Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in banda

बांदाः हथौरा मदरसे से छह और छात्रों को क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया

बांदाः हथौरा मदरसे से छह और छात्रों को क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के हथौरा में स्थित जामिया अरबिया मदरसे से छह और संदिग्ध कोरोना मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इन संदिग्धों की पहचान मदरसे में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की। इस बात की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि जामिया अरबिया हथौरा मदरसा चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारियों को भेजा गया था। वहां स्वास्थ्य टीम द्वारा जांच के दौरान 6 छात्रों में कुछ संदिग्ध लक्षण पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर सभी को मेडिकल कालेज में क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। बताया कि जिन छात्रों मेडिकल कालेज पहुंचाया है, उनमें पांच आंध्र प्रदेश के हैं, जबकि एक हैदराबाद का रहने वाला है। बता दें कि इससे पहले भी हथौरा मदरसे से 10 छात्रों को मेडिकल कालेज लाकर क्वारंनटाइन कराया गया था। 6 छात्रों में पांच आंध्रप्रदेश, 1 हैदराबाद का बताया जाता है कि शनिवार को हथौरा ...
बांदाः महिला समेत दो ने फांसी लगाई, एक लापता का शव मिलने से सनसनी

बांदाः महिला समेत दो ने फांसी लगाई, एक लापता का शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीते 24 घंटों में हुए अलग-अलग घटनाक्रमों में एक महिला व युवक ने फांसी लगा ली। वहीं तीसरी घटना में एक लापता युवक का शव तालाब में उतराता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बबेरू में 8 अप्रैल से लापता था युवक बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के राघव थोक निवासी सुरेंद्र (22) पुत्र मलखान का शव आज शनिवार सुबह हरदौली गांव स्थित तालाब में उतराता मिला। मृतक के बड़े भाई राकेश ने बताया कि उसका मृतक भाई मजदूरी करता था। एक माह से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। बीती 8 अप्रैल सुबह से लापता था। आज उसका शव मिला है। जारी में आज दोपहर लगाई फांसी इसी तरह देहात कोतवाली क्षेत्र में जारी गांव निवासी राजकरण (40) ने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार दोपहर घर के पास ...
बांदा में पुलिस पर बरसे फूल, इंस्पेक्टर शशि पांडे का सिपाहियों समेत मालाओं से सम्मान

बांदा में पुलिस पर बरसे फूल, इंस्पेक्टर शशि पांडे का सिपाहियों समेत मालाओं से सम्मान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना संकट में लोगों की बड़ी मददगार बनकर उभरी बांदा पुलिस की जमकर सराहना हो रही है। कुछ थानों की पुलिस ने इसमें काफी शानदार ढंग से काम भी किया है जिनमें से एक गिरवां थाना पुलिस है। हाल ही में गरीबों और जरुरतमंदों को राशन वितरण को लेकर चर्चा में आए गिरवां शशि पांडे और उनकी टीम को गिरवां के लोगों ने शनिवार को फूल-मालाओं से लाद दिया। गिरवां पुलिस के कार्य से खुश हैं क्षेत्र के लोग उनका सम्मान किया और लगातार कोरोना संकट में लोगों की मदद करने के लिए धन्यवाद दिया। पुलिस कर्मियों ने भी गांव के लोगों का अभिवादन किया। इंस्पेक्टर शशि पांडे व टीम को फूल-मालाओं सो लादा बताते हैं कि शुक्रवार को लाकडाउन में रोज की तरह लोगों को जागरुक करते हुए गश्त को निकले गिरवां इंस्पेक्टर शशि पांडे का गिरवां कस्बे में जमकर स्वागत किया गया। उनके साथ गए सब इंस्पेक्टर और सिपाहियों का भी गांव के...
बांदा लाॅकडाउनः विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कर्म योद्धाओं को बांटी मदद तो खिल उठे चेहरे

बांदा लाॅकडाउनः विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कर्म योद्धाओं को बांटी मदद तो खिल उठे चेहरे

