Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: death

बांदा में कानपुर के टेक्नीशियन की हादसे में मौत, लग्जरी कार पलटने से हुई दुर्घटना

बांदा में कानपुर के टेक्नीशियन की हादसे में मौत, लग्जरी कार पलटने से हुई दुर्घटना

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कानपुर के एक टावर टेक्नीशियन की लग्जरी कार पलटने से हादसे में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ तब टेक्नीशियन अपनी कार से काम पूरा करके मुख्यालय बांदा आ रहे थे। लोगों का कहना है कि कार में पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, इसके बाद वह खंती में जाकर पलट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि कानपुर जिले के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बैरी गांव निवासी हरीशंकर कटियार के पुत्र रूपेश कटियार (45) बांदा में एक मोबाइल कंपनी में टावर टेक्नीशियन थें। कार में पीछे से अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा  वह पपरेंदा और चिल्ला इलाके में लगे मोबाइल टावरों की तकनीकि गड़बड़ी ठीक करने गए थे। इसी दौरान बुधवार देर रात सबादा गांव में लगे टावर में काम पूरा करके लौट रहे थे। इसी दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के मवईबुजुर्ग गांव के पास पीछे से...
बांदा में रफ्तार ने फिर ली दो जानें, जीप-बाइक की टक्कर में युवक समेत दो की मौत

बांदा में रफ्तार ने फिर ली दो जानें, जीप-बाइक की टक्कर में युवक समेत दो की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में रविवार को हुए हादसे में एक जीप की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में एक युवक था जबकि दूसरे की उम्र लगभग 60 साल बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम  बताया जाता है कि अतर्रा थाना क्षेत्र के अत्रिनगर निवासी भूरा प्रसाद के पुत्र जग प्रसाद (30) रविवार दोपहर गिरवां के मनीपुर (गोविंदपुर) निवासी कल्लू के पुत्र मातादीन (60) के साथ बाइक से अतर्रा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अतर्रा थाना क्षेत्र में तथागत कालेज के पास सामने से आ रही जीप से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। तेज टक्कर के कारण दोनों बाइक सवार गंभीर रू...
कानपुर के शिवराजपुर थाने के एसएसआई भंवर सिंह का ब्रेन हेमरेज से निधन

कानपुर के शिवराजपुर थाने के एसएसआई भंवर सिंह का ब्रेन हेमरेज से निधन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के शिवराजपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक (एसएसआई) भंवर सिंह का ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया। उनका निधन गुरूवार को हुआ। वह शिवराजपुर थाने में तैनात थे। उनके निधन से पूूरे महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं उनके परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पहले चरण की ड्यूटी में हुुआ था ब्रेनहेमरेज  घटना के संबंध में एसओ शिवराजपुर त्रदीप सिंह ने बताया है कि एसएसआई भंवर सिंह बीते करीब 8 माह से अधिक समय से शिवराजपुर थाने में तैनात थे और वे काफी सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने बताया कि पहले चरण के चुनाव में ड्यूटी पर बुलंदशहर गए थे और वहीं पर उनको ब्रेन हेमरेज हो गया। इसके बाद उनको नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनका बीते दिवस निधन हो गया। श्री सिंह फिरोजाबाद जिले  के पचोखरा जिले के रहने वाले थे। ये भी पढ़ेंः जालौन में तैनात उन्नाव के रहने व...
तेज रफ्तार बुलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी की मौत, अन्य हादसे में 15 घायल

तेज रफ्तार बुलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी की मौत, अन्य हादसे में 15 घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। यह हादसा बांदा-बबेरू मार्ग पर हुआ। एक अन्य हादसे में बुलेरो पलटने से 10 लोगों के घायल होने की सूचना आ रही है। बताया जाता है कि शहर के कालूकुआं निवासी राधेश्याम (55) पुत्र सुखदेव विश्वकर्मा रविवार सुबह स्कूटी से मुरवल गए थे। वहां से लौटकर घर आ रहे थे कि इसी दौरान बांदा-बबेरू मार्ग पर तेज रफ्तार बुलेरो गाड़ी ने उनको सामने से टक्कर मार दी। सेवानिवृति के बाद बिजली विभाग में बन गए थे बड़े बाबू   टक्कर इतनी तेज थी कि पूर्व फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से भागने की कोशिश कर रहे बुलेरो सवार चालक को वाहन समेत ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया। बताते हैं कि मृतक फौज से सेवानिवृत के बाद वर्तमान में बिजली विभाग में नौकरी कर रहे थे और बड़े बाबू के पद पर तैनात थे। बताते हैं कि राधेश्याम मूल रूप से महोखर गांव के ...
बांदा में एक नौनिहाल की डूबकर मौत तो दूसरे का लावारिश हालत में शव मिला

बांदा में एक नौनिहाल की डूबकर मौत तो दूसरे का लावारिश हालत में शव मिला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में दो अलग-अलग जगहों पर दो नौनिहालों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। घटनाओं ने आसपास के लोगों को भी हिलाकर रख दिया। एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की उसी के घर के पास नाले में डूबने से मौत हुई, जबकि परिवार के लोग उसे रातभर आसपास के इलाके में तलाश करते रहे। दूसरी ओर एक नवजात बच्चे का शव पड़ा मिला, जिसे कुत्तें नोंच रहे थे। इसके बाद लोगों का ध्यान उस ओर गया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। अतर्रा और बिसंडा से जुड़े हैं मामले  पहली घटना बांदा के अतर्रा कस्बे की है। बताया जाता है कि वहां के भवानीगंज में पाठक का पुरवा में रहने वाले नत्थु का डेढ़ साल का बेटा बासु बीती रात अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह गायब हो गया। परिवार के लोग उसे आसपास तलाश करते रहे। आज सुबह नाले में उसका शव उतराता दिखाई दिया तब परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। मृतक के भाई प्रमोद का कहना है कि...
बांदा में बड़ी शख्सियत मौलाना सैय्यद गाजी रब्बानी (छोटे हजरत) का देर रात निधन, अंतिमयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

