बांदा में युवक की मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, हत्या का आरोप
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की स्कार्पियों गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई। परिजनों ने उसकी मौत को हत्या बताते हुए शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। शहर में पालीटेक्निक कालेज के सामने परिजनों करीब 1 घंटे तक जाम लगाए रखा। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाकर जाम को खुलवाया। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच की जाएगी।
बीती रात हादसे में घायल हुआ था युवक
साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद जाम खुल सका। बताया जाता है कि चाय की दुकान चलाने वाला भोला (25) पुत्र शिवगोपाल यादव निवासी मवई, शहर कोतवाली बीती रात मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में एक स्कार्पियों ने उसे टक्कर मार दी। उसे गंभीर चोटें आने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ेंः बांदा में 24 घंटों के भी...