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लाॅकडाउन के बीच गरीब-जरुरतमंदों को भोजन-राशन पहुंचा रहे बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आज 17वें दिन अखबार के कर्म योद्धाओं को जरुरत के सामान की किट बांटी। इसमें राशन, कोरोना से बचाव का सामान और दूसरी जरुरत की चीजें शामिल बताई गईं। अखबार संघ व समाचार पत्र विक्रेताओं ने मदद पाकर सदर विधायक द्विवेदी को तहे दिल से धन्यवाद देते हुए उनकी प्रशंसा की। लंच पैकेट का भी वितरण बताते चलें कि लाॅकडाउन के बीच बहुत से पत्र विक्रेता अखबार बांटने नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में अखबार के इन योद्धाओं के सामने भी रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इस संकट के बीच सदर विधायक की पहल उनके चेहरों पर रौनक ले आई। वहीं विधायक ने भी उनका हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान समाचार पत्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष घासीराम निषाद, महेश प्रजापति, प्रकाश गुप्ता सहित 50 वितरक मौजूद रहे। नगर क्षेत्...
बड़ी खबरः बांदा में नदी में डूबकर दो सगे मासूम भाइयों की मौत

बड़ी खबरः बांदा में नदी में डूबकर दो सगे मासूम भाइयों की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक बेहद ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। दो मासूम सगे भाइयों की नदी में डूबकर मौत हो गई। बताते हैं कि दोनों बच्चे नदी में नहाने गए थे। उनके डूबने की खबर परिजनों को तब हुई जब दोनों घर नहीं पहुंचे। उनको तलाशते हुए परिजन नदी किनारे पहुंचे। वहां उनके कपड़े रखे मिले। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नदी में गोताखोरों को उतारते हुए जाल डलवाया। देर शाम दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि बदौसा थाना क्षेत्र के लमेहटा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम शिवहारी अंश लमेहटा निवासी रामसुफल यादव के तीन बेटे हैं। इनमें पहले और दूसरे नंबर के 10 साल का नीरज और 8 साल का अंशू गुरुवार को बागे नदी पर नहाने गए थे। काफी देर तक वहां से नहीं लौटे। परिवार वालों ने उनको ढूंढना शुरू किया। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। जानका...
बांदाः मेडिकल कालेज के डाॅक्टर समेत 29 लोगों की स्वास्थ्य टीम क्वारंटाइन

बांदाः मेडिकल कालेज के डाॅक्टर समेत 29 लोगों की स्वास्थ्य टीम क्वारंटाइन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में राजकीय मेडिकल कालेज के डाक्टर समेत कुल 29 लोगों की स्वास्थ्य टीम को क्वारंटाइन किया गया है। इन सभी को शहर में रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में क्वारंटाइन सेंटर बनाकर रखा गया है। इस बात की जानकारी सीएमओ डाक्टर संतोष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस स्टाफ में टीम के प्रभारी डाक्टर करन राजपूत भी हैं। कहा कि ये पूरी टीम पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमित तथा संदिग्ध परिजनों का इलाज कर रही थी। ऐसे में एहतियातन इस मेडिकल टीम को क्वारंटाइन किया गया है। कहा कि 14 दिन तक यह टीम अब होटल में ही रहेगी। मेडिकल टीम के स्वास्थ्य व एहतियात के लिए क्वारंटाइन का समय पूरा होने के बाद यह टीम फिर से काम पर लौटेगी। इस बीच डाक्टरों की दूसरी मेडिकल टीम मरीजों के इलाज में लगाई गई है। दूसरी टीम 14 दिन तक अपना काम करेगी। इसके बाद फिर दूसरी टीम को भी 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किय...
बलरामपुर के बाद अब बांदा में भाजपा नेता की हर्ष फायरिंग फोटो वायरल.!

