Monday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

दर्दनाक हादसा, चाचा-भतीजे की मौत से मचा कोहराम

Breaking News : Bike rider dies in car collision in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। मौके से वाहन चालक भाग निकला। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि हादसे करने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

अतर्रा कस्बे के पास हादसा

जानकारी के अनुसार बिसंडा के पुनाहुर के भुजबलपुरवा के सौरभ (23) पुत्र रामपाल अपने भतीजे विमल (18) के साथ आज दोपहर बाइक से अतर्रा गए थे। बताते हैं कि जैसे ही उनकी बाइक अतर्रा कस्बे के पास नहर पुलिया के पास पहुंची तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें : BJP4UP : सुनील बंसल Come Back, आखिर भाजपा को क्यों आई याद..

दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। वहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मोबाइल से हुई पहचान

उनके पास से मिले मोबाइल फोन के आधार पर उनकी पहचान हुई। फिर परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम था। इसलिए काफी रिश्तेदार भी आए हुए थे। यह दुखद समाचार सुनकर परिवार की खुशियां कुछ ही पल में मातम में बदल गईं।

ये भी पढ़ें : चित्रकूट के जेल अधीक्षक और जेलर गिरफ्तार, अब्बास व निखत को मिलाने का मामला