बांदा में गांजा बेचती महिलाएं गिरफ्तार, नाबालिग को ले गया प्रेमी, पढ़िए खबरें..
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटे में तीन बड़ी खबरें सामने आईं। एक नाबालिग लड़की को उसका प्रेमी घर से ले भागा। लड़की के पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई। हालांकि, लड़की अगले ही दिन घर आ गई। उधर, पुलिस ने शहर में गांजा बेचती तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। तीनों महिलाओं को जेल भेजा जा रहा है। खास बात यह है कि इन महिलाओं को शहर के एक कालेज के पास से गिरफ्तार किया गया है।
नाबालिग लड़की को ले गया प्रेमी
एक युवक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 साल की युवती 18 फरवरी की रात घर से प्रेमी संग फुर्र हो गई है। परिवार के लोगों का कहना है कि पड़ोस का एक युवक रात में उनके घर में आया था।
ये भी पढ़ें : OYO होटल पर पुलिस रेड, आपत्तिजनक हाल में मिले कपल, 7 लड़कियों का रेस्क्यू, 4 गिरफ्तार
इसके बाद से युवती फरार हो गई। लड़की...