Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के पाॅश इलाके में फाइनेंसर से नगदी-मोबाइल छीन ले गए बदमाश

Banda Police Faliour, city posh area robbed of advocate not disclosed

समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में अचानक बाइक सवाल लुटेरों की घटनाएं बढ़ गई हैं। एक दिन पहले छात्रा का मोबाइल फोन छीना गया। अब आज फिर बाइक सवार लुटेरों ने एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले युवक से नगदी और मोबाइल छीन ले गए। विरोध पर पत्थर मारकर उसे घायल भी कर गए। बाद में लुटेरे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सैमरी गांव के रहने वाले सुयोग मिश्रा (35) एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।

घायल हालत में अस्पताल में भर्ती

आज वह पैदल डीएम कालोनी रोड से कालूकुआं की ओर जा रहे थे। बताते हैं कि जीआइसी स्कूल के पास बाइक से आए तीन लोगों ने उनकी जेब में पड़े 1500 रुपए और मोबाइल छीन लिया।

ये भी पढ़ें : UPBudget2023 : योगी सरकार ने पेश किया बजट, बिंदुवार पढ़िए खास बातें.. 

विरोध करने पर सिर पर ईंट मार दी। बाद में बाइक लेकर पुराने आरटीओ आफिस की ओर भाग निकले। सिविल लाइंस चौकी के पुलिस कर्मियों ने युवक को घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल लाइंस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि घटना उनके संज्ञान में है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ें : बांदा में गांजा बेचती महिलाएं गिरफ्तार, नाबालिग को ले गया प्रेमी, पढ़िए खबरें..