Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: death

बांदा की युवती की दिल्ली जाते वक्त यूपी संपर्कक्रांति एक्स. में दम घुटने से मौत

बांदा की युवती की दिल्ली जाते वक्त यूपी संपर्कक्रांति एक्स. में दम घुटने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, झांसीः बुंदेलखंड में एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आ रही है। बांदा से परिवार के साथ यूपी संपर्क क्रांति से दिल्ली जा रही एक 18 साल की युवती की भीड़ में दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना बीती देर रात उस वक्त हुई जब ट्रेन बांदा से चलकर झांसी पहुंची। दरअसल, परिवार के साथ ट्रेन के जनरल डिब्बे में चढ़ी युवती को सांस लेने में भारी दिक्कत होने लगी। उसने पति से ट्रेन से उतरने को कहा, लेकिन चाहकर भी वे लोग नीचे नहीं उतर पाए, क्योंकि भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पैर रखने तक की जगह नहीं थी। ऐसे में युवती महोबा के बाद ट्रेन में बेहोश हो गई और झांसी पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से हड़कंप मच गया। बांदा के रामप्रकाश अहिरवार जा रहे थे परिवार संग दिल्ली   बताया जाता है कि यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में शुक्रवार रात बांदा के रामप्रकाश अहिरवार अपनी बेटी सीता (18) और परिवार...
बांदा में दो विवाहिताओं की मौत, एक ने ससुराल में संदिग्ध हालात में, तो दूसरी ने अस्पताल में तोड़ा दम

बांदा में दो विवाहिताओं की मौत, एक ने ससुराल में संदिग्ध हालात में, तो दूसरी ने अस्पताल में तोड़ा दम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते 24 घंटे के भीतर बांदा में दो महिलाओं की अलग-अलग जगहों पर मौत हो गई। एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत हो गई, जबकि दूसरी ने हादसे में घायलावस्था में अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव निवासी राजाभइया की पत्नी सुशीला देवी (30) की शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप, पुलिस ने की पूछताछ   बताया जा रहा है कि मायके पक्ष के लोगों ने उनकी मौत पर सवाल उठाया है और संदेह जाहिर किया है। पुलिस ने मृतका के पति से पूछताछ की है। मृतका के पति ने बताया कि सुशीला कई दिनों से बीमार थी। डायरिया की चपेट में आने से उसकी हालत बिगड़ी हुई थी। इसी कारण उसकी मौत हुई है। उधर, बिसंडा कस्बा निवासी मृतका के भाई अरुण ने बताया कि 12 साल पहले शादी हुई थी। ये भी प...
बांदा में अब साड़ी बालू खदान पर चालक की संदिग्ध मौत, नहीं थम रहा खदानों पर मौतों का सिलसिला..

बांदा में अब साड़ी बालू खदान पर चालक की संदिग्ध मौत, नहीं थम रहा खदानों पर मौतों का सिलसिला..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में अवैध खनन बदस्तूर जारी है। अवैध खनन का ऐसा खेल चल रहा है जिसपर प्रशासन भी लगाम कसने में नाकाम साबित हो रहा है। या कहिए, कसना नहीं चाह रहा है। बेलगाम हालात में आए दिन बालू खदानों पर हादसे हो रहे हैं, लोगों की जाने जा रहीं हैं लेकिन इनपर रोक लगाने की दिशा में कोई पहल होती नजर नहीं आ रही है। अभी चंद रोज पहले खप्टिहाकला की क खदान पर मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी जिसके बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया था लेकिन पुलिस ने उलटा ग्रामीणों पर ही सख्ती दिखाई। खप्टिहाकला में हुई थी मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत  अब पैलानी क्षेत्र में ही साड़ी खदान पर एक ट्रक चालक की ट्रक से ही कुचलकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। इस घटना ने एक बार फिर बालू खदान संचालकों की गैरजिम्मेदारी और प्रशासन की उनके प्रति लापरवाही को उजागर करने का काम किया है। हांलाकि पुलिस ने दावा...
कार की टक्कर से बाइक सवार दरोगा और सिपाही की मौत, थाने से चंद कदमों की दूरी पर हादसा

कार की टक्कर से बाइक सवार दरोगा और सिपाही की मौत, थाने से चंद कदमों की दूरी पर हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी के बरेली जिले में कार की टक्कर से एक दरोगा और हेडकांस्टेबल की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। यह हादसा शनिवार देर रात फतेहगंज पश्चिमी थाने के पास हुआ। इस दौरान आडी कार ने उनको टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। वहीं दरोगा और सिपाही को अस्पताल भेजा गया। बरेली के फतेहगंज पश्चिम थाने के पास हादसा   वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि फतेहगंज पश्चिमी थाने में तैनात दरोगा राजवीर सिंह अमरोहा जिले के नौगवां थाना क्षेत्र के मुनव्वरपुर गांव के रहने वाले थे। वह बीती रात एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव कालीजर निवासी थाने के हेड कांस्टेबल रजनीश कुमार के साथ ढाबे पर खाना खाने गए थे। वहां से लौटकर थाने आ रहे थे। कार चालक और गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लिया   बताया जाता है कि इसी दौरान थाने ...
बांदा में बोलेरो का टायर फटने से हादसा, सुल्तानपुर के ट्रक मालिक की मौत

