Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में गांजा बेचती महिलाएं गिरफ्तार, नाबालिग को ले गया प्रेमी, पढ़िए खबरें..

सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटे में तीन बड़ी खबरें सामने आईं। एक नाबालिग लड़की को उसका प्रेमी घर से ले भागा। लड़की के पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई। हालांकि, लड़की अगले ही दिन घर आ गई। उधर, पुलिस ने शहर में गांजा बेचती तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। तीनों महिलाओं को जेल भेजा जा रहा है। खास बात यह है कि इन महिलाओं को शहर के एक कालेज के पास से गिरफ्तार किया गया है।

नाबालिग लड़की को ले गया प्रेमी

एक युवक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 साल की युवती 18 फरवरी की रात घर से प्रेमी संग फुर्र हो गई है। परिवार के लोगों का कहना है कि पड़ोस का एक युवक रात में उनके घर में आया था।

ये भी पढ़ें : OYO होटल पर पुलिस रेड, आपत्तिजनक हाल में मिले कपल, 7 लड़कियों का रेस्क्यू, 4 गिरफ्तार

इसके बाद से युवती फरार हो गई। लड़की के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट लिखी। अगले ही दिन युवती घर पहुंच गई। अब पुलिस ने उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। मामले की जांच हो रही है।

बजरंग कालेज के पास महिलाएं बेच रही थीं गांजा

उधर, शहर के बजरंग कालेज के पास गांजा बेचते समय पुलिस ने तीन महिलाओं को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। तीनों महिलाओं की पहचान महाराष्ट्र की रहने वाली गीता, लता, केसी के रूप में हुई है। बताते हैं ये महिलाएं झांसी में रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहती हैं। झांसी से रोज ट्रेन से गांजा बेचने के लिए बांदा आती हैं। फिर शाम को पैसेंजर ट्रेन से लौट जाती हैं। गुरुवार दोपहर तीनों महिलाओं को गांजा बेचते समय चौकी प्रभारी अलीगंज संजय सिंह मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि उनके कब्जे से 3 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

बांदा शहर : घर में घुसे बदमाश, ललकारने पर गोलियां चलाते हुए लाखों की नगदी-जेबर लेकर भागे

ये भी पढ़ें : बांदा शहर : घर में घुसे बदमाश, ललकारने पर गोलियां चलाते हुए लाखों की नगदी-जेबर लेकर भागे