Sunday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में घर से निकले लापता 11 साल के बालक का मिट्टी में सना शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

बालक का शव मिलने के बाद मौके पर रोत-बिलखते परिजन।

समरनीति न्यूज, बांदाः नरैनी कोतवाली क्षेत्र में एक 11 साल के लड़के की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसका मिट्टी से सना हुआ शव गांव के बाहर पड़ा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग रोते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। इतना ही नहीं पुलिस अधीक्षक गनेश प्रसाद साहा ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के जल्द खुलासे के निर्देश थाना पुलिस को दिए।

घर से निकला था गाने अपलोड कराने  

बताया जाता है कि नरैनी के गौर का पुरवा (पनगरा) के रहने वाले सतुल्ला का बेटा मुहम्मद अली (11) घर से मोबाइल में गाने भरवाने की बात कहकर निकला था। शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे पनगरा गांव के लिए निकला मुहम्मद अली देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसे इधर-उधर खूब तलाशा। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

ये भी पढ़ेंः STF के शिकंजे में शातिर दिमाग MMBS डाक्टर – भारत में साजिश-नेपाल में कत्ल, प्यार-धोखा और सेक्स की हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री

बाद में परिवार के लोगों ने थाना पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। पुलिस ने भी छानबीन की। इसी दौरान आज शनिवार सुबह गांव के बाहर गौर का बंबा में उसका शव पड़ा हुआ मिला। शव पूरी तरह से मिट्टी में सना हुआ था। परिवार के लोगों का कहना है कि किसी से उनकी कोई रंजिश नहीं है लेकिन बालक की हत्या की गई है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।