Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in banda

बांदा में पुलिस ने शहर से बार्डर तक बढ़ाई चौकसी, 39 बैरियर लगाकर चेकिंग

बांदा में पुलिस ने शहर से बार्डर तक बढ़ाई चौकसी, 39 बैरियर लगाकर चेकिंग

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना संकट से निपटने के लिए लाॅकडाउन के बीच बांदा पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त किया है। पुलिस ने लाॅकडाउन का पूरी तरह पालन कराने के लिए उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश सीमा पर अलग-अलग जगहों पर कुल 39 बैरियर लगाकार नाकेबंदी की है। इन बैरियर के जरिए पुलिस ने किसी तरह की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया है। इतना ही नहीं हर किसी पर नजर रखी जा रही है। दरअसल, कोरोना के तीन संक्रमित मरीज मिलने के बाद पुलिस ने जिले के बार्डर पर यह नाकेबंदी बढ़ाई है। साथ ही लाकॅडाउन का पालन भी शत-प्रतिशत कराने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं। दर्जनों वाहनों का चालान काटा, सीज किए बताया जाता है कि लॉक डाउन के दौरान बेवजह सड़कों पर वाहन लेकर घूमने वालों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह पुलिस ने करवाई तेज करते हुए शहर के विभिन्न चौराहों पर सख्ती बरती। कई जगहों पर वाहनों की चेकिंग की। वाहनों...
कोरोना लाॅकडाउनः बांदा में शिक्षिका पेट्रोल लेकर आत्मदाह को कलेक्ट्रेट पहुंचीं, हड़कंप मचा

कोरोना लाॅकडाउनः बांदा में शिक्षिका पेट्रोल लेकर आत्मदाह को कलेक्ट्रेट पहुंचीं, हड़कंप मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में शिक्षा विभाग में फैली अव्यवस्था से एक शिक्षिका इस कदर तंग आ गईं कि उन्होंने आत्मदाह की ठान ली। हाथ में पेट्रोल भरी केन लेकर लाॅकडाउन के बीच आत्मदाह करने कलेक्ट्रेट जा पहुंचीं। इससे वहां हड़कंप मच गया। यह महिला शिक्षिका बीते दो-माह से वेतन न मिलने की वजह से परेशान थीं। घटनाक्रम ने शिक्षा विभाग की अव्यवस्था उजागर की तो साथ ही पुलिस और प्रशासन की उस चौकसी के दावों की पोल खोल दी, जो लाॅकडाउन को लेकर किए जा रहे हैं। गनीमत रही कि वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने समय रहते शिक्षिका को देख लिया। इसके बाद उनको रोकते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को सूचित किया। इसके बाद यह अनहोनी टल सकी। डीआईओएस ने पहुंचकर समझाया बताते हैं कि जिले के चहितारा गांव में हाईस्कूल विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका रोशनी त्रिपाठी बुधवार दोपहर हाथ में पेट्रोल से भरी केन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। वह...
बांदा में कोरोना पाॅजिटिव के गांव ‘माचा’ में घर-घर स्क्रीनिंग शुरू

बांदा में कोरोना पाॅजिटिव के गांव ‘माचा’ में घर-घर स्क्रीनिंग शुरू

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी क्षेत्र के माचा गांव में दो दिन पहले मिले कोरोना पाॅजिटिव केस के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। पूरे गांव को सील करन के साथ ही स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से सतर्क हो गया है। प्रशासन ने बचाव के लिए सभी जरूरी उपाय भी शुरू कर दिए हैं। यहां तक कि गांव के आस-पास का एक किलोमीटर का दायरा से कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में घर-घर जाकर स्क्रीनिंग शुरू कर दी है, ताकि अगर किसी में कोई लक्षण दिखाई दें तो समय रहते जानकारी हो सके। स्वास्थ्य विभाग ने तेज कीं अपनी गतिविधियां बताया जाता है कि बुधवार से बांदा के कोरोना संक्रमित मिले किशोर के गांव में स्वास्थ्य विभाग ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। बुधवार को बांदा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि गांव के आसपास का एक किमी का दायरा पूरी तरह...
कोरोना लाॅकडाउनः डीआईजी-कमिश्नर ने बांदा से लेकर हमीरपुर तक किया निरीक्षण, देखे हालात

कोरोना लाॅकडाउनः डीआईजी-कमिश्नर ने बांदा से लेकर हमीरपुर तक किया निरीक्षण, देखे हालात

