Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

उद्योग व्यापार मंडल की जिला ईकाई गठित, व्यापारियों ने दी बधाई

Banda : District unit of Industry Trade Board constituted, traders congratulated

समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग और प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल की संस्तुति पर बांदा जिलाध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई का गठन किया है। इसमें युवा व्यापारी नेता अमित साहू को नगर अध्यक्ष बनाया गया है।

संगठन में इन लोगों को मिली ये जिम्मेदारी

इसी तरह नगर महामंत्री चंद्रभूषण सोनी, रमेश साहू, कोषाध्यक्ष कमल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज साहू, कामता प्रसाद सोनी, उपाध्यक्ष आलोक महाजन, आशुतोष खरे, संतोष सोनी, राजेश जड़िया, आनंद गुप्ता, राजेंद्र सोनी, अभिषेक सोनी, संगठन मंत्री अनुराग ओनर, वरिष्ठ मंत्री शेखर गुप्ता, जितेंद्र कुमार, मंत्री चंद्रभान गुप्ता, विकास कुशवाहा, रामपाल कुशवाहा, हिमांशु गुप्ता, अंशुल गुप्ता, सुमित सोनी, सौरभ गुप्ता, राज किशोर गुप्ता, राजबहादुर साहू को बनाया गया है।

ये भी पढ़ें : बांदा के पाॅश इलाके में फाइनेंसर से नगदी-मोबाइल छीन ले गए बदमाश 

इसी क्रम में कार्यसमिति सदस्य अनिल गुप्ता, शंकर सोनी, अजय मिश्रा, अशोक साहू, रामजी गुप्ता को मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभा पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे व्यापारियों की समस्याओं के सुख-दुख में पूरा सहयोग करेंगे। पदाधिकारियों के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार शिवहरे, राजकुमार राज, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज जैन, राकेश गुप्ता दद्दू, रजत सेठ, आकांक्षा शुक्ला, अनिरुद्ध त्रिपाठी दद्दा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : बांदा में सर्राफा दुकान पर महिलाओं ने की टप्पेबाजी, 20 हजार की ज्वैलरी लेकर चंपत, 3 पकड़ी..