Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

UP : STF के ताबड़तोड़ छापे, डाॅन बाप-बेटे का कनेक्शन खंगाला, ठेकेदार के बेटे को उठाया..

UP : STF के ताबड़तोड़ छापे, डाॅन बाप-बेटे का कनेक्शन खंगाला, ठेकेदार के बेटे को उठाया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूट में अब्बास अंसारी की पत्नी निखत अंसारी का जेल में बिना इंट्री पति संग पकड़े जाने की घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। इस खुलासे के साथ ही डान बाप-बेटे का जेल अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ लोकल कनेक्शन के भी तार जुड़े मिले थे। चित्रकूट का एक स्थानीय सपा नेता पकड़ा भी गया है। अब इसी कड़ी में एसटीएफ ने बांदा में दस्तक की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रविवार देर रात एसटीएफ की टीम ने लोकल पुलिस के साथ शहर के अलीगंज में छापे मारे। वहां 5 घरों पर छापे के दौरान घंटों पूछताछ की। कहा जा रहा है कि एक ठेकेदार को एसटीएफ अपने साथ भी ले गई है। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। छापेमारी से इलाके में खलबली बताते हैं कि बाद में मुख्तार के करीबी एक ठेकेदार के बेटे को एसटीएफ अपने साथ ले गई। एसटीएफ की यह टीम लखनऊ से आई थी। सूत्रों से मिली जानक...
खास खबर : डाॅन बाप-बेटे की कहानी में जेल का कितना रोल, कहीं बांदा भी न बन जाए चित्रकूट..

खास खबर : डाॅन बाप-बेटे की कहानी में जेल का कितना रोल, कहीं बांदा भी न बन जाए चित्रकूट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : जेलों में अपराधियों का सिक्का चलना कोई नई बात नहीं है। सब जानते हैं कि जेलों में बंद माफियाओं को वो सारे ऐशोआराम मिलते हैं, जो वो चाहते हैं। सवाल उठता है कि क्या बिना जेल अधिकारियों और कर्मचारियों के यह हो सकता है..? हाल ही में यूपी की अतिसंवेदनशील बांदा और चित्रकूट जेलों में जो हालात उभरकर सामने आए हैं, उसके बाद यह सवाल और बड़ा हो गया है कि माफिया डान बाप-बेटे की कहानी में जेल का कितना रोल रहा है। चित्रकूट जेल में माफिया डाॅन मुख्तार अंसारी के बेटे सपा विधायक अब्बास अंसारी को उसकी पत्नी निखत अंसारी के साथ पकड़ा गया। अब्बास का बाप मुख्तार अंसारी तो बांदा में बंद खुलासे में पता चला कि निखत अंसारी महीनों से जेल में पति अब्बास के साथ घंटों घर जैसे माहौल में रहती थीं। यह तो सिर्फ ट्रेलर था। अब्बास का बाप डाॅन मुख्तार तो बांदा जेल में बंद है। कहीं बांदा जेल में ...
पर्स में दूसरी औरत की फोटो देख पत्नी भड़की, सुसाइड नोट छोड़ फांसी पर झूला पति, चौंकाने वाली यह खबर..

पर्स में दूसरी औरत की फोटो देख पत्नी भड़की, सुसाइड नोट छोड़ फांसी पर झूला पति, चौंकाने वाली यह खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक व्यक्ति ने जेब में सुसाइड नोट रखकर फांसी लगा ली। उसके परिजनों का कहना है कि मृतक के पर्स से एक दूसरी औरत की फोटो देखनेके बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा। मृतक की पत्नी शक्की किस्म की हैं। बात इतनी बिगड़ गई कि व्यक्ति ने तंग आकर सुसाइड कर ली। बताते हैं कि पत्नी ने पति का शव घर में फांसी पर लटकते हुए देखा तो उसकी चीख निकल गई। परिवार के लोग वहां पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। परिवार में नहीं थी कोई संतान युवक ने सुसाइड नोट में चौंकाने वाली बात लिखी है।  जानकारी के अनुसार पैलानी क्षेत्र के खैरेई गांव के रहने वाले केशव (26) पुत्र रघुराई प्रजापति ने आज शनिवार को घर में फांसी लगा ली। उनकी जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी शक करती है, आए दिन झगड़ा हो...
उद्योग व्यापार मंडल की जिला ईकाई गठित, व्यापारियों ने दी बधाई

