Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: murder

महोबा में हैवान पिता ने दिनदहाड़े बेटे का किया कत्ल, जिला अस्पताल में वारदात से भगदड़

महोबा में हैवान पिता ने दिनदहाड़े बेटे का किया कत्ल, जिला अस्पताल में वारदात से भगदड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः जिला अस्पताल महोबा में आज एक बड़ी वारदात हो गई। हैवान बने पिता ने अस्पताल के आईसीयू वार्ड में अपने बेटे की गले पर कांच से वार कर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात से जिला अस्पताल में दहशत फैल गई और मरीज और तिमारदार भाग खड़े हुए। बताते हैं कि हत्यारोपी पिता जिला अस्पताल में बाबू के पद पर कार्यरत है जबकि उसका बेटा भी इसी अस्पताल में संविदाकर्मी है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर आज विवाद हुआ और बाद में पिता ने बेटे का कत्ल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पुहंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ ने खुद मौके पर पहुंचकर छानबीन की और बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जिला अस्पताल में लिपिक और संविदाकर्मी थे दोनों   बताया जाता है कि राजेश सोनी जिला अस्पताल में लिपिक है और कैंपस में ही परिवार के साथ रहता है। उसका ...
अमेठी में स्मृति के करीबी पूर्व प्रधान की हत्या, कंधा देने पहुंचीं सांसद, डीजीपी ने कहा- खुलासे में जुटी पुलिस

अमेठी में स्मृति के करीबी पूर्व प्रधान की हत्या, कंधा देने पहुंचीं सांसद, डीजीपी ने कहा- खुलासे में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या के मामले को लेकर लखनऊ से दिल्ली तक हड़कंप मचा हुआ है। बीती रात हुई इस वारदात को अज्ञात लोगों ने उस वक्त अंजाम दिया है जब पूर्व प्रधान सो रहे थे। अपने करीबी भाजपा नेता की हत्या से आहत स्मृति ईरानी आज मृतक पूर्व प्रधान के घर पहुंचीं और उनकी अंतिम यात्रा में अर्थी को कांधा भी दिया। स्मृति ईरानी के करीबी थे मृतक पूर्व प्रधान  बताया जाता है कि रायबरेली के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह बीजेपी के सक्रिय नेता थे और उन्होंने स्मृति ईरानी के लिए अमेठी में जमकर प्रचार किया था। वे सांसद स्मृति ईरानी के बेहद करीबी थे और अक्सर उनके साथ चुनावी सभाओं में मंच पर नजर आते थे। स्मृति ईरानी के चुनाव जीतने पर उनके गांव में जश्न भी मनाया गया था। बीती रात घर में सोते वक्त उनको गोली मारी गई। हत्यारों की पहचान नहीं...
कानपुर में स्वरूपनगर थाने के पास युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, दूसरा गंभीर

कानपुर में स्वरूपनगर थाने के पास युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, दूसरा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में कानून व्यवस्था का आपराधिक प्रवृति के लोगों में कितना डर है, इसका उदाहरण बुधवार रात उस वक्त देखने को मिला। कुछ लोगों ने एक युवक की थाने के पास ही लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि शहर के स्वरूप नगर में थाने के पास स्थित गोल्ड जिम के पास शास्त्री नगर निवासी प्रिंस (24) को कुछ लोगों ने घेरकर बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इसके साथ उसके दोस्त शिवा को भी इन लोगों ने बुरी तरह से पीटा। मूलरूप से रायबरेली के रहने वाले थे प्रिंस  प्रिंस और शिवा तिलक नगर स्थित मेगा बॉस्केट में काम करते रहे हैं। घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि समनजीत सिंह उर्फ प्रिंस (28) मूल रूप से रायबरेली का रहने वाले थे और मौजूदा समय में कानपुर के काकादेव, शास्त्रीनगर ...
सपा नेता की दुस्साहसिक ढंग से गोलियों से भूनकर हत्या, इलाके में सनसनी..

सपा नेता की दुस्साहसिक ढंग से गोलियों से भूनकर हत्या, इलाके में सनसनी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः अलीगढ़ के हरदुआगंज में मंगलवार की रात करीब दस बजे घर लौट रहे समाजवादी पार्टी के नेता राकेश यादव की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर ही राकेश यादव की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के बरौली विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष और प्रॉपर्टी डीलर राकेश यादव पर हमलावरों ने पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनके घर के पास ही गोली मार दी। राकेश को एक ही गोली लगी जिसमें उनकी जान चली गई। गोली मारने के बाद हमलावर वहां से भाग जाने में कामयाब रहे। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हुए  वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में एसपी (देहात) और सीओ अतरौली समेत पुलिस के कई अफसर वहां पहुंच गए। राकेश यादव के परिजनों ने पुलिस से हमलावरों के बारे में जल्द से जल्द जानकारी हासिल करने ...
बांदा में किसान की बेरहमी से पिटाई के बाद गला घोंटकर हत्या, पत्नी पुलिस हिरासत में..

