Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बांदा में आज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पार्टी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई छोटे-बड़े मंत्री..

बांदा में आज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पार्टी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई छोटे-बड़े मंत्री..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के लिए आज का दिन काफी खास है। आज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत करीब आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री मौजूद रहेंगे। ये सभी लोग राजस्थान के भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर के कालूकुआं स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शाम साढ़े 5 बजे बांदा पहुंचने वाले हैं। कालूकुआं चौराहे पर स्थित एक मैरिज हाल में यहां आने वाले वीआईपी लोगों में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्यमंत्री बलदेव औलख (कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग), राज्यमंत्री केपी मलिका, (वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग), राज्यमंत्री सुनील भराला, (श्रम कल्याण परिषद उत्तरप्रदेश सरकार), केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री...
बांदा शहर में दिनदहाड़े छात्रा का मोबाइल छिना, अपाचे से भागे दो बदमाश

बांदा शहर में दिनदहाड़े छात्रा का मोबाइल छिना, अपाचे से भागे दो बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में जेल रोड पर एक छात्रा से दिनदहाड़े अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। छात्रा मोबाइल पर बात करते हुए पैदल ही घर से लाइब्रेरी जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और छात्रा से मोबाइल झपटकर भाग निकले। स्थिति समझते हुए छात्रा ने शोर मचाया तो वहां भीड़ जुट गई। तबतक दोनों बदमाश भाग चुके थे। अपने साथ हुई घटना से छात्रा पूरी तरह से सहम गई। उसने आंखों में आंसू भरते हुए अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी दी। ये भी पढ़ें : Kanpur : दो महिलाओं ने एक-दूसरे के पतियों पर लगाया रेप का आरोप, रिपोर्ट न लिखने पर यह धमकी.. छात्रा का नाम राखी तिवारी है जो कि क्योटरा में केनपथ पर रहती है। उसका कहना है कि वह घर से जेलरोड होते हुए लाइब्रेरी जा रही थी। इसी बीच उसकी काल आई तो उसने बैग से मोबाइल निकालकर बात करना शुरू किया। तभी सामने खड़े अपाच...
कबाड़ी की दुकान में स्कूली किताबें, दो के खिलाफ FIR, एक को जेल

कबाड़ी की दुकान में स्कूली किताबें, दो के खिलाफ FIR, एक को जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सरकारी स्कूल की किताबें एक कबाड़ी की दुकान में मिलने से हड़कंप मच गया। मामला शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शुरू होकर पुलिस तक पहुंचा। मीडिया में चर्चा फैलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए कबाड़ी को जेल भेज दिया। मामला बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र का है। बच्चों को फ्री वितरण को आई थीं किताबें जानकारी के अनुसार बबेरू थाना क्षेत्र में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मुफ्त बांटी जाने वाली किताबें एक कबाड़ी की दुकान में मिलीं। पिछले 15 दिन के भीतर यह दूसरा मौका था, जब सरकारी किताबे कबाड़ी की दुकान में मिलीं हों। पुलिस ने दुकान से पांच बोरियों से लगभग 1268 सरकारी किताबें बरामद कीं। ये भी पढ़ें : बांदा : गुमटी में घुसा ट्रक, 1 मासूम की मौत, 4 अन्य बच्चे घायल   पुलिस ने कबाड़ी समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कबाड़ी को जेल भेजा है। पुलिस का क...
शादी के दूसरे दिन नवविवाहिता ने खाया जहर, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में..

शादी के दूसरे दिन नवविवाहिता ने खाया जहर, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में सात फेरे लेने वाली एक नवविवाहता ने दूसरे दिन मायके में जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 16 फरवरी को हुआ था मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन जानकारी के अनुसार कालिंजर के छिछन सढ़ा गांव की रामदेवी (20) की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 16 फरवरी को बांदा में हुई थी। उनका विवाह नरैनी के करतल गांव निवासी श्रीविशाल से हुआ था। ये भी पढ़ें : बांदा फिर हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायलों में एक रेफर 10 मई को उनकी विदाई होनी थी। पिता सुदामा प्रसाद ने बताया कि शादी के अगले दिन 17 फरवरी की रात बेटी ने घर में जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने पर उनको इसकी ...
बांदा : गुमटी में घुसा ट्रक, 1 मासूम की मौत, 4 अन्य बच्चे घायल

बांदा : गुमटी में घुसा ट्रक, 1 मासूम की मौत, 4 अन्य बच्चे घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के नरैनी कस्बे में आज रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर गुटखा बेचने वाले की गुमटी में घुस गया। इससे एक 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। एक बच्चे की मौके पर ही मौत जानकारी के अनुसार अतर्रा की तरफ से आ रहा डंपर नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव के एक गुटखा बेचने वाले की गुमटी में जा घुसा। उस समय गुटमी में कई बच्चे भी मौजूद थे। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में बड़ा हादसा, पति-पत्नी और बच्चे समेत तीन की मौत बताते हैं कि एक बच्चे 5 साल के बक्कू पुत्र अवध बिहारी निवासी पड़मई की मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्य बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल भिजाया गया। घायल बच्चों मे...
बांदा : दोस्त का बर्थ-डे मनाकर लौट रहे युवकों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत-दो घायल