बांदा में बड़ी शख्सियत मौलाना सैय्यद गाजी रब्बानी (छोटे हजरत) का देर रात निधन, अंतिमयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मुस्लिम समाज की शख्सियत 93 वर्षीय मौलाना सैय्यद गाजी रब्बानी (छोटे हजरत) का सोमवार देर रात निधन हो गया। बताते हैं कि मौलाना कई दिनों से बीमार थे। उनके निधन की खबर सुनकर बुंदेलखंड प्रदेश के कई जिलों से उनके अनुयायियों का हुजूम बांदा पहुंचा। मंगलवार देर रात मौलाना को नरैनी रोड स्थित पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दारूल उलूम रब्बानिया मदरसा के थे संस्थापक  बताते चलें कि दारूल उलूम रब्बानिया मदरसा के संस्थापक और मुफस्सिरे कुरान की उपाधि से सम्मानित थे। इतना ही नहीं धार्मिक कार्यों के लिए वह विदेशों तक भी गए। इस मौके पर कांग्रेस पूर्व विधायक दलजीत सिंह, शहर काजी अकील मियां, इम्तियाज खां, शकील अली, वासिफ जमां, हसन सिद्दीकी और डा. साबिर नियाजी, शेख सादी जमां, मोहम्मद इदरीस और कांग्रेस प्रत्याशी बाल कुमार के अलावा पालिकाध्यक्ष मोहन साहू भी मौजूद रहे। मौलान...
बांदा में महोबा के तीर्थ यात्री की हादसे में मौत, कानपुर-औरैया के युवक घायल पड़े मिले

बांदा में महोबा के तीर्थ यात्री की हादसे में मौत, कानपुर-औरैया के युवक घायल पड़े मिले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक हादसे में महोबा के तीर्थ यात्री की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक महिला भी थ्रेसर में फंसकर घायल हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं कानपुर के गुजैनी और औरैया के रहने वाले दो युवक पुलिस को घायलावस्था में पड़े मिले हैं। उनको बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि महोबा के कबरई थानांतर्गत धरौन गांव का रहने वाला निवासी पप्पू (26) शनिवार को बांदा के जमुनी पुरवा के बरमबाबा स्थान पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। पूजा करके घर लौटते समय हादसे का शिकार   पूजा के बाद शाम को घर लौटते वक्त बांदा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर उनको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उनको किसी तरह अतर्रा स्वास्थ केंद्र पहुंचा...
बांदा शहर में मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने सल्फाज खाकर दी जान, किसान ने लगा ली फांसी

बांदा शहर में मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने सल्फाज खाकर दी जान, किसान ने लगा ली फांसी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में एक युवक ने मां की डांट से नाराज होकर सल्फाज खा ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह एक युवा किसान ने भी अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत     बताया जाता है बांदा शहर के कंचनपुरवा मुहल्ले के रहने वाले रामदास तिवारी के पुत्र राहुल (26) को उसकी मां ने किसी बात डांट दिया। इससे आहत होकर उसने बीती रात घर में सल्फास खा ली। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। देर रात उसने दम तोड़ दिया। किसान के परिजनों ने कर्ज बताया     वहीं दूसरी ओर जिले के मर्का थाना क्षेत्र के ग्राम अरमार निवासी कुंजन सिंह के पुत्र अर्जुन (30) ने बीती ...
बड़ी खबरः बांदा में छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने खुद को जिंदा जलाया..मौत

बड़ी खबरः बांदा में छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने खुद को जिंदा जलाया..मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई एक बड़ी घटना ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। चिल्ला थाना क्षेत्र में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना हुई। 8वीं में पढ़ने वाली 13 साल की एक लड़की को एक दरिंदा युवक दिनदहाड़े जबरन अपहरण कर ले गया। दरिंदे ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करते हुए अश्लील हरकतें कीं। लड़की ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोगों का ध्यान गया और वहां पहुंचे। लोगों को देखकर दबंग शोहदा जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग निकला। उधर, लड़की ने घटना के बाद घर में आकर खुद के साथ हुई घटना के बाद शर्म से खुद को जिंदा फूंक डाला। परिजन तबतक उसे बचा पाते उसने दम तोड़ दिया। बहन के घर रहकर करती थी पढ़ाई, शर्म के मार दी जान  बताया जाता है कि चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव निवासी बेटू देवी (13) पुत्री राकेश, अपनी बड़ी बहन कनक देवी ...
बांदा में संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

बांदा में संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज,बांदाः शहर में एक महिला का शव घर में संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला है। परिजनों का कहना है कि पारिवारिक कलह के चलते महिला ने फांसी लगा ली है। उधर, मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चों के रोने से हुई परिजनों को जानकारी   बाताया जाता है कि निवासी नुनिया मोहाल कटरा शहरकोतवाली के देवेंद्र सोनकर की पत्नी रिंकी सोनकर (30) कल रात सोने के लिए कमरे में गई थी। उसके साथ उसकी मासूम बेटी भी सो रही थी। देर रात बच्ची के कमरे से रोने की आवाज आई तो ससुर राजकुमार ने बहू को आवाज दी। जवाब न मिलने पर खिड़की से झांककर देखा तो अंदर बहू का शव फांसी पर लटक रहा था। परिवार के बाकी लोगों ने किसी तरह शव को उतारा। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बा...