उद्योग व्यापार मंडल की जिला ईकाई गठित, व्यापारियों ने दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग और प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल की संस्तुति पर बांदा जिलाध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई का गठन किया है। इसमें युवा व्यापारी नेता अमित साहू को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। संगठन में इन लोगों को मिली ये जिम्मेदारी इसी तरह नगर महामंत्री चंद्रभूषण सोनी, रमेश साहू, कोषाध्यक्ष कमल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज साहू, कामता प्रसाद सोनी, उपाध्यक्ष आलोक महाजन, आशुतोष खरे, संतोष सोनी, राजेश जड़िया, आनंद गुप्ता, राजेंद्र सोनी, अभिषेक सोनी, संगठन मंत्री अनुराग ओनर, वरिष्ठ मंत्री शेखर गुप्ता, जितेंद्र कुमार, मंत्री चंद्रभान गुप्ता, विकास कुशवाहा, रामपाल कुशवाहा, हिमांशु गुप्ता, अंशुल गुप्ता, सुमित सोनी, सौरभ गुप्ता, राज किशोर गुप्ता, राजबहादुर साहू को बनाया गया है। ये भी पढ़ें : बांदा क...
सर्राफा दुकान पर महिलाओं ने की टप्पेबाजी, 20 हजार की ज्वैलरी लेकर चंपत, 3 पकड़ी..

सर्राफा दुकान पर महिलाओं ने की टप्पेबाजी, 20 हजार की ज्वैलरी लेकर चंपत, 3 पकड़ी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में शातिर महिलाओं का गैंग सक्रिय है। दो दिन पहले बांदा पुलिस ने गांजा बेचते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया था। अब शहर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर चार टप्पेबाज महिलाओं ने सर्राफा की दुकान पर घटना को अंजाम दे डाला। मामला पुलिस के संज्ञान में है, लेकिन पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। कोतवाली से चंद कदमों पर घटना जानकारी के अनुसार चौकबाजार में रहने वाले दिलीप सोनी कोतवाली के पास ज्वैलर्स की दुकान करते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दिलीप और उनके बेटे ने रोज की तरह दुकान खोली। इसके बाद पूजा की। इसी बीच दो-दो करके चार महिलाएं उनकी ज्वैलरी की दुकान में आईं। इनकी एक साथी महिला दुकान के बाहर खड़ी थी। अंदर आईं महिलाओं ने दुकानदार से चांदी की पायल और चूड़ा दिखाने को कहा। ये भी पढ़ें : Cricket : बांदा में बाॅम्बेश्वर ट्रैकर्स का BPL सीजन–4 की विजेता ...
Cricket : बांदा में बाॅम्बेश्वर ट्रैकर्स का BPL सीजन–4 की विजेता ट्रॉफी पर कब्जा

Cricket : बांदा में बाॅम्बेश्वर ट्रैकर्स का BPL सीजन–4 की विजेता ट्रॉफी पर कब्जा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीपीएल (बांदा प्रीमियर लीग) के फाइनल मैच में बॉम्बेश्वर ट्रैकर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएल-4 की विजेता ट्राफी पर कब्जा कर लिया। इस टीम ने प्रतिद्वंदी नवाब टैंक बेब्स को 46 रनों से करारी हार दी। आदर्श सिंह को प्लेयर आफ दी मैच घोषित किया गया। सदर विधायक ने उछाला टाॅस बांदा के सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को मैच की शुरुआत सदर विधायक ने प्रकाश द्विवेदी ने टास उछालकर की। सभी खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। ये भी पढ़ें : बांदा के पाॅश इलाके में फाइनेंसर से नगदी-मोबाइल छीन ले गए बदमाश   टॉस जीतकर बॉम्बेश्वर ट्रैकर्स टीम पहले बल्लेबाजी को उतरी। टीम ने 19.3 ओवर में 127 रनों के स्कोर खड़ा किया। आदर्श सिंह ने 48 गेंदों में 67 रन बनाए। प्रतिद्वंदी को 81 रनों पर समेटा इसके बाद नवाब टैंक बेब्स की टीम मैदान में उतरी। जि...
बांदा शहर : घर में घुसे बदमाश, ललकारने पर गोलियां चलाते हुए लाखों की नगदी-जेबर लेकर भागे

