
UP: सड़क हादसे में SDM की मौत-चालक की हालत गंभीर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल की मौत हो गई। उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को इलाज के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की जानकारी परिजनों को पहुंचा दी गई है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
आगरा के अपर मजिस्ट्रेट थे राजेश जायसवाल
जानकारी के अनुसार, आगरा के अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार अपनी क्रेटा कार से लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे। बताते हैं कि उनकी कार जैसे ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 77-KM पर पहुंची तभी अज्ञात वाहन से टकरा गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
लखनऊ से आगरा लौटते समय हुआ हादसा
कार सवार अपर नगर मजिस्ट्रेट श्री जायसवाल और कार ड्राइवर पंकज शर्मा गंभीर रूप से घ...