5 लाख पर सौदा तय हुआ था। चुनावी रंजिश में कराना चाहते थे कत्ल  एडवांस के तौर पर शूटर को 1 लाख 45 हजार रुपए तथा तमंचा-कारतूस दिए गए थे। इस दौरान साजिशकर्ताओं ने मछरेहटा थाना क्षेत्र निवासी अख्तर नाम के व्यक्ति से कत्ल कराने की साजिश रची थी। इतना ही नहीं बीती रात 17 फरवरी को जलायुपुर गांव के पूर्व प्रधान मुंशी लाल के यहां बैठक करते हुए हत्या की साजिश को फाइनल रूप दिया गया। ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनावः बांदा-सीतापुर से पूर्व दस्यु म...
चित्रकूट में महोबा के युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

चित्रकूट में महोबा के युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः धर्मनगरी चित्रकूट में बदमाशों ने कुंभ स्नान करके लौट रहे परिवार के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात झांसी-मीरजापुर हाइवे पर हुई। मृतक महोबा का रहने वाला बताया जा रहा है और कथित रूप से हिंदू युवा वाहिनी का नेता भी था। गोली लगने से युवक विजय पाराशर (33) उर्फ रामू की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक अपने परिवार के साथ सफारी गाड़ी से मंदिर दर्शन को पहुंचा था। इस दौरान झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पाराशर अपनी सफारी गाड़ी में एक लाज के किनारे बैठे हुए थे। युवा वाहिनी का कथित नेता था मृतक  बताया जा रहा है कि यह वारदात शिवरामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में झांसी-मीरजापुर हाईवे के किनारे हुई है। महोबा के कबरई निवासी 33 वर्षीय विजय पाराशर उर्फ रामू बीते दिवस अपने लोकतंत्र सेनानी पिता बिंदादीन...
कानपुर में महिला वकील के घर में घुसकर बेटी की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या

कानपुर में महिला वकील के घर में घुसकर बेटी की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः नौबस्ता थाना क्षेत्र में एक महिला वकील की बेटी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब 23 साल की लड़की घर में अकेली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारे दिनदहाड़े कर गए वारदात  बताया जाता है कि वारदात नौबस्ता के केशव नगर इलाके में हुई। वहां 23 साल की बेटी स्नेहा के साथ रहने वाली अधिवक्ता पदमा रोज की तरह सुबह कानपुर कोर्ट के लिए निकल गईं। इसके बाद शाम को घर पर कुरियर देने के लिए एक व्यक्ति पहुंचा। ये भी पढ़ेंः कानपुर में रास्ते से गायब हुई 22 साल की लड़की, हत्या कर शव फेंक गए हत्यारे.. वहां बार-बार घंटी बजाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। उसने पास के लोगों को बुलाया। इसके बाद पड़ोसियों ने घर में स्नेहा को आवाज लगाई, तो घर के पालतू कुत्ते ने भोंकना शुरू कर दिया। अनहोनी की आशंका ...
कानपुर में रास्ते से गायब हुई 22 साल की लड़की, हत्या कर शव फेंक गए हत्यारे..

कानपुर में रास्ते से गायब हुई 22 साल की लड़की, हत्या कर शव फेंक गए हत्यारे..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के पनकी थाना क्षेत्र से बीती शाम एक युवती रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई। परिवार के लोग उसकी तलाश कर ही रहे थे कि इसी बीच बुधवार को उसका शव खेतों में पड़ा मिला। शव की स्थिति से स्पष्ट हो रहा है कि युवती की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हर बिंदु पर मामले की जांच की जा रही है। रातभर तलाशते रहे घर वाले   बताते हैं कि पनकी के बहेड़ा गांव के रहने वाले स्व. शिव प्रसाद की 22 साल की बेटी रीना मंगलवार को अपने परिवार के साथ खेतों पर काम करने गई थी। वहां से अकेले ही वह घर जाने की बात कहकर चली आई। बाद में घर के लोग घर पहुंचे लेकिन रीना वहां नहीं थी। परिवार के लोगों ने उसे इधर-उधर तलाशना शुरू किया। गांव के लोगों ने भी लड़की की तला...
उलझी गुत्थीः बांदा में ट्रक से कुचलकर प्रधान की मौत, भाई ने साजिशन हत्या बताया, एक और की गई जान

उलझी गुत्थीः बांदा में ट्रक से कुचलकर प्रधान की मौत, भाई ने साजिशन हत्या बताया, एक और की गई जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक ग्राम प्रधान की मौत, हत्या और हादसे में उलझ गई है। पुलिस यह मानकर चल रही है कि ग्राम प्रधान की मौत हादसे में हुई है। हादसा एक बालू लदे ओवरलोड ट्रक से हुआ है। वहीं मृतक के भाई ने ग्राम प्रधान की मौत पर सवाल खड़े किए हैं। उसका कहना है कि मृतक हादसे के वक्त जिस बाइक पर सवार था वह पूरी तरह सही-सलामत है और पीछे बैठा व्यक्ति भी सुरक्षित बच गया। मृतक के भाई का कहना है कि उन्हें अंदेशा है कि उनके भाई की हत्या की गई है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान बताया जा रहा मरने वाला लल्लू राम  बताया जाता है कि वैवाहिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार ग्राम प्रधान की बालू लदे एक ओवरलोड ट्रक से कुचलकर दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वही...
बांदा-फतेहपुर बार्डर पर यमुना में युवती का अर्द्धनग्न शव फेंककर भागे हत्यारे, हाथ पर लिखा है “रुचि .डी”

बांदा-फतेहपुर बार्डर पर यमुना में युवती का अर्द्धनग्न शव फेंककर भागे हत्यारे, हाथ पर लिखा है “रुचि .डी”

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा और फतेहपुर बार्डर पर यमुना नदी के किनारे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार तड़के सुबह कुछ हत्यारे एक युवती की लाश को अर्द्धनग्न हालत में बेंदाघाट के पास यमुना पुल से नदी में फेंक गए। युवती के दोनों हाथों पर ताजी मेहंदी लगी हुई है जबकि उसके एक हाथ पर एक नाम भी लिखा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां छानबीन की। साथ ही शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने आशंका जताई है कि युवती शादीशुदा लग रही है। वहीं उसकी हत्या से पहले उसके साथ रेप या गैंगरेप की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। दोनों हाथों में रची है एक-दो दिन पुरानी मेहंदी  बताते हैं कि आज तड़के सुबह बेंदाघाट पुल के नीचे यमुना नदी में फतेहपुर की तरफ वाले हिस्से में लोगों ने एक युवती का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर बेंदाघाट चौकी और फतेहपुर जिले...
सऊदी अरब में शेख से विवाद के बाद 3 भारतीय मुस्लिमों की हत्या, आजमगढ़ के रहने वाले थे तीनों

सऊदी अरब में शेख से विवाद के बाद 3 भारतीय मुस्लिमों की हत्या, आजमगढ़ के रहने वाले थे तीनों

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, आजमगढ़ः जिले के रहने वाले और सऊदी अरब में काम करने वाले तीन युवकों की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आ रहा है। इन तीन युवकों में दो रौनापार के रहने वाले थे जबकि एक युवक जीयनपुर का रहने वाले बताए जाते हैं। ये तीनों युवक सउदी अरब में टैक्सी चलाने का काम करते थे। भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद सक्रिय हुई पुलिस   बताया जा रहा है कि सऊदी पुलिस ने हत्या के सिलसिले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।बताया जाता है कि आजमगढ़ के रौनापार थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव का निवासी शफकत (37) अपने भाई के साथ सऊदी में रहता था। ये भी पढ़ेंः सनसनीः बांदा में जाने-माने युवा रेलवे ठेकेदार ने खुद को गोली से उड़ाया, पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट.. उनके साथ जिले के ही जीयनपुर थानाक्षेत्र के बासुपार का रहने वाला फैयाज (40) भी काम करता था। तीनों लोग सऊदी में टैक्सी चलाने का काम कर रहे ...
आयोध्या में भाजपा विधायक पर हत्या का मुकदमा, ठेकेदार अजय सिंह की घर में घुसकर हत्या का मामला