बांदा में बोलेरो का टायर फटने से हादसा, सुल्तानपुर के ट्रक मालिक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोलेरो पलटने से हुए हादसे में घायल ट्रक मालिक की मौत हो गई। बताते हैं कि उक्त ट्रक मालिक अपनी गाड़ी को छुड़ाने के लिए बांदा आ रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। बताया जाता है कि सुल्तानपुर जिले के अकारीपुर गांव के कुछ लोग गुरुवार दोपहर बोलेरो से बांदा में बंद अपने ट्रक को छुड़ाने आ रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिंदवारी के बेंदा गांव के पास तेज रफ्तार गाड़ी का अगला टायर धमाके के साथ फट गया। तीन अन्य लोग भी हादसे में घायल   इसके बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में डाक्टरों ने घायल भोलानाथ यादव (55) को कानपुर रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के भाई अशोक ने बताया कि भोलान...
बांदा में दोस्त की शादी में जा रहे स्नातक छात्र समेत दो युवकों की हादसे में मौत

बांदा में दोस्त की शादी में जा रहे स्नातक छात्र समेत दो युवकों की हादसे में मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दोस्त शादी में शामिल होने जा रहे एक स्नातक छात्र की बांदा में अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव के रहने वाले वाले बालभूषण पटेल का बेटा रोहित पटेल (27) गुरुवार शाम अपने दोस्त की बारात में शामिल होने कैरी गांव जा रहा था। बताते हैं कि बिसंडा कस्बे के पास स्थित गल्ला मंडी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बिसंडा और कालिंजर क्षेत्र में हुए हादसे  घायलवस्था में उसे राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिसंडा स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। वहां इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने बताया है रोहित स्नातक का छात्र था और इस वक्त प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करने में जुटा था। उधर, एक अन्य हादसे में कालिंजर के पंचमपुर गांव निवासी राजाबाबू (20) पुत्र चुनूबाद राजपूत को सढ़ा ग...
बांदा में अलग-अलग सड़क हादसों में रायबरेली के युवक समेत दो की मौत

बांदा में अलग-अलग सड़क हादसों में रायबरेली के युवक समेत दो की मौत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीते 24 घंटे के दौरान हुईं दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। एक दुर्घटना में दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई, जबकि दूसरी दुर्घटना टेंपो से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि नेशनल हाइवे अमेठी जिले के असरा गांव के रहने वाले मोहम्मद आजाद (22) खुद का ट्रक चलाता था। दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत   आज सुबह वह ट्रक लेकर बालू लादने आ रहा था इसी दौरान बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित तिंदवारी थाना क्षेत्र के कुरसेजाधाम के पास दूसरे खड़े ट्रक से जा टकराया। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव भी ट्रक में फंस गया। मृतक के छोटे भाई वसीम ने बताया कि वह अविवाहित था। टेंपों पर सवार व्यक्ति की गिरकर मौत   इसी तरह एक अन्य हादसे में अतर्रा के बल्लान गांव निवासी बाबू (40) सोम...
कानपुर में हाईवे पर भीषण हादसा, दो महिलाओं समेत 3 की मौत, 5 की हालत नाजुक

कानपुर में हाईवे पर भीषण हादसा, दो महिलाओं समेत 3 की मौत, 5 की हालत नाजुक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में बीती रात हाईवे पर हुए एक भीषण हादसे में ट्रक और ओमनी वेन की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल  हो गए। मृतकों में कानपुर देहात के लोग शामिल हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए कानपुर के एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतकों के शवों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रात लगभग डेढ़ बजे एसआर पंप के पास वेन-ट्रक में टक्कर   बताया जाता है कि देर रात करीब डेढ़ बजे एसआर पेट्रोल पंप के पास एक ओमनी वेन (संख्या- यूपी-77जेड-8060) की सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान वेन में बैठे सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चार महिलाएं तथा दो पुरुष शामिल थे। बताते हैं कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों ...
बांदा में बालू खदान पर मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत पर भड़का बवाल, कई लोग घायल, गोलियां भी चलीं

बांदा में बालू खदान पर मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत पर भड़का बवाल, कई लोग घायल, गोलियां भी चलीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के खप्टिहाकला थाना क्षेत्र में स्थित चर्चित बालू खदान पर एक मजदूरी की संदिग्ध हालात में पोकलैंड मशीन के नीचे दबकर मौत हो गई। इन अनहोनी के बाद मृतक युवक के परिवार और गांव वाले मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि खदान संचालक और उसके गुर्गे शव को जबरन उठाकर ले जाने लगे। इसके बाद परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा। इसके बाद ग्रामीणों और गुर्गों में मारपीट शुरू हो गई। ग्रामीणों ने वहां खड़ीं खदान संचालकों और उसके गुर्गों के शीशे फोड़ डाले। जमकर हुई मारपीट, गोलियां भी चलाई गईं  बताते हैं कि खदान पर मौजूद कुछ गुंडे किस्म के लोगों ने बंदूकों और असलहों से ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। वहां खड़ी एक बुलेरो के शीशे भी टूट गए। उधर, बवाल की सूचना मिलते ही आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। और मुख्यालय से अधिकारी भी ...
बांदा में सड़क पर मिला भाजपा नेता का शव, पत्नी ने हत्या की आशंका जताई, छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में सड़क पर मिला भाजपा नेता का शव, पत्नी ने हत्या की आशंका जताई, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य की मौत हो गई। ग्रामीणों ने उनका शव और बाइक पड़ी देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक की पत्नी ने पुरानी रंजिश के चलते मामले को हत्या बताया है। पुलिस का कहना है कि इन बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। जिला कार्यकारिणी के थे सदस्य   बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी दयाधर शुक्ला उर्फ मिश्री नन्ना (54) भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य थे। वह रोज की तरह शनिवार शाम बिसंडा से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात वहां से गुजरते समय ग्राम प्रधान ने बबेरू रोड स्थित सरकारी ट्यूबवेल के नजदीक उनका शव पड़ा देखा तो परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। साथ ही पुलिस को भी...