Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसों में दंपति समेत 8 मरे, एक गंभीर

Nine people, including couple, died in separate accidents on Lucknow-Agra Expressway

समरनीति न्यूज, डेस्कः आज शनिवार को तड़के सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे दो जगह भीषण हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इनमें से एक हादसा मथुरा और दूसरा फिरोजाबाद जिले में हुआ।

मथुरा में कार पलटने से दंपति समेत 3 की मौत

पहला हादसा तड़के सुबह करीब 4 बजे मथुरा क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे थाना जमुनापार क्षेत्र के माइल स्टोन-107 के पास हुआ। बताते हैं कि छत्तीसगढ़ के रहने वाले कार सवार हरियाणा के यमुनानगर जा रहे थे। मथुरा में कार कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद तेज रफ्तार में कार पलट गी। इससे कार सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः बाप ने मोबाइल चोरी के शक में बेटियों को गोली से उड़ाया, डबल मर्डर से सनसनी

युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। बताते हैं कि मृतक सहारनपुर के शाहजहांपुर गांव के रहने वाले थे। मरने वाला अमित यमुनानगर का रहने वाला था। अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल का नाम संजीव पाल है। प्रभारी निरीक्षक जमुनापार एमपी चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। उन्होंने बताया कि कार सवार सुमेर चंद्र (43), उनकी पत्नी जयश्री (39) तथा कार चालक अमित (36) की मौत हो चुकी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिरोजाबाद में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उधर, फिरोजाबाद में एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। शनिवार तड़के हुए इस हादसे में मरने वाले 5 लोगों में एक मासूम भी शामिल है। बताया जाता है कि कार सवार परिवार प्रयागराज का रहने वाला था और दिल्ली जा रहा था। ऐसा माना जा रहा है कि कार डिवाइडर से टकरान के बाद हादसाग्रस्त हुई है। बताते हैं कि आगरा से कानपुर की ओर जा रही कार रास्ते में दुर्घटना का शिकार हुई। यह कार आगे जा रहे ट्रक से जा टकराई। बताते हैं कि कार में 6 लोग थे।

ट्रक की नंबर प्लेट मिली, छानबीन में जुटी पुलिस

कार में रवनेश पांडे और उनकी पत्नी प्रियंका व बच्चे सवार थे। बताते हैं कि तड़के सुबह पौने 5 बजे हुए इस हादसे में प्रियंका को छोड़कर बाकी सभी लोगों की मौत हो गई। हालांकि, उनकी भी हालत बेहद चिंताजनक है। पुलिस का कहना है कि अबतक मिली जानकारी के अनुसार कार प्रियंका के पति रवनेश पांडे चला रहे थे। ये लोग प्रयागराज के मेजा जा रहे थे। एसएसपी सचेंद्र पटेल भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि मौके पर एक ट्रक की नंबर प्लेट मिली है, जो राजस्थान के नंबर वाली है। उस ट्रक का पता किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः अपडेटः यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 9 की मौत, 30 घायल, जालौन-हमीरपुर के लोग मृतकों-घायलों में शामिल