बांदा शहर : घर में घुसे बदमाश, ललकारने पर गोलियां चलाते हुए लाखों की नगदी-जेबर लेकर भागे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में पुलिस की निष्क्रियता के चलते बदमाशों का दुस्साहस सिर चढ़कर बोल रहा है। अभी जेल रोड पर एक छात्रा से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल झपट लिया था। बीती रात घनी आबादी वाले शंकर नगर मोहल्ले में एक घर में बदमाश घुस गए। बाद में परिवार के लोग वहां पहुंचे तो गोलियां चलाते हुए बदमाश भाग निकले। घर से लाखों के गहने और करीब 70 हजार की नगदी ले गए। घनी आबादी वाले शंकरनगर में दुस्साहसिक घटना शादी समारोह में गया था पूरा परिवार, रात में लौटा.. सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम और डाग स्कवायड के साथ पहुंचकर छानबीन की। पुलिस का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, शहर के शंकरनगर मोहल्ले में दीपक तिवारी का परिवार रहता है। ये भी पढ़ें : OYO होटल पर पुलिस रेड, आपत्तिजनक हाल में मिले कपल, 7 लड़कियों का रेस्क्यू, 4 गिरफ्तार ...
बांदा में आज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पार्टी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई छोटे-बड़े मंत्री..

बांदा में आज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पार्टी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई छोटे-बड़े मंत्री..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के लिए आज का दिन काफी खास है। आज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत करीब आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री मौजूद रहेंगे। ये सभी लोग राजस्थान के भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर के कालूकुआं स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शाम साढ़े 5 बजे बांदा पहुंचने वाले हैं। कालूकुआं चौराहे पर स्थित एक मैरिज हाल में यहां आने वाले वीआईपी लोगों में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्यमंत्री बलदेव औलख (कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग), राज्यमंत्री केपी मलिका, (वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग), राज्यमंत्री सुनील भराला, (श्रम कल्याण परिषद उत्तरप्रदेश सरकार), केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री...
बांदा शहर में दिनदहाड़े छात्रा का मोबाइल छिना, अपाचे से भागे दो बदमाश

बांदा शहर में दिनदहाड़े छात्रा का मोबाइल छिना, अपाचे से भागे दो बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में जेल रोड पर एक छात्रा से दिनदहाड़े अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। छात्रा मोबाइल पर बात करते हुए पैदल ही घर से लाइब्रेरी जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और छात्रा से मोबाइल झपटकर भाग निकले। स्थिति समझते हुए छात्रा ने शोर मचाया तो वहां भीड़ जुट गई। तबतक दोनों बदमाश भाग चुके थे। अपने साथ हुई घटना से छात्रा पूरी तरह से सहम गई। उसने आंखों में आंसू भरते हुए अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी दी। ये भी पढ़ें : Kanpur : दो महिलाओं ने एक-दूसरे के पतियों पर लगाया रेप का आरोप, रिपोर्ट न लिखने पर यह धमकी.. छात्रा का नाम राखी तिवारी है जो कि क्योटरा में केनपथ पर रहती है। उसका कहना है कि वह घर से जेलरोड होते हुए लाइब्रेरी जा रही थी। इसी बीच उसकी काल आई तो उसने बैग से मोबाइल निकालकर बात करना शुरू किया। तभी सामने खड़े अपाच...
कबाड़ी की दुकान में स्कूली किताबें, दो के खिलाफ FIR, एक को जेल

कबाड़ी की दुकान में स्कूली किताबें, दो के खिलाफ FIR, एक को जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सरकारी स्कूल की किताबें एक कबाड़ी की दुकान में मिलने से हड़कंप मच गया। मामला शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शुरू होकर पुलिस तक पहुंचा। मीडिया में चर्चा फैलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए कबाड़ी को जेल भेज दिया। मामला बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र का है। बच्चों को फ्री वितरण को आई थीं किताबें जानकारी के अनुसार बबेरू थाना क्षेत्र में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मुफ्त बांटी जाने वाली किताबें एक कबाड़ी की दुकान में मिलीं। पिछले 15 दिन के भीतर यह दूसरा मौका था, जब सरकारी किताबे कबाड़ी की दुकान में मिलीं हों। पुलिस ने दुकान से पांच बोरियों से लगभग 1268 सरकारी किताबें बरामद कीं। ये भी पढ़ें : बांदा : गुमटी में घुसा ट्रक, 1 मासूम की मौत, 4 अन्य बच्चे घायल   पुलिस ने कबाड़ी समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कबाड़ी को जेल भेजा है। पुलिस का क...