Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

घर में अकेली छात्रा से दुष्कर्म, चाची के आने पर दी धमकी..

Banda gang rape victim demo pic
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक दरिंदे ने घर में अकेली हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म कर डाला। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर उसकी चाची वहां पहुंची तो आरोपी धमकी देकर वहां से भाग निकला। खेत से लौटे मां-बाप को छात्रा ने अपनी आपबीती सुनाई।

FIR दर्ज-आरोपी गिरफ्तार

पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। वहीं छात्रा का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 साल की युवती हाईस्कूल में पढ़ती है।

ये भी पढ़ें : बांदा में धार्मिक स्थल निर्माण का बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, जाम

बताते हैं कि गत दिवस उसके माता-पिता खेतों पर काम करने गए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला संतोष नाम का युवक दीवार कूदकर अंदर घुस आया। उसने अकेली छात्रा को पकड़ लिया। छात्रा से दुष्कर्म किया। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर उसकी चाची वहां पहुंची। आरोपी दुष्कर्म करने के बाद धमकी देता हुआ वहां से भाग गया।

Update- बड़ी खबर : बांदा में भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत और 6 की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें : Update- बड़ी खबर : बांदा में भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत और 6 की हालत गंभीर