बांदा : दोस्त का बर्थ-डे मनाकर लौट रहे युवकों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में तेज रफ्तार चार पहिया वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है। इसी वजह से हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीती देर शाम एक बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मां-बाप और बच्ची की मौत का दर्दनाक हादसा लोग भूले भी नहीं थे कि आज रविवार सुबह एक अन्य हादसे में देहात कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे को कानपुर रेफर करना पड़ा। तीसरे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। डंपर को पुलिस ने कब्जे में लिया बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र में एक गिट्टी लदे डंपर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए। घायलों में एक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार पारा गांव के रहने वाले दीपक (20) पुत्र छोटेलाल कुशवाह अपने साथी अंकित व एक अन्य के साथ महोखर गांव से घर लौट रहे थे...
CMYogi ने की बांदा MLA के कार्यों की प्रशंसा, महाराणा प्रताप चौराहा बना विकास का माॅडल

CMYogi ने की बांदा MLA के कार्यों की प्रशंसा, महाराणा प्रताप चौराहा बना विकास का माॅडल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौराहे का सुंदरीकरण देख अभिभूत नजर आए। सीएम योगी ने मंच से कहा भी, कि इस चौराहे पर किसी अंजान व्यक्ति को लाकर खड़ा कर दिया जाए तो वह यही कहेगा कि यह जगह, चौड़ी सड़क गाजियाबाद या लखनऊ जैसे महानगर की है। CM Yogi बोले, शार्ट नोटिस में काम दरअसल, शहर में हुए इस विकास माॅडल की प्रशंसा कर मुख्यमंत्री ने एक तरह से सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की पीठ थपथपाई है। मुख्यमंत्री योगी ने मंच से कहा, कि सदर विधायक समेत अन्य प्रतिनिधियों ने कई बार उनसे बांदा आकर राष्ट्र नायक महाराणाप्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने का आग्रह किया था। ये भी पढ़ें : CM Yogi बोले, बुंदेलखंड में बनीं तोपें गरजीं तो साफ हो जाएगा पाकिस्तान सीएम योगी ने कहा कि इतने शार्ट नोटिस में यह कार्य करके जनप्रतिनिधिय...
Banda : सीएम ड्यूटी में लगे अभियंता बेहोश होकर गिरे

Banda : सीएम ड्यूटी में लगे अभियंता बेहोश होकर गिरे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बांदा दौरे के दौरान ड्यूटी पर लगे एक अवर अभियंता की तबियत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव के रहने वाले अजय प्रताप (35) भूमि संरक्षण जलागम विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं। होर्डिंग्स की व्यवस्था में थी ड्यूटी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह होर्डिंग लगाई गईं थीं। होर्डिंग की देखरेख के लिए उप निदेशक कृषि ने अजय प्रताप की ड्यूटी लगाई थी। बताते हैं कि गुरुवार रात मवई बाईपास के समीप होर्डिंग की देखरेख कर रहे थे। इसी दौरान बेहोश होकर गिर पड़े। साथी कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। https://samarneetinews.com/sensation-after-finding-dead-...
बांदा में CM Yogi बोले, दो राष्ट्र नायकों की प्रतिमाओं का अनावरण सुखद..

बांदा में CM Yogi बोले, दो राष्ट्र नायकों की प्रतिमाओं का अनावरण सुखद..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : महर्षि वामदेव की पावन धरा पर आज मुझे दो महान राष्ट्र नायकों की प्रतिमाओं का अनावरण करने का सुखद गौरवशाली अवसर मिला है, इसके लिए आप सभी का अभिनंदन हैं। यहां की चौड़ी सड़कें और महाराणा प्राप्त चौराहे का सौन्द्रीयकरण यहां के जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की शहर के प्रति आत्मीयता को प्रदर्शित करता है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बांदा में कहीं। सीएम योगी अपने अपने तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर करीब 1 बजकर 5 बजे बांदा पहुंचे। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी रहे मौजूद जीआईसी मैदान में उनका हेलीकाप्टर उतरा। वहां से कार द्वारा सीएम योगी महाराणा प्रताप चौक पहुंचे। वहां राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। मंच पर राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, सांसद और अन्य ...
घर में अकेली छात्रा से दुष्कर्म, चाची के आने पर दी धमकी..

घर में अकेली छात्रा से दुष्कर्म, चाची के आने पर दी धमकी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक दरिंदे ने घर में अकेली हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म कर डाला। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर उसकी चाची वहां पहुंची तो आरोपी धमकी देकर वहां से भाग निकला। खेत से लौटे मां-बाप को छात्रा ने अपनी आपबीती सुनाई। FIR दर्ज-आरोपी गिरफ्तार पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। वहीं छात्रा का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 साल की युवती हाईस्कूल में पढ़ती है। ये भी पढ़ें : बांदा में धार्मिक स्थल निर्माण का बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, जाम बताते हैं कि गत दिवस उसके माता-पिता खेतों पर काम करने गए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला संतोष नाम का युवक दीवार...