Tuesday, May 7सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में हाईवे पर भीषण हादसा, दो महिलाओं समेत 3 की मौत, 5 की हालत नाजुक

                                प्रतिकात्मक फोटो

समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में बीती रात हाईवे पर हुए एक भीषण हादसे में ट्रक और ओमनी वेन की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल  हो गए। मृतकों में कानपुर देहात के लोग शामिल हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए कानपुर के एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतकों के शवों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

रात लगभग डेढ़ बजे एसआर पंप के पास वेन-ट्रक में टक्कर  

बताया जाता है कि देर रात करीब डेढ़ बजे एसआर पेट्रोल पंप के पास एक ओमनी वेन (संख्या- यूपी-77जेड-8060) की सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान वेन में बैठे सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चार महिलाएं तथा दो पुरुष शामिल थे। बताते हैं कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।

ये भी पढ़ें कानपुर में चकेरी फ्लाईओवर ब्रिज पर धू-धूकर जली मर्सिडीज कार, कूदकर लोगों ने बचाई जानें, हड़कंप

वहां महिला निर्मला (45) पत्नी रामकुमार तथा भूरी (50) पत्नी किशोर तथा कुन्नू (38) पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम परिहा थाना अकबरपुर, कानपुर देहात की मौत हो गई। वहीं शिवबालक उर्फ पप्पू पुत्र रामसनेही, श्रद्धा पुत्री गणेश, श्रीमति छुन्नी पत्नी सुब्बन तथा चंद्रकली (45) पत्नी मंगली और अमरजीत (40) पुत्र सरमन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का हैलेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।