आयोध्या में भाजपा विधायक पर हत्या का मुकदमा, ठेकेदार अजय सिंह की घर में घुसकर हत्या का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, आयोध्याः जिले में सरकारी ठेकेदार की घर में घुस कर की गई हत्या के मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, आरोपी गोसाईगंज के भाजपा विधायक इंद्र प्रताप ने हत्याकांड में खुद की भूमिका की से इंकार किया है। दो अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा  बताया जाता है कि आयोध्या में प्रधानपुत्र ठेकेदार अजय प्रताप सिंह (40) की शाम लगभग 4 बजे कौशलपुरी कॉलोनी में उसी के घर में घुसकर खौफनाक ढंग से हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में मारे गए अजय के पिता राजकुमार सिंह का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या में विधायक इंद्र प्रताप तिवारी का हाथ है। ये भी पढ़ेंः हाईप्रोफाइल केसः पूर्व विधायक, सेल्सटैक्स कमिश्नर समेत 15 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा उधर, विधायक ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है। हांलाकि पुलिस ने विधा...
बांदा में घर से निकले लापता 11 साल के बालक का मिट्टी में सना शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

बांदा में घर से निकले लापता 11 साल के बालक का मिट्टी में सना शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नरैनी कोतवाली क्षेत्र में एक 11 साल के लड़के की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसका मिट्टी से सना हुआ शव गांव के बाहर पड़ा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग रोते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। इतना ही नहीं पुलिस अधीक्षक गनेश प्रसाद साहा ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के जल्द खुलासे के निर्देश थाना पुलिस को दिए। घर से निकला था गाने अपलोड कराने   बताया जाता है कि नरैनी के गौर का पुरवा (पनगरा) के रहने वाले सतुल्ला का बेटा मुहम्मद अली (11) घर से मोबाइल में गाने भरवाने की बात कहकर निकला था। शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे पनगरा गांव के लिए निकला मुहम्मद अली देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसे इधर-उधर खूब तलाशा। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। ये भी पढ़ेंः STF के शिकंजे में शातिर द...
बांदा में फरार नरबली और हत्या के आरोपी ने नाबालिग से रेप की वारदात को दिया अंजाम, तलाश में जुटी पुलिस

बांदा में फरार नरबली और हत्या के आरोपी ने नाबालिग से रेप की वारदात को दिया अंजाम, तलाश में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः झांसी में हत्या और नरबली की वारदात को अंजाम देने वाला दरिंदा बांदा के पैलानी क्षेत्र में नाम बदलकर रहता रहा। उसे गिरफ्तार करना तो दूर पुलिस को कानों-कान उसकी खबर तक नहीं हुई। शनिवार को पुलिस को उसके बारे में तब पता चला जब इस दरिंदे ने पैलानी क्षेत्र एक गांव में 12 साल की लड़की से रेप कर डाला। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देकर दरिंदा वहां से बचकर भाग भी गया। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पैलानी थाना क्षेत्र में दिया वारदात को अंजाम  बताया जाता है कि पैलानी के एक गांव में बीते कई महीनों से झांसी के तालपुरा का रहने वाला बलवीर कुशवाहा पुत्र परमानंद पेंटर बनकर रह रहा था। वह खुद को गांव वालों से मध्यप्रदेश के दतिया का रहने वाला बताता था। आज शनिवार दोपहर वह एक कक्षा पांच में पढ़ने वाली 12 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर खेत में ले गया। ये भी पढ़ेंः बां...