बांदा में किसान की बेरहमी से पिटाई के बाद गला घोंटकर हत्या, पत्नी पुलिस हिरासत में..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पत्नी के साथ खेत पर फसल काटने गए एक किसान की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई के बाद अंगोछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद हत्यारे शव को अंगोछे के सहारे घसीटते हुए खेत पार सड़क तक ले गए और वहां बबेरू बाईपास पर फेंककर फरार हो गए। खास बात यह है कि घटना के बाद मौके पर मौजूद पत्नी ने दिन निकलने के बाद शोर मचाया और तब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक के भाई के बयान और पूछताछ में संदिग्ध भूमिका के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। उससे थाने पर पूछताछ की जा रही है। वहीं घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या की यह वारदात देहात कोतवाली क्षेत्र की है। पत्नी पर हत्या कराने का आरोप, पूछताछ में जुटी पुलिस  बताते हैं कि देहात कोतवाली के गुरेह गांव के मजरा भज्जू का पुरवा निवासी अंगद...
रोहित शेखर तिवारी हत्याकांड में पत्नी अपूर्वा गिरफ्तार, पुलिस बोली- हत्या का जुर्म कबूला

रोहित शेखर तिवारी हत्याकांड में पत्नी अपूर्वा गिरफ्तार, पुलिस बोली- हत्या का जुर्म कबूला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत के मामले में दिलचस्प मोड़ आ गया है। पुलिस ने रोहित शेखर की पत्नी को अपूर्वा शुक्ला तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अपूर्वा से बीते 3 दिन तक पूछताछ की थी। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन का कहना है कि वैज्ञानिक सबूतों और एफएसएल रिपोर्ट के सहयोग से अपूर्वा को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अपूर्वा ने अपने पति की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। शादीशुदा जिंदगी में खुश न रहना बताई वजह  पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपूर्वा ने शादीशुदा जिंदगी में खुश न होने को हत्या की वजह बताया है।  पुलिस अधिकारी का यह भी कहना है कि मामले की शुरुआत में अपूर्वा ने क्राइम ब्रांच की टीम को पहले काफी भटकाने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल लिय...
बांदा में बड़ी वारदातः खेत पर महिला किसान की संघर्ष के बाद हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका..

बांदा में बड़ी वारदातः खेत पर महिला किसान की संघर्ष के बाद हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बड़ी वारदात हो गई है। एक महिला किसान की खेत से लौटते वक्त हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं शव की स्थिति देखकर लग रहा है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया है। इतना ही नहीं महिला के शरीर की चोटें बता रही हैं कि उसने हत्यारों का जबरदस्त ढंग से विरोध किया है, उनसे लोहा लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मृतका की हालत देखकर लग रहा है कि हत्या गला दबाकर की गई है। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने मौके पर पहुंचकर खुद स्थिति का जायजा लिया। साथ ही थाना पुलिस को जल्द से जल्द हत्या के खुलासे के आदेश दिए हैं। चारा काटने गई थी महिला फिर नहीं लौटी  बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के सराय जदीद गांव निवासी राजकुमार की पत्नी राजाबाई (56) बुधवार को मवेशियों के लिए चारा काटने खेत गई थीं लेकिन इसके बाद देर शाम तक घर नहीं ल...
बांदा में 15 बिंस्वा जमीन के लिए किसान की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या

बांदा में 15 बिंस्वा जमीन के लिए किसान की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की नरैनी कोतवाली क्षेत्र में कुछ दबंगों ने 15 बिंस्वा जमीन के लिए एक किसान की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जमीन को लेकर हत्यारोपी लंबे समय से मृतक से रंजिश मानते आ रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने उसे घेरकर लाठियों से पीटा। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। जमीन पर पहले से थी बुरी नजर  बताया जाता है कि नंदवारा गांव के रहने वाले किसान राममूरत सिंह राजपूत उर्फ बाबूलाल (55) के पास 15 बिंस्वा जमीन है। उसे लेकर पड़ोसी उनसे रंजिश मानता है। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह राममूरत ने घर की सफाई करके घर के आगे सड़क पर कूड़ा डाल दिया। इसपर पड़ोसी की पत्नी ने विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद पड़ोसी और उसके लड़के भी वहां आ गए। ये भी पढ़ेंः अपडेटः यमुना एक्सप्रेस-वे पर...
कानपुर में युवक का बेरहमी से कत्ल, पनकी औद्योगिक क्षेत्र में फेंका शव

कानपुर में युवक का बेरहमी से कत्ल, पनकी औद्योगिक क्षेत्र में फेंका शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के पनकी औद्योगिक एरिया सराय मीता में एक युवक की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने संभवतः उसे सिर पर लोहे की राड जैसी चीज से प्रहार किया है। शुक्रवार सुबह इलाके में एक तालाब के पास उक्त युवक का फेंका हुआ शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस शुक्रवार दोपहर तक मृतक युवक की शिनाख्त करने का प्रयास करती रही, लेकिन मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। सिर से बहता मिला खून   युवक के सिर से खून बहता मिला है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की और सबूत इकट्ठा करने का प्रयास किया। वहीं डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने का प्रयास किया। पुलिस ने संदेह के आधार पर करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। एसपी वेस्ट संजीव सुमन ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। साथ ही इंस्पेक्टर पनकी अजय सिंह ने इस मामले में कहा ह...
सनसनीः बांदा में युवक की गोली मारकर हत्या, मृतक के पास मिला तमंचा, जेब में कारतूस

सनसनीः बांदा में युवक की गोली मारकर हत्या, मृतक के पास मिला तमंचा, जेब में कारतूस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक युवक की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे रेलवे ट्रैक किनारे शव फेंकने के बाद मौके से फरार हो गए। काफी प्रयास के बाद भी मृतक युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैराडा रेलवे क्रासिंग के पास वारदात   मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार को दोपहर 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई। कोई भी शव की पहचान नहीं कर सका तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये भी पढ़ेंः बांदा में जिला पंचायत कर्मचारी ने ट्रेन से कटकर दी जान, घर से निकला था इलाज की बात कहकर ग्रामीणों ने आशंका जताई की युवक की गोली मारकर ह...