बलरामपुर के बाद अब बांदा में भाजपा नेता की हर्ष फायरिंग फोटो वायरल.!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बलरामपुर जिले में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा मंजू तिवारी को 3 अप्रैल की रात हर्ष फायरिंग करने की गलती पर न सिर्फ उनके पद से हटा दिया गया, बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। अब बांदा में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी का हाथ में रिवाल्वर लेकर फायरिंग करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि यह फोटो 3 अप्रैल को उसी दिन की हैं जब रात में प्रधानमंत्री के आह्वान पर सभी लोगों ने घरों की लाइटें बंद करके दीपक जलाए थे। भाजपा नेता ने कहा, पुरानी फोटो बांदा में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं ये फोटो भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आकाश त्रिपाठी की हैं। फोटो में वह दीप जलाते हुए और फिर रिवाल्वर से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इन फोटो में कितनी सच्चाई है, जानने के लिए भाजयुमो पदाधिकारी आकाश त्रिपाठ...
बांदाः युवक का शव लटकता मिला, युवती की हालत गंभीर

बांदाः युवक का शव लटकता मिला, युवती की हालत गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला है। शव देखते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। बाद में मौके पर छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया सुसाइड का लग रहा है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। घटना पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवाखास गांव की है। बताया जाता है कि वहां रहने वाले पिंटू उर्फ सुनील (18) पुत्र बुद्धराज का शव उनके घर के कमरे में लटका मिला। बबेरू में युवती ने जहर खाया  परिवार के लोगों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। लोगों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना दर्ज करते हुए शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। परिजनों से भी पूछताछ की। ये भी पढ़ेंः कानून की लाठीः...
Corona Virus: बांदा को राहत भरी खबर, पहले पाॅजिटिव साजिद समेत 28 की जांच रिपोर्ट निगेटिव

Corona Virus: बांदा को राहत भरी खबर, पहले पाॅजिटिव साजिद समेत 28 की जांच रिपोर्ट निगेटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना संकट के बीच बांदा के लिए राहत देने वाली खबर आई है। दो कोरोना पाॅजिटिव सामने आने के बाद भेजे गए 28 लोगों के सैंपुल की जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन 28 लोगों में पहले पाॅजिटिव पाए गए साजिद की रिपोर्ट भी शामिल है। यानी अब एक ही कोरोना पाॅजिटिव मरीज बांदा में है। इस बात की पुष्टि मेडकिल कालेज के प्राचार्य डा. मुकेश यादव ने की। उन्होंने बताया कि सोमवार देर शाम आई रिपोर्ट में सभी 28 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना पाॅजिटिव पहला मरीज है गुलरनाका का साजिद कहा कि बांदा में मिले पहले कोरोना वायरस पाजिटिव मरीज साजिद की भी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक सप्ताह बाद फिर उसकी जांच कराई जाएगी। हालांकि, अभी खतरा टला नहीं है। हर किसी को लाॅकडाउन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ बाकी सावधानियां बरतने की जरूरत है। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः बांदा में पह...
लाॅकडाउनः बांदा में बैंक मैनेजर को शराब की तलब ने पहुंचाया हवालात

लाॅकडाउनः बांदा में बैंक मैनेजर को शराब की तलब ने पहुंचाया हवालात

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में लाॅकडाउन के बीच पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक राष्ट्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक की कार की डिग्गी से शराब की पेटी मिली है। पुलिस ने उनसे शराब के बारे में पूरी जानकारी मांगी। पुलिस का कहना है कि कार सवार ने अपना परिचय पुलिस को बैंक प्रबंधक, तिंदवारी के रूप में दिया। साथ ही गुजारिश भी की कि यह शराब की बोतलें वह अपने एक सीनियर के लिए लेकर जा रहे थे। हालांकि, लाॅकडाउन शराब की खरीद को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद थाने से आरोपी को मुचलके पर छोड़ा है। पकड़ा गया शख्स फतेहपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उसने खुद को तिंदवारी में स्थित एक राष्ट्रीय बैंक का शाखा प्रबंधक बताया है। पुलिस ने मुकदमा लिखकर की कार्रवाई बताते हैं कि पुलिस ने जब इस शख्स से शराब खरीद की रसीद दिखाने को कहा तो नहीं दिखा सके। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बता...