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल के दोनों उच्चाधिकारी डीआईजी दीपक कुमार और कमिश्नर गौरव दयाल कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए स्थिति पर पूरी नजर रख रहे हैं। दोनों अधिकारी खुद क्षेत्र में जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। जनता के बीच जाकर न सिर्फ अपनी टीम का उत्साहवर्धन कर रहे हैं, बल्कि आम जनता तक पहुंचने वाली मदद की भी जांच कर रहे हैं। माचा गांव के बाद हमीरपुर पहुंचे अधिकारी मंगलवार को डीआईजी और कमिश्नर ने तिंदवारी के माचा गांव पहुंचकर गांव के हालात देखे। वहां कोरोना संकट से बचाव को किए गए प्रबंधों को जांचा। व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछा कि गांव में राहत कार्य कैसे कर रहे हैं और क्या-क्या दिक्कतें आ रही हैं। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। बता दें कि माचा गांव में ही बांदा जिले का तीसरा कोरोना पाजिटिव केस मिला है। इसके बाद प्रशासन ने माचा गांव को ...
बांदा की बड़ी खबरः हार्पर क्लब पर पुलिस का छापा, जुआरियों की थी सूचना

बांदा की बड़ी खबरः हार्पर क्लब पर पुलिस का छापा, जुआरियों की थी सूचना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के प्रतिष्ठित कहे जाने वाले हार्पर क्लब पर मंगलवार को पुलिस ने जुआ होने की सूचना पर छापा मारा। बताते हैं कि पुलिस को कई बार इसकी सूचना मिली थी। आज पुलिस अधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर कई जुआरी क्लब की दीवार कूदकर पीछे से भाग निकले। सूत्र तो यहां तक बता रहे हैं कि दीवार कूदकर भागते समय इनमें से एक की टांग भी टूट गई है। वहीं अन्य भागने वालों में भी शहर के कुछ कथित प्रतिष्ठित लोग शामिल थे। इस पूरी घटना ने लोगों को शर्मसार कर दिया है। घटनाक्रम शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। गेट पर था ताला, दीवार कूदकर घुसी पुलिस बताते चलें कि पप्लू खेले जाने को लेकर बदनाम हो रहे हार्पर क्लब को लेकर पुलिस को पहले भी शिकायतें मिलती रही हैं। आज एक अधिवक्ता द्वारा पुलिस उच्चाधिकारी से शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस अधिकारी के सख्त रवैय...
बांदा के व्यापारी ने 41 हजार बिस्किट पैकेट प्रशासन को सौंपे

बांदा के व्यापारी ने 41 हजार बिस्किट पैकेट प्रशासन को सौंपे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना संकट से निपटने के लिए यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार बड़े प्रयास कर रही है। वहीं अन्य वर्ग के लोग भी लाॅकडाउन में किसी न किसी तरह जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। शहर के व्यापारी विवेक अग्रवाल ने 41 हजार बिस्किट के पैकेट आज जिला प्रशासन को सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि ये पैकेट गरीबों के बीच बांटने के लिए सौंपं गए हैं। प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे। एडीएम ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसे पूरा कराया जाएगा। बांदा में गरीबों को बांटे जाएंगे ये बिस्कुट यह भी कहा कि ये पैकेट पार्ले कंपनी की ओर से वितरण के लिए भेजे गए हैं। व्यापारी अग्रवाल ने अपर जिलाधिकारी को इस संबंध में बिस्किट पैकेट के साथ लिखित पत्र भी सौंपा। उन्होंने बताया कि ये बिस्कुट गरीब और जरूरतमंदों के बीच वितरण के लिए हैं, ताकि गरीब बच्चों में किसी तरह से कुपोषण क...
बांदाः चंद पलों का अद्भुत प्रेम, राष्ट्र पक्षी की मृत्यु पर भावुक लोग, माहौल शोकाकुल

