Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबरः बांदा में छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने खुद को जिंदा जलाया..मौत

women burn in fire
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई एक बड़ी घटना ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। चिल्ला थाना क्षेत्र में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना हुई। 8वीं में पढ़ने वाली 13 साल की एक लड़की को एक दरिंदा युवक दिनदहाड़े जबरन अपहरण कर ले गया। दरिंदे ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करते हुए अश्लील हरकतें कीं। लड़की ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोगों का ध्यान गया और वहां पहुंचे। लोगों को देखकर दबंग शोहदा जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग निकला। उधर, लड़की ने घटना के बाद घर में आकर खुद के साथ हुई घटना के बाद शर्म से खुद को जिंदा फूंक डाला। परिजन तबतक उसे बचा पाते उसने दम तोड़ दिया।

बहन के घर रहकर करती थी पढ़ाई, शर्म के मार दी जान 

बताया जाता है कि चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव निवासी बेटू देवी (13) पुत्री राकेश, अपनी बड़ी बहन कनक देवी के साथ उसकी ससुराल में रहती थी। बहन की ससुराल बांदा क्षेत्र में ही देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव में है। गांव के स्कूल में वह कक्षा-8 की छात्रा थी। बताते हैं कि मंगलवार शाम वह घर से गांव की दुकान से किराने का सामान लेने गई थी। वहां से लौटकर घर आ रही थी। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठा गांव के रहने वाले अंकित नाम के दबंग शोहदे ने उसे दबोच लिया। वह अपहरण करके बालिका को गांव के ही सुनसान खंडहरनुमा मकान में ले गया। वहां उसने लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया और अश्लील हरकतें भी कीं।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः बांदा में एक ही पलंग पर मृत मिले प्रेमी-प्रेमिका, पास पहुंचने पर थम गईं लोगों की सांसें

लड़की के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। बाद में लड़की बहनाई घटना की रिपोर्ट लिखाने थाने चला गया और बहन खेत पर काम करने चली गई। इसी बीच बेटू ने खुद को कमरे में बंद करके केरोसिन डालकर आग लगा ली। कमरे से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी। घर वालों ने दवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला,  लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।

स्कूल आते-जाते वक्त करता था छेड़छाड़ 

मृतका के बहनोई ने बताया कि आरोपी अक्सर उसे स्कूल आते-जाते समय छेड़ता था। इस वजह से वह परेशान रहती थी। आज खुद के साथ हुई इस घटना से वह बुरी तरह से आहत थी और उसने शर्म से खुद को जलाकर मार डाला। उधर, देहात कोतवाली प्रभारी तारा सिंह पटेल का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अपहरण और छेड़छाड़ समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी फरार है उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः बांदा में महिला प्रधानाध्यापिका ने स्कूल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान