Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में बड़ा हादसा, पति-पत्नी और बच्चे समेत तीन की मौत

Tragic accident in Banda, three including husband, wife and child died

समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार देर शाम बांदा में एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी और उनके मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारते हुए तीनों को रौंद डाला। बताते हैं कि पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मासूम बच्चे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा दिया। परिवार में कोहराम मच गया है।

बांदा से एमपी वापस बाइक से घर लौट रहे थे दंपती

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के छतरपुर के गौरिहार थाना क्षेत्र के पड़वार गांव के रहने वाले सुघर सिंह उर्फ रज्जू (30) अपनी पत्नी अनीता (25) और 8 माह की बेटी मिस्टी के साथ बांदा आए थे। यहां बबेरू थाना क्षेत्र के मझीला गांव में साली का गौना था।

ये भी पढ़ें : CM Yogi बोले, बुंदेलखंड में बनीं तोपें गरजीं तो साफ हो जाएगा पाकिस्तान

आज देर शाम दोनों पति-पत्नी अपनी बेटी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली देहात क्षेत्र में बिलवई और अलिहा गांव के बीच पीछे से आई बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। तीनों बाइक समते गिर पड़े। इसके बाद बोलेरो तीनों को रौंदते हुए वहां से निकल गई। गांव के लोगों ने बोलेरो को घेरकर रोक लिया। उसपर सवार लोग गाड़ी छोड़कर भाग निकले। बिसंडा थाना प्रभारी आनंद कुमार का कहना है कि घटना के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

‘समरनीति न्यूज’ पहुंचे भाजपा के मानवेंद्र सिंह, बोले-निकाय चुनाव से पहले कसेंगे संगठन के पेंच

ये भी पढ़ें : बांदा में CM Yogi बोले, दो राष्ट्र नायकों की प्रतिमाओं का अनावरण सुखद..

ये भी पढ़ें : बांदा में CM Yogi बोले, दो राष्ट्र नायकों की प्रतिमाओं का अनावरण सुखद..

UP : किन्नर से दोस्ती पड़ी भारी, गुस्से में काटा युवक का प्राइवेटपार्ट