बांदाः चंद पलों का अद्भुत प्रेम, राष्ट्र पक्षी की मृत्यु पर भावुक लोग, माहौल शोकाकुल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लोग कहते हैं कि दुनिया अच्छी नहीं है। हो सकता है, सब अच्छे न हों। लेकिन आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो छोटी-छोटी बातों से इंसानियत का बड़ा उदाहरण पेश कर जाते हैं। बांदा के बिजलीखेड़ा मोहल्ले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। राष्ट्रपक्षी मोर की मृत्यु पर ये लोग भावुक हो गए और माहौल इतना शोकाकुल कि जैसे इनके बीच का कोई व्यक्ति दुनिया छोड़ गया हो। चौंकाने वाली बात यह है कि मरने वाला राष्ट्रपक्षी न तो इनका पालतू था और न ही इससे पहले इन लोगों ने कभी उसे देखा था। बस चंद पलों का एक रिश्ता था जो मोर के अचानक गिरकर तड़पने से इंसानी मन में पनप गया था।    महिला ने कपड़ा ओढ़ाकर की देखभाल सबकुछ आकस्मिक था। राष्ट्रपक्षी वहां आकर हाइटेंशन विद्युत लाइन के तार पर बैठा और करंट लगने पर नीचे आ गिरा। लोगों ने देखा तो भागकर वहां पहुंचे। करंट से तड़फते राष्ट्रपक्षी ने लोगों के मन को इतना द्रवित कर दिया ...
लाॅकडाउनः बांदा में छात्राओं ने पाॅकेटमनी से शुरू किया नेक काम

लाॅकडाउनः बांदा में छात्राओं ने पाॅकेटमनी से शुरू किया नेक काम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लाॅकडाउन के बीच बांदा के राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राएं एक ऐसा नेक काम कर रही हैं जिसने इनको दूसरों के लिए भी  प्रेरणाश्रोत बना दिया है। जी हां, इन छात्राओं द्वारा अपनी पाॅकेटमनी से गरीब-जरुरतमंदों को घर रहते हुए जरूरत का सामान बांटा जा रहा है। स्नातक की ये छात्राएं अपने छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ी मिसाल कायम कर रही हैं। छात्राओं का कहना है कि उनको इस काम के लिए अपने कालेज से भी उत्साहवर्धन मिला है। महिला कालेज की छात्राओं ने शुरू की नई पहल दरअसल, राजकीय महिला कालेज के समाजशास्त्र के विभाध्यक्ष द्वारा संचालित कक्षाओं में छात्राओं को ऐसा काम करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। इसके बाद छात्राओं ने अपने-अपने स्तर से इस दिशा में पहल की। देखते ही देखते इसकी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पहले भी छात्राएं लोगों को कर चुकी हैं जागरुक इससे पहले ये छात्राएं कोरोना वाय...
बांदा में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का राशन वितरण जारी

बांदा में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का राशन वितरण जारी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना संकट को लेकर लाॅकडाउन के बीच शहर से लेकर गांव तक सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी अपने निजी खर्च पर लगातार राशन और लंच पैकेट का वितरण करा रहे हैं। शहर में विधायक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में फोन आने पर जरुरतमंदों को लंच पैकेट भिजवाए जा रहे हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में विधायक समर्थकों के सहयोग से राशन बंटवा रहे हैं। बताते हैं कि निजी खर्च पर प्रतिदिन 4 से 5 हजार मोदी लंच पैकेट भाजपा के विभिन्न कार्यकर्ताओं व समर्थकों के माध्यम से वितरित कराए जा रहे हैं। 3 मई तक राशन वितरण कराने की घोषणा हालांकि, इसमें दो राय नहीं लोग न सिर्फ विधायक आवास से लंच पैकेट पाकर अपना पेट भर रहे हैं, बल्कि लाॅकडाउन के बीच लोगों को राशन भी मिल रहा है। विधायक द्वारा ग्रामीण इलाकों में भी राशन का सामान, आटा, चावर और दालें बंटवाई जा रही है। बुधवार को विधायक कार्यालय की ओर से दावा किया गया ह...
बांदा में दो बेटियों ने फांसी लगाकर खत्म की जीवनलीला, परिवार हुए बेहाल

बांदा में दो बेटियों ने फांसी लगाकर खत्म की जीवनलीला, परिवार हुए बेहाल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में रविवार को दो बेटियों ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक घटनाओं का कारण पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इनमें से एक घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। वहीं दूसरी घटना देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई। लाॅकडाउन के बीच इस तरह की घटना से इलाके के लोग भी स्तब्ध हैं। शहर के मर्दननाका में एक घटना बताया जाता है कि शहर के मर्दननाका मुहल्ला निवासी स्व. रमेश यादव की बेटी राधा (16) का शव घर में लटका मिला। परिजनों ने कहा कि उसने आत्महत्या की है। हालांकि, परिवार के लोग आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। कोतवाली प्रभारी...