Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

सीतापुर में सपा नेता की हत्या की साजिश का भंडाफोड़, 5 लाख में हुआ था कत्ल का सौदा

सीतापुर पुुलिस की हिरासत में हत्या की साजिस रचने वाले आरोपी।

समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले में पुलिस ने सपा नेता को जान से मारने की सुपारी लेने व देने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी साजिश का खुलासा किया है। पुलिस ने एक बड़ी वारदात को घटित होने से पहले ही रोकने में सफलता हासिल कर ली है। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी है कि पिसावां थाना क्षेत्र के सपा नेता शालू गुप्ता को जान से मारने के लिए 5 लाख पर सौदा तय हुआ था।

चुनावी रंजिश में कराना चाहते थे कत्ल 

एडवांस के तौर पर शूटर को 1 लाख 45 हजार रुपए तथा तमंचा-कारतूस दिए गए थे। इस दौरान साजिशकर्ताओं ने मछरेहटा थाना क्षेत्र निवासी अख्तर नाम के व्यक्ति से कत्ल कराने की साजिश रची थी। इतना ही नहीं बीती रात 17 फरवरी को जलायुपुर गांव के पूर्व प्रधान मुंशी लाल के यहां बैठक करते हुए हत्या की साजिश को फाइनल रूप दिया गया।

ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनावः बांदा-सीतापुर से पूर्व दस्यु मलखान सिंह ने ठोकी टिकटों की दावेदारी, बड़े-बड़े ‘धुरंधरों’ के बिगड़ेंगे समीकरण

पुलिस ने पिसावां थाना क्षेत्र के चंद्रपाल, फैरुलाल, अजय सिंह व मुंशीलाल को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के इरादे के पीछे प्रधानी की रंजिश बताई जा रही है। मामले का खुलासा करने वालों में पिसा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह, दरोगा संतकुमार, हेड कांस्टेबिल मनोज सिंह, राहुल कुमार, संजय कुमार आदि की मुख्य भूमिका रही।