समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के नरैनी कस्बे में आज रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर गुटखा बेचने वाले की गुमटी में घुस गया। इससे एक 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।
एक बच्चे की मौके पर ही मौत
जानकारी के अनुसार अतर्रा की तरफ से आ रहा डंपर नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव के एक गुटखा बेचने वाले की गुमटी में जा घुसा। उस समय गुटमी में कई बच्चे भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में बड़ा हादसा, पति-पत्नी और बच्चे समेत तीन की मौत
बताते हैं कि एक बच्चे 5 साल के बक्कू पुत्र अवध बिहारी निवासी पड़मई की मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्य बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल भिजाया गया। घायल बच्चों में खुशबू (9) पुत्री मनप्यारे, अमर (3) पुत्र मनप्यारे, छोटकू उर्फ महेंद्र (3) पुत्र शिवमंगल समेत चार बच्चे शामिल हैं। बताते हैं कि खजुराहो राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, उप जिला अधिकारी रजत वर्मा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। इसके बाद जाम खुल सका।
ये भी पढ़ें : बांदा फिर हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायलों में एक रेफर